मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar News : शराब बंदी लागू, पर हो जाती है होम डिलीवरी! बिहार में बीजेपी नेता ने उठाए सवाल…

मध्य प्रदेश के मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बिहार की शराबबंदी नीति पर अपनी ही पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी केवल नाम की रह गई है, क्योंकि सिर्फ फोन करने पर घर तक शराब की डिलीवरी हो जाती है, जबकि शराब माफिया खुलेआम सक्रिय हैं और प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

by Gulshan
नवम्बर 3, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
Bihar News
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News : बिहार में लागू शराबबंदी कानून एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार विवाद की वजह बने हैं मध्य प्रदेश के धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी, जिन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी महज़ दिखावा बनकर रह गई है। लोधी ने दावा किया कि राज्य में केवल फोन करने पर शराब घर तक पहुंचा दी जाती है, जिससे यह साफ है कि शराब माफिया बेरोक-टोक सक्रिय हैं। उन्होंने यह टिप्पणी फेसबुक लाइव के दौरान की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

“कानून नहीं, संकल्प से होगा नशामुक्त समाज”

लोधी ने कहा कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए केवल कानून पर्याप्त नहीं है। उनके मुताबिक, जब तक व्यक्ति स्वयं शराब छोड़ने का निश्चय नहीं करता, तब तक कोई भी सरकारी नीति असरदार नहीं हो सकती। उन्होंने कहा — “अगर आप दारू बंद भी करवा देंगे, तो पीने वाला किसी न किसी रास्ते से शराब पी ही लेगा।”

RELATED NEWS

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

मंत्री ने आगे कहा कि बिहार और गुजरात दोनों राज्यों में शराबबंदी लागू होने के बावजूद हकीकत अलग है। उन्होंने बताया, “जब मैंने जानकारी ली, तो पता चला कि बिहार में शराबबंदी तो है, लेकिन माफिया घर-घर शराब पहुंचा रहे हैं। फोन करो, तो शराब आपके दरवाज़े पर आ जाती है।”

सफाई के बीच दिया विवादित बयान

फेसबुक लाइव के दौरान धर्मेंद्र लोधी दरअसल अपने क्षेत्र में शराब माफिया से कथित संबंधों के आरोपों पर सफाई दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिहार की शराब नीति पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “मैंने किसी व्यक्ति या प्रत्याशी का नाम नहीं लिया, न ही किसी की मानहानि की है। बात सिर्फ सिद्धांतों की थी।”

धर्मेंद्र लोधी ने यह भी कहा कि शराबबंदी का असली उद्देश्य नशे से मुक्ति दिलाना होना चाहिए, न कि केवल बिक्री पर रोक लगाना। उनके अनुसार, “अगर आप वाकई शराबबंदी चाहते हैं, तो लोगों को ऐसे संगठनों से जोड़िए जो उन्हें नशामुक्त बना सकें। सिर्फ कानून बना देने से आदत नहीं बदली जा सकती।”

यह भी पढ़ें : भारत में फिर बढ़ सकती है सोने की कीमत, आखिर चीन के किस…

उनका यह बयान बिहार की सियासत में हलचल मचा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार की नीति पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल खड़े किए हैं। चुनावी माहौल में शराबबंदी पर उठे इन बयानों ने न सिर्फ बिहार बल्कि भाजपा के भीतर भी चर्चा का नया दौर शुरू कर दिया है।

Tags: bihar News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post
Meerut

दहेज के लिए बारात न लाने वाला सिपाही: दुल्हन ने मेरठ थाने में दर्ज कराया केस

Abhishek Bajaj

21 साल की अशनूर कौर संग बॉन्डिंग पर भड़की अभिषेक बजाज की Ex-वाइफ, वाइल्ड कार्ड एंट्री का संकेत...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In