सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Road Accident:राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी जूली यादव की दर्दनाक मौत, सड़क पर हुआ भयानक हादसा

लखनऊ की राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी और स्पोर्ट्स टीचर जूली यादव की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक ने उन्हें 20 फीट तक घसीटा और फिर कुचलकर फरार हो गया।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

 Julie Yadav Lucknow Accident:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के मोहान रोड स्थित मौंदा गांव के मोड़ पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सिलेंडर लदे ट्रक ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी और खेल शिक्षिका जूली यादव की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि जूली बाइक से गिरकर ट्रक में फंस गईं और करीब 20 फीट तक घिसटती चली गईं।

राहगीरों ने देखा भयावह मंजर

घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीर जूली को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक ट्रक चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। जब जूली ट्रक से छूटीं, तभी चालक ने उन्हें कुचल दिया और ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

RELATED NEWS

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

सितम्बर 19, 2026
Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

सितम्बर 15, 2026

स्पोर्ट्स टीचर थीं जूली यादव

जूली यादव मौंदा गांव की रहने वाली थीं और लखनऊ पब्लिक स्कूल, आशियाना में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत थीं। वह राष्ट्रीय स्तर की एथलीट और वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं। जूली कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी थीं और छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय थीं।

चैम्पियनशिप के आयोजन के लिए निकली थीं

रविवार सुबह वह स्कूल में आयोजित छात्र वॉलीबॉल चैम्पियनशिप कराने जा रही थीं। रोज की तरह बाइक से स्कूल के लिए निकलीं, लेकिन मौंदा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिता बोले – “बेटी बहुत होनहार थी”

जूली के पिता अजय यादव ने कहा कि बेटी बहुत होनहार थी और उसका सपना था कि वह देश के लिए खेलें। वह बाबू स्टेडियम में ट्रेनिंग करती थीं और प्रदेश स्तर पर कई बार पदक जीत चुकी थीं। वर्ष 2015 में वह केरल में आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी शामिल हुई थीं।

परिवार में छाया मातम

जूली के निधन के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पिता अजय यादव बेटी के शव से लिपटकर रोते रहे। परिवार में अब मां, भाई अमन और बहन ज्योति हैं। पूरे गांव में इस दर्दनाक हादसे से गम का माहौल है।

लापरवाह ड्राइवर की तलाश जारी

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को ट्रेस करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। काकोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Tags: Julie Yadav DeathLucknow News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Next Post

भारत में Oppo Find X9 5G की दस्तक ,फीचर्स और कलर वेरिएंट्स हुए रिवील

कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In