Monday, November 23, 2026 9:58 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » अनंत सिंह के जेल जाते ही ’अनंतमय’ क्यों हो गए ललन सिंह, सामने आई ‘पिक्चर’ तो केंद्रीय मंत्री पर दर्ज हुई FIR

अनंत सिंह के जेल जाते ही ’अनंतमय’ क्यों हो गए ललन सिंह, सामने आई ‘पिक्चर’ तो केंद्रीय मंत्री पर दर्ज हुई FIR

बिहार चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर चुनाव आयोग ने दर्ज करवाई एफआईआर, आरजेडी-कांग्रेस ने वीडियो जारी कर ललन सिंह पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप।

by Vinod
04/11/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है। ऐसे में 4 नवंबर की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में मतदान से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह की टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। मोकामा में दिए भाषण पर राजनीतिक हंगामे के बीच चुनाव आयोग ने भी एक्शन लिया है। आयोग ने पहले ललन सिंह को नोटिस दिया और अब उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद चुनावी सीन बदल गया है। जेडीयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह के जेल जाने के बाद उनके चुनावी अभियान की कमान संभालने खुद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह उतर गए हैं। मोकामा क्षेत्र की चुनावी लड़ाई को ललन सिंह ने अपनी साख का सवाल बना लिया और अनंत सिंह की गिरफ्तारी को सहानुभूति में तब्दील करने में जुट गए हैं। केंद्रीय मंत्री बीते दो दिनों से मोकामा में ढेरा जमाए हुए हैं। गांव-गांव, गली-गली जाकर अनंत सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं।

अनंत सिंह के लिए मोकामा में वोट मांगने उतरे ललन सिंह ने कहा कि अब एक-एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े.। अनंत बाबू बाहर थे, तब हमारी जिम्मेदारी कम थी, लेकिन अब जब वे जेल में हैं, तो हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। आज से मैंने मोकामा की कमान अपने हाथ में ले ली है। लल्लन सिंह का इसी बीच एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो मोकामा स्थित एक जनसभा का बताया जा रहा है। वायरल मीडिया में लल्लन सिंह अपने समर्थकों के बीच कुछ ऐसा कह दिया, जिसके कारण कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं ने उन्हें घेर लिया।

RELATED NEWS

SSR 2027

Election Alert : वोटर लिस्ट में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, एक साल की जेल के साथ होगी कार्रवाई?

November 18, 2026
Anant Singh Daughter Wedding

Wedding Gift : बेटी की शाही शादी में दामाद को क्या क्या देंगे अनंत सिंह? पटना पहुंची डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

November 9, 2026

जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन ने भी लल्लन सिंह का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में ललन सिंह कहते हुए सुने जा सकते हैं, ‘एक दो नेता हैं तो चुनाव के दिन इनको घर से मत निकलने दो। इनको घर पर ही बंद कर दो। अगर ये बहुत ज्यादा हाथ-पैर जोड़ें तो कहिए चलिए हमारे साथ, अपना वोट दीजिए और घर आकर सोइए। इसलिए आज से सब लोग कमान संभाल लो और चुनाव के लिए अब समय नहीं बचा है। कांग्रेस ने ’एक्स’ पर ललन सिंह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मोदी सरकार के मंत्री ललन सिंह का कहना है कि जो लोग बीजेपी-जदयू के खिलाफ वोट करने वाले हैं, चुनाव के दिन उन्हें घर से निकलने मत दो।

आरजेडी के जरिए जारी किए गए वीडियो के बाद चुनाव आयोग हरकत में आया। जिला प्रशासन, पटना द्वारा वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांचोपरांत इस मामले में श्री ललन सिंह उर्फ श्री राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित उल्लंघन के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये तो हुई वीडियो और एफआईआर की बात। अब हम आपको बताते हैं कि लल्लन सिंह और अनंत सिंह की अनंतकथा के बारे में। पुरानी हिस्ट्री में जाएं तो ललन सिंह जिस मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं, उसी इलाके में मोकामा विधानसभा सीट आती है। मोकामा में अनंत सिंह परिवार का सियासी दबदबा साढ़े तीन दशक से है। 2024 के लोकसभा चुनाव में ललन सिंह जब मुंगेर सीट से लड़ रहे थे,उनके सामने आरजेडी से पूर्व विधायक अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता थीं। अशोक महतो की वजह से ललन सिंह की सीट फंस गई थी। ऐसे में अनंत सिंह जेल से पैरोल पर बाहर आए और ललन सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया था।

अनंत सिंह उस समय आरजेडी में थे और उनकी पत्नी नीलम देवी आरजेडी से विधायक थीं। इसके बाद भी अनंत सिंह ने ललन सिंह को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। अनंत सिंह के उतरने से ललन सिंह को सियासी फायदा मिला था। अब जब अनंत सिंह जेल में हैं तो उन्हें जिताने के लिए ललन सिंह मैदान पर उतर चुके हैं। ललन सिंह मौका मिलते ही पीछे नहीं हट रहे हैं। ललन सिंह अब सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि अनंत बाबू बाहर थे, तब हमारी जिम्मेदारी कम थी, लेकिन अब जब वे जेल में हैं, तो हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इस तरह 2024 का कर्ज 2025 में अदा करने के लिए वे उतरे हैं।

मोकामा विधानसभा सीट पर अनंत सिंह को जिताने के लिए ललन सिंह उतरे हैं, लेकिन मोकामा के बहाने वह अपने मुंगेर के सियासी किले को बचाए रखने का दांव चल रहे हैं। अनंत सिंह के खिलाफ आरजेडी से उतरने वाली वीणा देवी बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं और 2014 में मुंगेर में ललन सिंह को चुनाव हरा चुकी हैं। अब जब मोकामा के चुनाव में अनंत सिंह की वीणा देवी से सीधी टक्कर होती दिख रही है तो ललन सिंह के लिए सियासी चुनौती दिख रही है। ललन सिंह इस बात को समझ रहे हैं कि मोकामा सीट अगर वीणा देवी जीतने में कामयाब हो जाती हैं तो भविष्य में वह उनके खिलाफ ताल ठोक सकती हैं। ऐसे में ललन सिंह बनाम सूरजभान सिंह की लड़ाई मोकामा बन गई है

। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद ललन सिंह उनके लिए प्रचार कर रहे हैं तो आरजेडी प्रत्याशी पूर्व सांसद वीणा देवी भले ही चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन उनके लिए जोर आजमाइश उनके पति सूरजभान सिंह कर रहे हैं। इसीलिए अनंत सिंह के लिए ललन सिंह उतर गए हैं, क्योंकि सूरजभान सिंह के खिलाफ ललन सिंह का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा सीट पर जेडीयू से ललन सिंह चुनाव लड़ रहे थे तो उनके सामने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी एलजेपी के टिकट पर भाग्य आजमा रही थीं। 2014 के आम चुनाव में ललन सिंह को 2,43,827 वोट मिले थे पर वह चुनाव हार गए थे। सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने उन्हें हराया था। यही वजह है कि अनंत सिंह के बहाने ललन सिंह आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी से अपना हिसाब बराबर करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने मोकामा सीट पर कैंप कर रखा है.।

 

Related Posts

SSR 2027

Election Alert : वोटर लिस्ट में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, एक साल की जेल के साथ होगी कार्रवाई?

November 18, 2026
Anant Singh Daughter Wedding

Wedding Gift : बेटी की शाही शादी में दामाद को क्या क्या देंगे अनंत सिंह? पटना पहुंची डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

November 9, 2026
Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

November 3, 2026
SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

September 26, 2026
CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

September 24, 2026
Election Row : SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद, दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार दर्ज कराई आपत्ति

Election Row : SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद, दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार दर्ज कराई आपत्ति

September 23, 2026
TMC Name Symbol Freeze

TMC Freeze: तृणमूल का नाम-सिंबल फ्रीज़ , ममता और ऋतब्रत गुट को लगा झटका, अब नए नाम से लड़ेंगे उपचुनाव

September 18, 2026
West Bengal SIR Supreme Court

Bengal SIR: बंगाल वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से ट्रिब्यूनल के फैसलों का पूरा हिसाब मांगा

August 11, 2026
Election Commissioners Appointment Law

Election Commission Case: चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा

July 30, 2026
New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

New Voter Registration : ऑनलाइन Form-6 आवेदन में हुआ बदलाव , जानिए क्या है चुनाव आयोग का नया नियम

July 13, 2026
Next Post
नई दिल्ली में महिला खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की खास मुलाकात

नई दिल्ली में महिला खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की खास मुलाकात

Toyota Hilux

नई Toyota Hilux का Teaser जारी 10 नवंबर को होगा ग्लोबल डेब्यू

भीषण ट्रेन हादसे से दहला बिलासपुर, मेमू और मालगाड़ी की टक्कर से कई यात्रियों की मौत, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

भीषण ट्रेन हादसे से दहला बिलासपुर, मेमू और मालगाड़ी की टक्कर से कई यात्रियों की मौत, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

POPULAR POST

Balrampur Road Accident

Balrampur Accident: घने कोहरे ने ली पांच लोगों की जान,परिवारों में पसरा मातम; दो की हालत गंभीर

November 18, 2026
Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

November 17, 2026
Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

Javed Akhtar Statement: जावेद अख्तर के किस बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी,जानिए पूरा मामला

November 17, 2026
Jamshedpur School Auto Fire

School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

November 18, 2026
Hyundai Creta vs Kia Seltos

Auto news : बारिश में कौन सी SUV है बेहतर, Creta या Seltos जानिए कीमत और EMI का पूरा गणित

November 19, 2026

LATEST

School Bus Accident:पिकनिक से लौट रहे बच्चों की बस में घुसा ट्रक,4 मासूमों की गई जान; 21 घायल

School Bus Accident:पिकनिक से लौट रहे बच्चों की बस में घुसा ट्रक,4 मासूमों की गई जान; 21 घायल

November 23, 2026
Dev Diwali 2026

Dev Diwali 2026: देव दिवाली पर घर की इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

November 23, 2026
UP Weather

UP Weather: यूपी में फिर बढ़ेगी ठंड, 29 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 23, 2026
Shahi Wedding: पिछड़े गरीब राज्य की शाही शादी पर किसने कसा तंज, तेज हुई जुबानी जंग

Shahi Wedding: पिछड़े गरीब राज्य की शाही शादी पर किसने कसा तंज, तेज हुई जुबानी जंग

November 23, 2026
Alien Warning: अंतरिक्ष से आया बुलावा तो मचेगी तबाही, 97 देशों के 1000 वैज्ञानिकों ने क्या दी चेतावनी

Alien Warning: अंतरिक्ष से आया बुलावा तो मचेगी तबाही, 97 देशों के 1000 वैज्ञानिकों ने क्या दी चेतावनी

November 23, 2026
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

November 23, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India