गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है मेरठ का मोहम्मद नदीम, जिसकी श्रीनगर में हुई गिरफ्तारी, जानें वेस्ट यूपी से अब तक कितने पकड़े गए ISI के आतंकी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के डल झील से सटे डलगेट क्षेत्र में नाका चेकिंग के पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को अरेस्ट किया था। तलाशी में पुलिस को एक तमंचा और 9 कारतूस बरामद हुए। पुलिस तीनों को थाने लेकर गई। पूछताछ में पूछताछ में तीनों युवकों की पहचान नदीम निवासी लावड़ (मेरठ), शाह मुतैब और कामरान हसन शाह, दोनों निवासी खानयार (श्रीनगर) के रूप में हुई।

by Vinod
नवम्बर 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के डल झील से सटे डलगेट क्षेत्र में नाका चेकिंग के पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को अरेस्ट किया था। तलाशी में पुलिस को एक तमंचा और 9 कारतूस बरामद हुए। पुलिस तीनों को थाने लेकर गई। पूछताछ में पूछताछ में तीनों युवकों की पहचान नदीम निवासी लावड़ (मेरठ), शाह मुतैब और कामरान हसन शाह, दोनों निवासी खानयार (श्रीनगर) के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों का संबंध एक आतंकी संगठन से है। आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आतंकियों में से एक यूपी के मेरठ का रहने वाला है। श्रीनगर पुलिस ने पकड़े गए आतंकी की जानकारी मेरठ पुलिस को दी।

श्रीनगर पुलिस की सूचना पर मेरठ खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम शुक्रवार को लावड़ कस्बे में नदीम के आवास पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि नदीम का बड़ा भाई फरीद मकान बंद कर कहीं चला गया है और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। नदीम की गिरफ्तारी के बाद से उसका परिवार लापता है, जिससे खुफिया एजेंसियों की शंका और गहरी हो गई है। एजेंसियां अब नदीम के स्थानीय संपर्कों और संभावित नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से क्षेत्र में नजरबंदी बढ़ा दी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सूत्रों की माने तो मेरठ की जांच एजेंसियों ने परिजनों के नंबरों की सीडीआर निकलवाकर उनकी कॉल डिटेल खंगाल रही है।

RELATED NEWS

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

जुलाई 7, 2026
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

जुलाई 5, 2026

लावड़ कस्बे की घासमंडी निवासी यासीन के तीन बेटे हैं। मोहम्मद नदीम पहले कस्बे में अपने भाई के साथ सैलून चलाता था। श्रीनगर में काम अच्छा चलने पर वह वहीं रहने लगा। ईद के त्योहार पर वह कस्बे में आता था। लगभग दो साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद तीनों भाइयों ने पुस्तैनी मकान बेच दिया और अपने हिस्से के रुपये ले लिए। नदीम अपने हिस्से के रुपये लेकर वापस श्रीनगर लौट गया था। पड़ोसियों के मुताबिक, नदीम के बाकी दोनों भाई भी कस्बे से बाहर रहते हैं। नदीम के पकड़े जाने के बाद श्रीनगर पुलिस ने इंचौली थाना क्षेत्र की लावड़ चौकी पुलिस से संपर्क किया और जानकारी दी। पुलिस ने पड़ोसियों को पूछताछ के लिए चौकी पर बुलाया। इस पर पड़ोसियों ने बाकी दोनों भाइयों के बाहर होने की पुलिस को जानकारी दी।

नदीम के आतंकी कनेक्शन होने और श्रीनगर में पकड़े जाने की खबर से पड़ोसी भी हैरत में है। पड़ोसियों ने बताया कि नदीप पहले साल में एक बार घर आया करता था। वह लोगों से ज्यादा बात नहीं करता था। नदीम अपने पुराने दोस्तों के साथ ही घूमने जाता था। नदीप के माता-पिता की मौत हो गई। जिसके बाद वह फिर मेरठ नहीं आया। लोग बताते हैं कि नदीम कुछ दिन पहले अपने भाईयों से मिलने के लिए आया था। छोटे भाई को वह कश्मीर लेकर चला गया था। वहीं तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, श्रीनगर में हुई यह गिरफ्तारी उस बड़े खतरे की एक छोटी सी झलक है, जो घाटी में फिर से सिर उठा रहा है।

खुफिया रिपोर्टों से पता चला है कि भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा लगभग छह महीने पहले चलाए गए ’ऑपरेशन सिंदूर’ से कमजोर पड़ने के बाद, पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन एक बार फिर से कश्मीर में इकट्ठा हो रहे हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसके एसएसजी कमांडो की सीधी मदद से पूरे जम्मू-कश्मीर में एक साथ कई हमले करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका मकसद घाटी में आतंकवाद को फिर से जिंदा करना और अपने मारे गए आतंकियों का बदला लेना है। एजेंसियों ने सितंबर से ही नियंत्रण रेखा पर ड्रोन की गतिविधियों में भारी इजाफा देखा है। बताया जा रहा है कि लश्कर कमांडर शमशेर की यूनिट इन ड्रोन्स का इस्तेमाल भारतीय इलाकों की जासूसी करने, आत्मघाती हमलावरों के लिए सुरक्षित ठिकाने खोजने और शायद ड्रोन से ही विस्फोटक गिराकर हमला करने के लिए कर रही है।

अक्टूबर के महीने में पीआके में जमात-ए-इस्लामी, हिजबुल मुजाहिदीन और आईएसआई के अधिकारियों के बीच कई गुप्त बैठकें हुई हैं। इन बैठकों में कश्मीर में सोए पड़े आतंकी स्लीपर सेल्स को फिर से सक्रिय करने का प्लान बनाया गया। खबर है कि पुराने आतंकी कमांडरों को हर महीने पैसे दिए जा रहे हैं और उन्हें अपने पुराने नेटवर्क्स को फिर से जगाने का आदेश दिया गया है। श्रीनगर पुलिस की इस कामयाबी ने भले ही एक हमले को टाल दिया हो, लेकिन खुफिया एजेंसियों की यह रिपोर्ट बताती है कि आने वाले दिन कश्मीर की शांति के लिए कितने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि आईएसआई भारत के अन्य शहरों में अपने नेटवर्क के जरिए युवाओं को आतंकी बनाने के ऑपरेशन को फिर से लॉन्च कर दिया है।

मेरठ का रहने वाला नदीम पहले युवक नहीं है, जो आतंकी संगठन में शामिल हुआ। इससे पहले भी वेस्ट यूपी में आतंकियों के मददगार दबोच गए हैं। 19 अक्तूबर 2018 को मेरठ कैंट का जवान कंचन पाकिस्तान को सूचना भेजते पकड़ा गया था। 27 नवंबर 2015 को एसटीएफ ने मेरठ कैंट से आईएसआई एजेंट इजाज को गिरफ्तार किया था। 16 अगस्त 2014 मेरठ से संदिग्ध आईएसआई एजेंट आसिफ अली को गिरफ्तार किया था। 10 जनवरी 2009 सहारनपुर से आईएसआई एजेंट आमिर अहमद उर्फ भूरा दबोचा गया था। 12 दिसंबर 2008- सीआरपीएफ कैंप में आतंकी हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी फहीम अंसारी पकड़ गया था। 21 जून 2007 को बिजनौर में भारी मात्रा में आरडीएक्स के साथ हूजी के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए थे।

वेस्ट यूपी से 23 अगस्त 2005 लश्कर-ए-तैयबा के चीफ कोऑर्डिनेटर अबु रज्जाक मसूद का मुजफ्फरनगर कनेक्शन मिला था। 10 मार्च 2005 मेरठ से खलील हुसैन शाह नाम का आईएसआई एजेंट गिरफ्तार। 18 अप्रैल 2004- मेरठ से रूबी बेगम नाम की आईएसआई एजेंट गिरफ्तार। 14 मार्च, 2003- मुजफ्फरनगर से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी सज्जाद और इत्तफाकुल गिरफ्तार। 15 जुलाई 2002- मुजफ्फरनगर से एक आईएसआई एजेंट गिरफ्तार। 9 जुलाई 2002- मुरादाबाद से हिज्बुल मुजाहिदीन से ताल्लुक रखने वाले पांच आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। कानपुर के बाद आईएसआई ने अपनी दूसरी नर्सरी वेस्ट यूपी में खोली हुई थी। आईएसआई युवको को पहलाकर आतंकी बना रही है।

 

Tags: ISIMeerutMohammad Nadeem arrested from SrinagarPAKISTANterrorist organizationUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

UP Data Center Policy 2026: उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर बनने...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Next Post
Jaipur school Amayra death bullying allegations Neerja Modi School investigation

Jaipur News :जयपुर में 9 वर्षीय अमायरा की मौत से मची थी सनसनी अब हुआ बड़ा खुलासा क्यों कूद कर दी थी जान

District Magistrate road safety

Farrukhabad News:16 लोगों की मौतो के बाद DM ने सड़क हादसों पर किया सख्त रुख, ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist