Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi News : फेल हुआ आर्टिफिशयल रेन का दाव, अब सच्ची बारिश ने जगाई उम्मीद की किरण, जल्द गिरेगा AQI !

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह से ही मौसम गुमसुम रहा, बादल और धुंध छाए रहे और धूप नहीं निकली। दोपहर में हल्की बारिश ने उम्मीद जगाई है कि इससे वायु प्रदूषण का स्तर कुछ कम हो सकता है।

by Gulshan
October 30, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi Metro
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार (30 अक्टूबर) दोपहर 2 बजे के आसपास हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे धुंध और प्रदूषण से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। विशेषज्ञ उम्मीद जता रहे हैं कि यह कुदरती बारिश उन समस्याओं को कम कर सकती है, जिन्हें पहले आर्टिफिशियल रेन नियंत्रित नहीं कर पाई थी, और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार हो सकता है।

गुरुवार सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर में धुंध और कोहरा छाया रहा। पिछले कुछ दिनों से शहर की हवा ‘खराब’ श्रेणी में थी, जो अब और बिगड़कर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में AQI 357 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 279 था।

RELATED NEWS

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

May 19, 2026
Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

November 18, 2025

वेंटिलेशन इंडेक्स भी चिंताजनक

वायु गुणवत्ता में गिरावट के साथ ही शहर के कई हिस्सों में विजिबिलिटी भी घट गई है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, शहर का वेंटिलेशन इंडेक्स 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड के अनुकूल स्तर से नीचे बना हुआ है। यह इंडेक्स प्रदूषकों को फैलाने की वायुमंडलीय क्षमता को दर्शाता है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कमजोर हवाएं और घना कोहरा प्रदूषकों को फैलने से रोक रहे हैं। हवाओं की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रही, जिसके कारण आसमान में धुंध घनी बनी रही।

यह भी पढ़ें : दिल्ली मैट्रो ने बदला अपना सुबह का समय, अब 6 नहीं इतने बजे से चलेगी मैट्रो…

दिल्ली में विजिबिलिटी की स्थिति

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 7:30 बजे पालम में दृश्यता 1,000 मीटर और सफदरजंग में 800 मीटर दर्ज की गई। कर्तव्य पथ, आनंद विहार, बुराड़ी और अक्षरधाम जैसे इलाके सुबह के शुरुआती घंटों में घने कोहरे में ढके रहे। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, विवेक विहार और आनंद विहार में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई, जहां AQI क्रमशः 415 और 408 दर्ज किया गया। दिल्ली के कुल 33 निगरानी केंद्रों ने AQI 300 से अधिक दर्ज किया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आती है।

Tags: delhi news
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
May 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Delhi News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर...

Delhi News

Delhi के सांसद आवास में भीषण आग, बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप…

by Gulshan
November 13, 2025

Delhi News :  दिल्ली से बुधवार (12 नवंबर) की शाम एक बड़ी खबर सामने आई। मध्य दिल्ली स्थित सिंधु अपार्टमेंट,...

Next Post
Kalyan Singh Nagar new district formation

Kalyan Singh Nagar: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर जिले के गठन की तैयारी तेज, प्रशासन ने शुरू की रिपोर्ट प्रक्रिया

Heavy Rain Alert: यूपी के कितने जिलों में मचा सकती है तबाही, बारिश बिजली और तूफान का खतरा बढ़ा

Heavy Rain Alert: यूपी के कितने जिलों में मचा सकती है तबाही, बारिश बिजली और तूफान का खतरा बढ़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist