शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Rumble Strips: हाइवे पर बनी सफेद पट्टियां क्यों करती हैं आवाज़? जानिए क्या है रंबल स्ट्रिप्स का राज़

हाईवे पर बनी उभरी हुई सफेद पट्टियां जिन्हें रंबल स्ट्रिप्स कहा जाता है, आपकी सुरक्षा के लिए होती हैं। ये नींद या ध्यान भटकने पर ड्राइवर को अलर्ट करके बड़े हादसे से बचा सकती हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Importance of rumble strips : सफेद पट्टियों से जब आती है आवाज तो समझिए यह आपकी सुरक्षा के लिए ही है। जब आप हाईवे पर तेज़ रफ्तार से गाड़ी चला रहे हों और अचानक स्टेयरिंग में हल्का झटका या टायरों से अजीब आवाज महसूस हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ये कोई गड़बड़ी नहीं बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए सड़क पर बनाई गई एक खास तकनीक रंबल स्ट्रिप्स (Rumble Strips) होती है। ये पट्टियां दिखने में छोटी और साधारण लग सकती हैं, लेकिन इनका काम बेहद ज़रूरी है।

रंबल स्ट्रिप्स क्या होती हैं?

रंबल स्ट्रिप्स सड़क पर बनी हल्की उभरी या खुरदरी पट्टियां होती हैं। ये सफेद रंग की रेखाएं सड़क पर खास पोजिशन पर लगाई जाती हैं। जब वाहन इन पर से गुजरता है, तो उसमें हल्की कंपन और आवाज होती है। यह कंपन ड्राइवर को तुरंत सतर्क कर देती है, खासकर जब उसका ध्यान भटक रहा हो या नींद आ रही हो।

RELATED NEWS

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

जुलाई 2, 2026
Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

नवम्बर 14, 2025

क्यों लगाई जाती हैं ये स्ट्रिप्स?

इनका मकसद सड़क हादसों से बचाना।

तेज़ रफ्तार से गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को कई बार नींद या झपकी आ जाती है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जब वाहन रंबल स्ट्रिप्स से होकर गुजरता है, तो आवाज और कंपन से ड्राइवर चौकन्ना हो जाता है और तुरंत गाड़ी पर नियंत्रण पा लेता है।

कहां-कहां दिखती हैं रंबल स्ट्रिप्स?

भारत में कई एक्सीडेंट नींद या ध्यान भटकने के कारण होते हैं। ऐसे में रंबल स्ट्रिप्स बिना कोई शोर मचाए, बिना किसी बोर्ड के, सिर्फ कंपन और आवाज से काम करते हैं।

ये स्ट्रिप्स आपको खास जगहों पर मिलेंगी जैसे:

टोल प्लाजा के पास

यू-टर्न के नजदीक

स्कूल या अस्पताल के आसपास

ब्रिज के एप्रोच पॉइंट पर

तेज मोड़ों या ढलानों पर

विदेशों में भी होता है इनका इस्तेमाल

अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रंबल स्ट्रिप्स को सड़क डिज़ाइन का जरूरी हिस्सा माना जाता है। अब भारत में भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा इनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ाया जा रहा है। नए एक्सप्रेसवे और हाईवे पर इन्हें अनिवार्य रूप से शामिल किया जा रहा है।

एक छोटी पट्टी, बड़ा काम

रंबल स्ट्रिप्स भले ही देखने में मामूली लगें, लेकिन ये आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकती हैं। ये सड़क सुरक्षा के एक अहम हथियार की तरह काम करती हैं।
तो अगली बार जब आपको गाड़ी में हल्की आवाज या झटका महसूस हो, तो समझ जाइए, रंबल स्ट्रिप्स ने आपको समय रहते जगा दिया है।

Tags: Infrastructure Newsroad safety
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

National Road Safety: देश में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने आखिरकार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड (National...

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

Barmer Accident News: कहते हैं कि गुटखा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी...

Road Accident

Road Accident:तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा,बस-डंपर की टक्कर में 17 लोगों की गई जान ,कई घायल

by SYED BUSHRA
नवम्बर 3, 2025

Telangana road accident:तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को हुए भयानक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। हादसे...

: road safety rules and electric vehicle growth

Road Safety:सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री योगी का ज़ो,हर तीन महीने में बस चालकों की मेडिकल जांच हुई अनिवार्य

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2025

Chief Minister Yogi’s Focus on Road Safety:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर तीन महीने में बस...

No Helmet No Fuel Campaign in Uttar Pradesh

No Helmet, No Fuel: उत्तर प्रदेश में नई पहल,सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय, कब से कब तक चलेगा यह अभियान

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2025

No Helmet, No Fuel: उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क हादसों पर रोक लगाने और लोगों को सतर्क करने के लिए...

Next Post
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट में इंजन की खराबी की वजह से मुंबई में उतारा गया ,पायलट की  समझदारी से191 लोगों की जान बची

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट में इंजन की खराबी की वजह से मुंबई में उतारा गया ,पायलट की समझदारी से191 लोगों की जान बची

Ghaziabad

खुशखबरी: Ghaziabad में अब सिंगल यूनिट घरों में हर फ्लोर पर बना सकेंगे किचन, इंदिरापुरम-वैशाली के हजारों परिवारों को राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist