Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ‘बबली’ नाम की एक बिल्ली की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके कारण बिल्ली के मालिक ने पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई।

by Vinod
October 31, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ‘बबली’ नाम की एक बिल्ली की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके कारण बिल्ली के मालिक ने पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई। कोर्ट ने डॉक्टर को दोषी ठहराते हुए बिल्ली के मालिक को 25 हजार का मुआवजा देने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि डॉक्टर ने बिल्ली की नसबंदी की थी। नसबंदी के दौरान आवश्यक सावधानियां नहीं बरती गईं, जिसके चलते उसकी जान चली गई।

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 105 निवासी तमन गुप्ता ने उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (कंज्यूमर कोर्ट) में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने पेट वेल वेटनरी क्लिनिक के डॉक्टर सुरेश सिंह पर बिल्ली की नसबंदी के दौरान जरूरी सावधानियां नहीं बरतने का आरोप लगाया। गुप्ता का आरोप था कि बिल्ली की नसबंदी के दौरान डॉक्टर ने ठीक से इलाज नहीं किया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का कहना था कि डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट रिपोर्ट नहीं दी। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने उनसे 17,480 रुपए वसूल लिए।

RELATED NEWS

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

June 16, 2026
Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

June 16, 2026

तमन गुप्ता के अनुसार, जनवरी 2024 में उनकी मां रेखा पहली बार बिल्ली को लेकर काउंसलिंग के लिए क्लिनिक पर गई थीं। इसके बाद जुलाई में डॉक्टर ने बिल्ली की नसबंदी का सुझाव दिया। वह नसबंदी कराने के लिए तैयार हो गए। करीब 35 मिनट बिल्ली की सर्जरी चली, लेकिन इसके बाद वह करीब दो घंटे तक होश में नहीं आ। उन्होंने कई बार डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ये मुमकिन नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो क्लिप डॉक्टर को भेजी, जिसे देखकर उन्हें तुरंत बिल्ली को लेकर इमरजेंसी रूम में आने को कहा। हालांकि, वहां भी बिल्ली को ठीक इलाज नहीं मिला पाया। कुछ समय बाद बिल्ली ने दम तोड़ दिया।

आयोग में दायर शिकायत में तमन गुप्ता ने 15 लाख के मुआवजे की मांग की थी, जिसमें मानसिक पीड़ा और मुकदमेबाजी की लागत शामिल थी। शिकायत मिलते ही डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी हुई, लेकिन इसका कोई भी जवाब नहीं आया है। इसके बाद 17 जून को मामला एकतरफा रूप से सुना गया। सुनवाई करते हुए कोर्ट को डॉक्टर की कई खामियां मिलीं। ब्लड टेस्ट रिपोर्ट की समीक्षा में सामने आया है कि बिल्ली के बीमार होने के बावजूद सर्जरी की गई। साथ ही मालिक से टेस्ट रिपोर्ट छिपाई गई। आयोग ने कहा कि यह कृत्य जानबूझकर जोखिम को नजरअंदाज करना और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत सेवा में कमी के अंतर्गत आता है।

आयोग ने आदेश दिया कि डॉक्टर सुरेश सिंह 30 दिनों के अंदर 25,000 रुपये का मुआवजा दें, अन्यथा पूरी राशि का भुगतान होने तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा। आयोग के आदेश के बाद अब देखना होगा डॉक्टर क्या कदम उठाते हैं। पर इनसब के बीच ये मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोग दंग रह गए। यूजर्स कमेंट लिख रहे हैं। डॉक्टर पर हुए एक्शन की सराहना भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि हमारे देश में इंसान नहीं बेजुबानों को भी न्याय मिलता है। जिसका जीता जागता उदाहरण नोएडा में सामने आया है।

 

Tags: cat sterilisationconsumer courtdoctor finedNoidaUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Real Estate Investment,: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपी रेरा ने बड़ा...

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Malaria Free Mission: कालाजार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद...

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Uttar Pradesh में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए 8 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।...

Next Post
: Mohammad Azharuddin Telangana minister

Telangana Cabinet outh ceremony:पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना सरकार में मिला मंत्री पद, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

कौन है ‘AKY’, जिसने BJP सांसद रवि किशन को गोली मारने की दी धमकी, जानें आरोपी का खेसारी लाल से क्या है कनेक्शन

कौन है ‘AKY’, जिसने BJP सांसद रवि किशन को गोली मारने की दी धमकी, जानें आरोपी का खेसारी लाल से क्या है कनेक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist