Saturday, November 21, 2026 11:30 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » कुछ ऐसी कहानी है सरफराज खान की, बता दिया रणजी के ‘ब्रैडमैन’ का इस वजह से टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन

कुछ ऐसी कहानी है सरफराज खान की, बता दिया रणजी के ‘ब्रैडमैन’ का इस वजह से टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन

मोहम्मद शमा ने सरफराज खान के टीम में सेलेक्शन ना होने को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर भी निशाना साधा। शमा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा क्या सरफराज खान को उनके सरनेम की वजह से चयन नहीं किया गया। बस ये पूछ रही हूं. हम जानते हैं कि गौतम गंभीर इस मामले में क्या सोचते हैं।

by Vinod
23/10/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की धरती से निकल कर सरफराज खान ने मुम्बई को अपना ठिकाना बनाया। पिता से क्रिकेट का ककहरा सीख कर रणजी के डॉन ब्रैडमैन कहलाए। घरेलू मैचों में रनों का पहाड़ खड़ा किया। आईपीएल में भी बल्ले से गर्दा उड़ाई। जब भारतीय टीम में चयन हुआ तो तब ये जांबाज बैटर ने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर सरफराज के मोटे होने को लेकर लोग कमेंट करने लगे, तब बल्लेबाज ने जमकर पसीना बहाया और अपना वजन कर नया कीर्तिमान गढ़ा। इतना सबकुछ करने के बाद भी सरफराज का चयन टीम इंडिया में नहीं हुआ तो इस पर सियासत शुरू हो गई। हैदराबाद के सांसद ओवैसी भी बोले। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद शमा ने इस मुद्दे को धार्मिक दे डाला। शमा ने कह दिया कि मुस्लिम होने के चलते सरफराज को टीम में नहीं लिया गया। जिसके बाद बीजेपी के नेता हमलावर हैं।

हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान की, जिनकी इसवक्त जबरदस्त चर्चा है। चर्चा सरफराज के बल्ले के हल्लाबोल की नहीं, बल्कि उनके टीम इंडिया में चयन को लेकर हो रही है। तो हम आपको बताते हैं कि कौन है वह लेडी, जिसने सरफराज खान के टीम में चयन नहीं होने पर धर्म का कार्ड खेलकर जांबाज बैटर के क्रिकेट कॅरियर पर ब्रेक लगाने का काम किया है। तो हम आपको बताते हैं कि इस पूरे कांड के बारे में। दरअसल, स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दो फर्स्ट क्लास मैचों के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल नहीं किया गया है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने विस्फोटक बयान देकर तहलका मचा दिया है। शमा ने इस पूरे मामले को एक तरह से धार्मिक एंगल से जोड़ दिया।

मोहम्मद शमा ने सरफराज खान के टीम में सेलेक्शन ना होने को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर भी निशाना साधा। शमा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा क्या सरफराज खान को उनके सरनेम की वजह से चयन नहीं किया गया। बस ये पूछ रही हूं. हम जानते हैं कि गौतम गंभीर इस मामले में क्या सोचते हैं। शमा ने कहा कि गौतम गंभीर ही वह शख्स हैं, जिनके कारण सरफराज के अलावा दूसरे अन्य खिलाडी टीम से बाहर हैं। तो चलिए बयानबाज मोहम्मद शमा के बारे में जान लीजिए। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद अपने पोस्ट/बयानों के चलते पहले भी भी सुर्खियों में रही हैं। शमा ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारतीय टीम के तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा के फिटनेस पर सवाल उठाते हुए बॉडी शेमिंग की थी। शमा के ट्वीट पर काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था और माफी मांगी थी। अब शमा ने सरफराज को मुस्लिम बताकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

RELATED NEWS

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

November 20, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026

ये तो हुई शमा की बात। अब हम आपको बताते हैं सरफराज के बारे में। सरफराज खान ने आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। सरफराज ने शारीरिक रूप से खुद को मजबूत बनाया है और 17 किलो वजन कम किया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन मौका नहीं मिला। फिर उनका सेलेक्शन इंग्लैंड दौरे और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए नहीं हुआ। टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से सरफराज खान के बाहर होने की वजह इंजरी बताया था। मुंबई के इस बल्लेबाज को क्वाड्रिसेप्स इंजरी हो गई थी, जिसकी वजह से वो दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप में भाग नहीं ले सके थे। हालांकि सरफराज खान के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगातार बेंच पर बैठे रहने और इंग्लैंड दौरे के लिए सीनियर टीम में सेलेक्शन ना होने पर सवाल खड़े हुए। खास बात यह रही कि उन्होंने इंग्लैंड के कैंटरबरी में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ इंडिया-ए के लिए 92 रनों की शानदार पारी खेली थी। फिर उन्होंन इंट्रा-स्क्वॉड मैच में भी शतक जड़ा था।

अब हम आपको सरफराज के बारे में बताते हैं। सरफराज का जन्म 22 अक्टूबर 1997 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। सरफराज की फैमिली आजमगढ़ के सगड़ी तहसील से आती है। उन्होंने अपना अधिकांश बचपन आजाद मैदान में बिताया जहां उनके पिता और कोच नौशाद क्रिकेट की ट्रेनिंग देते थे। नौशाद का सपना भारत के लिए क्रिकेटर बनने का था, लेकिन वह नहीं बन सके। उन्होंने अपना सपना बेटे में देखा और फिर ठान लिया नया लक्ष्य और उसे पूरा भी किया। सरफराज के एक अकादमी चलाते हैं। जहां वह बच्चों को प्रशिक्षण देते हैं, उनकी मां तबस्सुम हाउस वाइफ हैं। सरफराज और उनके भाई मुशीर और माइन खान को उनके पिता ने प्रशिक्षित किया है। सरफराज खान ने आईपीएल 2015 में आरसीबी के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। विराट कोहली की कप्तानी में हैदराबाद के खिलाफ खेली गई नाबाद 35 रनों की पारी से चर्चा में आए। उन्होंने आईपीएल में 50 मैचों में 585 रन बनाए हैं, जबकि एक हाफ सेंचुरी शामिल है। सरफराज खान ने रोमाना जहूर से निकाह किया था। उनकी यह शादी कश्मीर में शोफिया जिले के पशपोरा गांव में हुई थी।

सरफराज खान के दो छोटे भाई मुशीर और मोइन हैं। मुशीर अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए हाल में लोहा लेते नजर आए थे, जिन्हें सरफराज से भी कहीं बेहतर आंका जा रहा है। स्पिन ऑलराउंडर मुशीर ने विश्व कप में 2 शतक सहित 360 रन बनाए थे, जबकि 7 विकेट भी झटके थे। माइन खान ट्रेनर हैं। वह दोनों भाइयों को थ्रोडाउन से मदद करते हैं। सरफराज खान ने घरेलू मैचों में खूब रन बनाए। सरफराज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कम से कम 2000 रन बनाने बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा औसत के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 25 फर्स्ट क्लास मैचों में 2485 रन हैं और उनका औसत 82.83 का है। इस सूची में नंबर-1 पर हैं ब्रैडमेन। ऑस्ट्रेलिया के इस महान बल्लेबाज ने 234 मैचों 28067 रन बनाए हैं और उनका औसत 95.14 का रहा है। तीसरे नंबर पर भारत के ही विनोद मर्चेंट हैं. मर्चेंट ने 150 मैचों में 71.64 की औसत से 13,470 रन बनाए हैं।

 

Related Posts

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

November 20, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

November 15, 2026
IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

November 10, 2026
Gautam Gambhir : किस स्टार स्पिनर को कर रहे नजरअंदाज? अनुभव और काबिलियत के बावजूद नहीं दे रहे मौका

Gautam Gambhir : किस स्टार स्पिनर को कर रहे नजरअंदाज? अनुभव और काबिलियत के बावजूद नहीं दे रहे मौका

November 7, 2026
IND vs NZ : बिना मैच खेले ही सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, क्या फिर लगी चोट या है कोई और है वजह?

IND vs NZ : बिना मैच खेले ही सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, क्या फिर लगी चोट या है कोई और है वजह?

November 4, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

September 12, 2026
India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

September 5, 2026
Next Post
राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

IND vs AUS : भारत पर जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने सीरीज पर किया कब्जा, जानें शुभमन गिल ने कैसे हाथ से टपकाई ट्रॉफी

IND vs AUS : भारत पर जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने सीरीज पर किया कब्जा, जानें शुभमन गिल ने कैसे हाथ से टपकाई ट्रॉफी

एनकाउंटर में रंजन पाठक समेत चार बदमाश ढेर, जानें पुलिस ने कैसे बिहार की ‘सिग्मा एंड कंपनी’ को किया खल्लास

एनकाउंटर में रंजन पाठक समेत चार बदमाश ढेर, जानें पुलिस ने कैसे बिहार की ‘सिग्मा एंड कंपनी’ को किया खल्लास

POPULAR POST

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026
UP Weather Update

UP Weather: यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार,18 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 15, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

November 18, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India