सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Road Accident:तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा,बस-डंपर की टक्कर में 17 लोगों की गई जान ,कई घायल

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने आरटीसी बस को टक्कर मारी, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 3, 2025
in राष्ट्रीय
Road Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Telangana road accident:तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को हुए भयानक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के खानपुर गेट के पास हुई, जब गिट्टी से लदा एक तेज रफ्तार डंपर राज्य परिवहन निगम (RTC) की बस से जा टकराया।

पुलिस के मुताबिक, आरटीसी बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी और उसमें 70 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें कई कॉलेज छात्र भी शामिल थे, जो रविवार को घर से निकलकर सोमवार को कॉलेज ज्वाइन करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। डंपर पर लदी भारी गिट्टी बस पर गिर गई, जिससे कई यात्री मलबे में दब गए।

RELATED NEWS

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

जुलाई 2, 2026
Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

नवम्बर 14, 2025

जैसे ही हादसे की खबर मिली, पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हैदराबाद के बड़े मेडिकल सेंटरों में रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह डंपर चालक की लापरवाही बताई जा रही है। चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और नियंत्रण खो बैठा, जिससे सीधी टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को राहत कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हादसे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

फिलहाल तकनीकी पहलुओं की जांच जारी है और मलबा हटाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Tags: road safetyTelangana Accident
Share199Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

National Road Safety: देश में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने आखिरकार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड (National...

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

Barmer Accident News: कहते हैं कि गुटखा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी...

: road safety rules and electric vehicle growth

Road Safety:सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री योगी का ज़ो,हर तीन महीने में बस चालकों की मेडिकल जांच हुई अनिवार्य

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2025

Chief Minister Yogi’s Focus on Road Safety:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर तीन महीने में बस...

No Helmet No Fuel Campaign in Uttar Pradesh

No Helmet, No Fuel: उत्तर प्रदेश में नई पहल,सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय, कब से कब तक चलेगा यह अभियान

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2025

No Helmet, No Fuel: उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क हादसों पर रोक लगाने और लोगों को सतर्क करने के लिए...

Rumble Strips: हाइवे पर बनी सफेद पट्टियां क्यों करती हैं आवाज़? जानिए क्या है रंबल स्ट्रिप्स का राज़

Rumble Strips: हाइवे पर बनी सफेद पट्टियां क्यों करती हैं आवाज़? जानिए क्या है रंबल स्ट्रिप्स का राज़

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2025

Importance of rumble strips : सफेद पट्टियों से जब आती है आवाज तो समझिए यह आपकी सुरक्षा के लिए ही...

Next Post
Bihar News

Bihar News : शराब बंदी लागू, पर हो जाती है होम डिलीवरी! बिहार में बीजेपी नेता ने उठाए सवाल...

Meerut

दहेज के लिए बारात न लाने वाला सिपाही: दुल्हन ने मेरठ थाने में दर्ज कराया केस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist