Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Banda News: बांदा की नरेनी कोतवाली बनी रणभूमि, किन्नरों के दो ग्रुप में जमकर मारपीट, पुलिस के छूटे पसीने

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सोमवार को क्षेत्र के बंटवारे को लेकर दो किन्नर गुटों में जबरदस्त झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। पुलिस ने 27 किन्नरों को गिरफ्तार किया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
Banda kinnar fight kotwali clash
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Clash Between Two Kinnar Groups: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की नरेनी कोतवाली सोमवार को युद्ध का मैदान बन गई। यहां किन्नरों के दो गुटों कैटरीना ग्रुप और बनो ग्रुप के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते कोतवाली परिसर और सभागार में लात-घूंसे चलने लगे।

हंगामा इस कदर बढ़ा कि पुलिसकर्मियों को दोनों पक्षों को शांत कराने में पसीने छूट गए। जानकारी के मुताबिक, कैटरीना ग्रुप में काजल, शार्मिली, रीना, शिवानी, पिंकी समेत कई किन्नर शामिल थे। वहीं, बनो ग्रुप में जसीमीन, गुड़िया, अंजना, वर्षा, काजल, जाहिनी, महिमा और शालिनी जैसे सदस्य थे। बताया जाता है कि दोनों गुटों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। करीब छह महीने पहले भी इन दोनों ग्रुपों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमकर मारपीट की थी। उस वक्त एक पक्ष ने दूसरे पर जबरन किन्नर बनाने और कानपुर में ऑपरेशन करवाने का आरोप लगाया था। तब भी पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा था और एक किन्नर को जेल भेजा गया था।

RELATED NEWS

UP police recovered lost mobile phones

Sant Kabir Nagar: UP पुलिस की कौन सी तकनीक से देश ही नहीं, विदेशों तक से, गुम हुए मोबाइल फोन वापस लाए

January 31, 2026
UP constable suicide case report

Constable Suicide Case: UP में सिपाही की संदिग्ध मौत, हंसते हुए मरूंगा… कहा इंस्टाग्राम रील बनाई , फिर क्यों लगाई फांसी

December 3, 2025

मामला फिर गरमाया, पुलिस बनी मूकदर्शक

इस बार फिर वही गुट आमने-सामने आ गए। पुलिस ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। दोनों गुटों के सदस्य नरेनी, कालिंजर, फतेहगंज और गिरवा थाना क्षेत्रों से पहुंचे थे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने 27 किन्नरों को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लेकर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। झड़प के दौरान कई किन्नर चोटिल भी हुए।

कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनका किसी पर असर नहीं हुआ। आखिरकार एसडीएम अमित शुक्ला ने दोनों गुटों को फटकार लगाते हुए मुचलके पर छोड़ दिया।

अधिकारियों ने दी चेतावनी

क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट और हंगामा करने वाले सभी किन्नरों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि वे अपने विवाद समाज के भीतर बैठकर आपस में सुलझाएं। अगर दोबारा इस तरह का मामला सामने आया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्रीय वर्चस्व के झगड़े बढ़े

यह पूरा मामला बताता है कि क्षेत्रीय वर्चस्व के झगड़े किस हद तक बढ़ सकते हैं। पुलिस ने भले ही तत्काल स्थिति को काबू में कर लिया हो, लेकिन इस तरह के विवाद समाज में शांति और सम्मान के माहौल को बिगाड़ते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में अगर कोई भी किन्नर समूह फिर से इस तरह की हरकत करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

Tags: Banda DistrictBanda Kinnar Fightup police news
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

UP police recovered lost mobile phones

Sant Kabir Nagar: UP पुलिस की कौन सी तकनीक से देश ही नहीं, विदेशों तक से, गुम हुए मोबाइल फोन वापस लाए

by SYED BUSHRA
January 31, 2026

UP Police Mobile Recovery: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में पुलिस की सर्विलांस टीम ने तकनीक का बेहतरीन...

UP constable suicide case report

Constable Suicide Case: UP में सिपाही की संदिग्ध मौत, हंसते हुए मरूंगा… कहा इंस्टाग्राम रील बनाई , फिर क्यों लगाई फांसी

by SYED BUSHRA
December 3, 2025

UP Police Constable Suicide Case:कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यूपी 112 में तैनात...

Train theft gang arrested in UP

Uttar Pradesh : बांदा पुलिस ने ट्रेन में लूटपाट करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, कैसे गंध ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

by SYED BUSHRA
January 25, 2025

U P News बांदा जिले में पुलिस ने ट्रेनों में लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा किया है। इस गिरोह...

UP Police

यूपी पुलिस की संविदा भर्ती की चिट्ठी वायरल, क्या अग्निवीर होगी पुलिस? आया जवाब

by Mayank Yadav
June 13, 2024

UP Police Bharti News: UP Police ने उत्तर प्रदेश में कुछ पदों के लिए आउटसोर्सिंग से भर्ती की चिट्ठी पर...

Farmer Protest

Farmer Protest : उपद्रवियों ने किया पुलिस पर मिर्ची बम और पत्थरों से हमला, 2 मामले दर्ज, पुलिस बोली – बख्शा नहीं जाएगा…

by Poonam Chaudhary
February 17, 2024

Farmer Protest : अंबाला में 'शंभू बॉर्डर' पर किसानों का आंदोलन उपद्रवियों की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है. अंबाला...

Next Post
noida news

Noida News: रामपुर खादर में शाही शादी हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई का अनोखा नजारा

‘वाराणसी’ में दिखेंगे महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा, राजामौली की नई फिल्म का नाम तय

‘वाराणसी’ में दिखेंगे महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा, राजामौली की नई फिल्म का नाम तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist