Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

हिटमैन ने बल्ले से कहर ढाया और शाहिद आफरीदी के रिकार्ड को चकनाचूर कर दिया। रोहित शर्मा अब वनडे में सबसे ज्यादा 352 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

by Vinod
November 30, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान ने टॉस जीता और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने धुआंधार पारियां खेली। किंग ने जहां अपना 52वां शतक जड़कर कई रिकार्ड ध्वस्त कर दिए तो वहीं हिटमैन ने बल्ले से कहर ढाया और शाहिद आफरीदी के रिकार्ड को चकनाचूर कर दिया। रोहित शर्मा अब वनडे में सबसे ज्यादा 352 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वह आईसीसी रैकिंग में भी वर्ल्ड के नंबर एक बल्लेबाज बन गए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। रोहित अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मुकाबले से पहले तक रोहित को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तीन छक्के लगाने की जरूरत थी। उन्होंने भारतीय पारी के 20वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर छक्का लगाया और आफरीदी को पछाड़ दिया। आफरीदी ने 398 ओडीआई मैचों में 351 छक्के लगाए थे। रोहित ने 277 वनडे मैचों में 352 छक्के जड़े हैं। आफरीदी के बाद वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज गिल तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 331 छक्के मारे हैं। जबकि 270 छक्के मारकर सनथ जयसूर्या चौथे स्थान पर हैं। एमएस धोनी 229 छक्के जड़कर पांचवें स्थान पर हैं।

RELATED NEWS

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

June 9, 2026
Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

June 8, 2026

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 5 चौके और तीन छक्के की मदद से 51 बॉल पर 57 रन बनाए। रोहित को मार्को जानसेन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित ने लगातार तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में 50 प्लस स्कोर बनाया है। 38 साल के रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब हैं। ’हिटमैन’ दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन सकते हैं जो 650 इंटरनेशनल छक्के पूरे करेंगे। फिलहाल उनके नाम 645 छक्के दर्ज हैं। यानी इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 5 छक्कों की जरूरत है। खास बात यह है कि दुनिया में कोई भी और बल्लेबाज अभी तक 600 छक्कों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका है। दिग्गज क्रिस गेल (553 छक्के) भी रोहित से काफी पीछे हैं।

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज में रोहित ने रनों का अंबार लगाया था। उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी के चलते 200 से ज्यादा रन बनाए थे। रोहित का यह वनडे में लगातार तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर था। रोहित शर्मा ने अब तक भारत के लिए वनडे में 276 मुकाबले (इस वनडे से पहले) खेले हैं, जिसमें उनके नाम 11370 रन है। रोहित ने टीम इंडिया के लिए वनडे में 2007 में डेब्यू किया था। रोहित शर्मा ने टी-20 और टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया है। अ बवह सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। रोहित शर्मा की नजर 2027 वनडे वर्ल्डकप पर है। जानकार बताते हैं कि रोहित 2027 में होने वाले वर्ल्डकप में जरूर खेलते नजर आएंगे।

 

 

Tags: Cricket NewsIndia South Africa ODI seriesRohit SharmaSouth AfricaTeam IndiaVIRAT KOHLIvirat kohli century
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

Cricket News: भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। सिर्फ 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
June 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
June 7, 2026

Team India Squad Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को कई अहम टूर्नामेंट और सीरीज के लिए भारतीय...

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

Team India New Zealand Tour: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल अक्टूबर से दिसंबर के दौरान एक बड़ी क्रिकेट...

Spin Bowling Coach: कौन बना टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से होगी नई शुरुआत

Spin Bowling Coach: कौन बना टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से होगी नई शुरुआत

by Kirtika Tyagi
June 4, 2026

BCCI Announces Big Appointment: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के समाप्त होने के दो दिन बाद एक...

Next Post
अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist