शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Tirupati Temple Fake Ghee: नकली घी का बड़ा खेल उजागर, सैकड़ो करोड़ का फ्रॉड, किसने बिना दूध खरीदे 68 लाख किलो घी किया सप्लाई

तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसाद के लिए मिलावटी घी सप्लाई का बड़ा खुलासा हुआ। उत्तराखंड की एक डेयरी ने 250 करोड़ रुपये का घोटाला किया। अब इस मामले की जांच सीबीआई की विशेष टीम कर रही है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 10, 2025
in राष्ट्रीय
Tirupati Temple fake ghee scam
Share on FacebookShare on Twitter

Tirupati Temple Fake Ghee Fraud Exposed:आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर बड़ा फ्रॉड सामने आया है। उत्तराखंड की “भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी” ने पांच सालों में 250 करोड़ रुपये की कीमत का 68 लाख किलो नकली घी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को सप्लाई किया। हैरानी की बात यह है कि इस डेयरी ने कभी दूध या मक्खन की एक बूंद तक नहीं खरीदी थी।

CBI जांच में चौकाने वाले खुलासे

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने आरोपी अजय कुमार सुगंध को गिरफ्तार कर इस घोटाले का खुलासा किया। अजय कुमार ने भोले बाबा डेयरी को मोनोडिग्लिसराइड्स और एसिटिक एसिड एस्टर जैसे रासायनिक पदार्थ सप्लाई किए थे, जिनसे नकली घी बनाया जाता था। यही घी तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल किया गया।

RELATED NEWS

Twisha Death Case: व्हाट्सएप चैट, गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना…दावों और डिजिटल सबूतों में फर्क,  हर दिन उठ रहे नए सवाल

Twisha Death Case: व्हाट्सएप चैट, गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना…दावों और डिजिटल सबूतों में फर्क, हर दिन उठ रहे नए सवाल

मई 26, 2026
NEET Paper Leak Investigation Case

Paper Leak Case: गेस पेपर” के नाम पर कैसे खेला गया खेल, पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सीबीआई जांच तेज

मई 20, 2026

एसआईटी ने नेल्लोर की अदालत में सौंपी अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह डेयरी उत्तराखंड के भगवानपुर में स्थित है और इसे पोमिल जैन और विपिन जैन चलाते हैं। उन्होंने फर्जी घी फैक्ट्री बनाई और दूध की खरीद से जुड़े रिकॉर्ड में हेराफेरी की।

ब्लैकलिस्ट होने के बाद भी जारी रखी सप्लाई

जांच में सामने आया कि 2022 में इस डेयरी को अयोग्य घोषित कर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। इसके बावजूद, उसने दूसरे नामों से कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर घी की सप्लाई जारी रखी। इसके लिए इसने तिरुपति स्थित “वैष्णवी डेयरी”, उत्तर प्रदेश की “मल गंगा डेयरी” और तमिलनाडु की “एआर डेयरी फूड्स” का इस्तेमाल किया।

अस्वीकृत घी को बदलकर फिर बेचा गया

जांच में यह भी पता चला कि पिछले साल टीटीडी ने एआर डेयरी से आई चार टैंकर घी की सप्लाई को इसलिए लौटा दिया था क्योंकि उसमें पशु चर्बी की मिलावट थी। लेकिन यही घी भोले बाबा डेयरी ने वैष्णवी डेयरी के नाम से दोबारा भेज दिया।

एफएसएसएआई और एसआईटी टीम की जांच में खुलासा हुआ कि एआर डेयरी के चार टैंकर असल में वैष्णवी डेयरी के पास के एक स्टोन क्रशिंग यूनिट में भेजे गए, जहां घी के लेबल बदले गए। बाद में उसी सिंथेटिक घी को फिर से तिरुपति मंदिर भेजा गया।

मिलावट घी से बना ‘पवित्र प्रसाद’

अगस्त 2024 में, वैष्णवी डेयरी ने ट्रकों के लेबल बदलकर नकली घी को असली जैसा दिखाया और उसे वापस तिरुपति मंदिर भेज दिया। इसी नकली घी से मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद तैयार किए गए, जिन्हें भक्तों को प्रसाद के रूप में दिया गया।

Tags: CBI investigationTirupati Temple Fake Ghee
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Twisha Death Case: व्हाट्सएप चैट, गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना…दावों और डिजिटल सबूतों में फर्क,  हर दिन उठ रहे नए सवाल

Twisha Death Case: व्हाट्सएप चैट, गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना…दावों और डिजिटल सबूतों में फर्क, हर दिन उठ रहे नए सवाल

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026

भोपाल की चर्चित Twisha Sharma मौत मामले में हर दिन नए सवाल खड़े हो रहे हैं। Central Bureau of Investigation...

NEET Paper Leak Investigation Case

Paper Leak Case: गेस पेपर” के नाम पर कैसे खेला गया खेल, पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सीबीआई जांच तेज

by Kirtika Tyagi
मई 20, 2026

NEET Paper Leak Case:नीट पेपर लीक मामले में अब जांच और भी तेज हो गई है। हर दिन नए खुलासे...

Airport Authority of India financial scam

Scam in AAI : कौन जीरो ज़ीरो जोड़ बना करोड़ों का मालिक,किसने एयरपोर्ट अथॉरिटी में किया सैकड़ों करोड़ का घोटाला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2025

New Delhi News: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। इस मामले ने पूरे...

Bofors scam investigation

Bofors scam :क्या बोफोर्स घोटाले का जिन्न फिर निकलेगा बोतल से बाहर भारत ने अमेरिका से मांगी कौन सी जानकारी

by SYED BUSHRA
मार्च 10, 2025

Bofors scam investigation : भारत सरकार ने अमेरिका को एक औपचारिक अनुरोध भेजा है, जिसमें बोफोर्स घोटाले से जुड़ी अहम...

CBI raid on CGST office

मेरठ में CBI छापे से CGST दफ्तर में मचा हड़कंप, मौका देख दफ्तर से फरार हो गए अफसर

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 13, 2025

CBI raid on CGST Office-मेरठ के मंगलपांडेनगर में स्थित केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) दफ्तर में बुधवार शाम सीबीआई की टीम ने...

Next Post
“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

"‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया"

Jawaharlal Nehru Stadium

क्या मिटा दिया जाएगा नेहरू का सपना या होगा नया जन्म? मोदी सरकार नेहरू की दिल्ली पर रच रही है ‘स्पोर्ट्स सिटी’ का खेल!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist