रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जानें कहां पर मिले अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, सामने आई तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर उड़ा रही गर्दा

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya News: अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य की राजनीतिक विरोध किसी से छिपा नहीं है। लेकिन, एक तस्वीर आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

by Vinod
नवम्बर 5, 2025
in Bihar Elections 2025, Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक तस्वीर ने उत्तर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया में गर्दा उड़ाए हुए है। कयासों का बाजार गर्म हैं। चर्चाएं भी चरम पर है। कोई संयोग बता रहे है तो कोई प्रयोग। कांग्रेस और सपा के नेता भी गदगद हैं और एक्स पर अपने-अपने तरीके से लिखकर भविष्य के सपने बुन रहे हैं। एक सपा समर्थक ने बहुत कुछ लिख दिया। सपाई ने लिखा कि पहले बिहार में परिवर्तन होगा, फिर 2027 में बीजेपी सरकार का जनता तख्तापलट करेगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि उस तस्वीर के बारे में, जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर संग्राम छेड़े हुए हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बिहार चुनाव में जनसभा के लिए गए हुए हैं तो यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी बिहार में एनडीए की जीत पक्की करने के लिए पसीना बहा रहे थे। दोनों नेता पटना एयरपोर्ट पर एक साथ दिखाई दिए। अक्सर सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी करने वाले ये दोनों नेता इस बार मुस्कुराते और हाथ मिलाते हुए नजर आए। इससे एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों के बीच उत्सुकता का माहौल बन गया। इस क्षण का वीडियो किसी ने बना लिया। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

इन तस्वीरों में अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य हंसते हुए एक-दूसरे का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। दोनों के साथ उनके समर्थक और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे। राजनीतिक गलियारों में इन तस्वीरों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे ’राजनीतिक शालीनता’ कह रहा है तो कोई ’राजनीतिक संयोग’ बता रहा है। कुछ लोग तो लिख रहे हैं कि बीजेपी के अंदर सबकुठ आल-इज-वेल नहीं हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नाराज हैं। वह बीजेपी से बगावत कर सकते हैं, लेकिन ये सिर्फ हवाहवाई बताते हैं। अब हम आपको बताते हैं कि दोनों नेताओं ने कहां-कहां जनसभाएं की। दोनों ने कैसे शब्दबाण छोटे, जो बिहार में गर्दा उड़ाए हुए हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने औरंगाबाद में महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा की। रैली में उन्होंने कहा, यूपी में मैंने देखा है, ये लोग पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट तक बदल देते हैं। क्या ऐसे लोगों पर भरोसा किया जा सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव जनता पहले ही तय कर चुकी है। इस बार बिहार में बदलाव होना तय है। जनता ने बीजेपी को सबक सिखाने का मन बना लिया है। 20 साल का हिसाब और केंद्र की 10 साल की सरकार का जवाब देना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। लेकिन आज तक कितनों को रोजगार मिला।जब तेजस्वी यादव ने बिहार में नौकरी देने की बात की, तो ये लोग घबरा गए। क्योंकि नौकरी देना इनके एजेंडे में है ही नहीं।

दूसरी ओर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी बिहार में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास की नई इबारत लिखी है और जनता इस बार फिर से ’मोदी-नीतीश’ की जोड़ी पर भरोसा जताएगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर भी जुबानी हमला बोला। कहा कि यूपी के नेता भी बिहार में आए हुए हैं। यूपी वालों ने बिहार में उम्मीदवार नहीं उतारे, लेकिन चुनावी जनसभाएं जरूर कर रहे हैं। ये बिहार हैं। यहां की जनता सिर्फ एनडीए के पक्ष में वोटिंग करने जा रही है।

Tags: Akhilesh YadavBihar Assembly Elections 2025Bihar ElectionsKeshav Prasad Maurya
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
CM हिमंत बिस्व सरमा ने ‘ओसामा बिन लादेन’ का जिक्र कर मचाया हड़कंप,  बता दिया इन्हें कैसे किया जाएगा ‘खल्लास’

CM हिमंत बिस्व सरमा ने ‘ओसामा बिन लादेन’ का जिक्र कर मचाया हड़कंप,  बता दिया इन्हें कैसे किया जाएगा ‘खल्लास’

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी सरकार का बड़ा कदम, 2100 भारतीय पहुंचे पाकिस्तान, किसलिए लिया गया ये फैसला ? 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In