Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

UP weather update:सर्द हवाओं के साथ यूपी में बढ़ी प्रदूषण की समस्या ,कई शहरों में सांस लेना हुआ मुश्किल

उत्तर प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी बढ़ने लगी है। हालांकि ठंडी हवाओं के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। मेरठ, लखनऊ और गाजियाबाद समेत कई शहरों में AQI रेड जोन में बना हुआ है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 10, 2025
in मौसम
UP Pollution and Weather update
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

weather update:उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वेस्ट यूपी में ठंडक का असर ज्यादा दिख रहा है, जबकि ईस्ट यूपी के कुछ जिलों में अभी दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसी वजह से वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है।

राजधानी लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा जैसे शहरों में हवा की गुणवत्ता अभी भी रेड जोन में है। मौसम विभाग का कहना है कि हवा में नमी के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच और अधिकतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

February 16, 2026
Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

January 15, 2026

वेस्ट यूपी में ठंडक बढ़ने का मुख्य कारण हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी है। इससे आने वाली ठंडी हवाएं प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सर्दी का असर दिखा रही हैं। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 से 16 और अधिकतम 26 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा। कानपुर में हल्की ठंड महसूस होगी, यहां न्यूनतम तापमान 12 से 14 और अधिकतम 28 डिग्री तक जा सकता है। आगरा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और वाराणसी में यह 30 तक पहुंच सकता है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 से 15 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, मेरठ का AQI 318 तक पहुंच गया है, जो प्रदेश में सबसे खराब श्रेणी में है। लखनऊ में हल्का सुधार दिखा और AQI 198 तक आया है। वहीं, कानपुर 256, आगरा 128, वाराणसी 94 पर दर्ज किया गया है। वेस्ट यूपी के ज्यादातर जिलों में PM2.5 और PM10 की मात्रा खतरनाक स्तर पर है, जिसके चलते धुंध बनी हुई है और सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस वजह से प्रदूषण से राहत के आसार कम हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हवा की गति नहीं बढ़ती या बारिश नहीं होती, तब तक AQI के ग्रीन जोन में आने की संभावना नहीं है।

Tags: AQI Reportup weather
Share199Tweet124Share50
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

UP weather update:उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

by SYED BUSHRA
January 15, 2026

Weather update :उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है। सुबह और शाम के...

UP Weather Cold and Dense Fog Alert

UP Weather Today: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी ,एक हफ्ते तक राहत के आसार नहीं

by SYED BUSHRA
December 25, 2025

UP Weather: उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। रात और...

Uttar Pradesh weather fog alert update

Weather Update: ठंड ने UP में बढ़ाई सिहरन,इटावा सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान गिरा और घने कोहरे की चेतावनी

by SYED BUSHRA
December 12, 2025

Uttar Pradesh Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य ट्रोपोस्फीयर के पश्चिमी क्षेत्रों में एक ट्रफ के रूप...

up weather

UP Weather update: शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,गिरता तापमान बढ़ा रहा ठिठुरन जानिए आज कैसी रहेगी मौसम की चाल

by SYED BUSHRA
November 15, 2025

UP Weather update:उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपने रंग जमाने शुरू कर दिए हैं। नवंबर के मध्य में ही प्रदेश...

Next Post
Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

Haryana News

फरीदाबाद का कॉलेज बना विस्फोट का अड्डा, AK-47 और 350kg बरामद, 2 डॉक्डरों को पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist