शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

CBI की जांच में खुलासा, किसने फर्जीवाड़ा कर लिया था टेंडर, कितने हुए गिरफ्तार, तिरुपति लड्डू का मामला

तिरुपति मंदिर के लड्डू में मिलावट मामले में CBI की SIT ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। घी की सप्लाई में गड़बड़ी और फर्जी दस्तावेज मिले। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच हुई। अब आरोपियों को तिरुपति कोर्ट में पेश किया जाएगा।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 10, 2025
in राष्ट्रीय
Tirupati Laddu adulteration case
Share on FacebookShare on Twitter

Tirupati Laddu adulteration case : तिरुपति मंदिर के मशहूर लड्डू में मिलावट को लेकर सीबीआई (CBI) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी घी की सप्लाई में गड़बड़ी के आरोपी हैं। SIT की जांच में पता चला कि लड्डू बनाने के लिए जिस घी का इस्तेमाल किया गया, उसमें मिलावट की गई थी। इन चारों आरोपियों को तिरुपति कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कौन-कौन गिरफ्तार हुआ

CBI की जांच के बाद जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें रुड़की के भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक बिपिन जैन, पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी के सीईओ अपूर्व विनय कांत चावड़ा और एआर डेयरी के एमडी राजू राजशेखरन का नाम शामिल है। जांच में सामने आया कि इन कंपनियों ने मिलकर टेंडर हासिल किया और मिलावटी घी सप्लाई किया।

RELATED NEWS

Adulterated Ghee: घी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने पर मिलेगी ये सज़ा, पनीर-मक्खन पर भी सरकार सख़्त

Adulterated Ghee: घी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने पर मिलेगी ये सज़ा, पनीर-मक्खन पर भी सरकार सख़्त

अगस्त 29, 2026
Analog Paneer

Analog Paneer: कौन से पनीर को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों को किया सतर्क, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

अगस्त 22, 2026

कैसे हुआ घोटाला

CBI को जांच में पता चला कि वैष्णवी डेयरी ने एआर डेयरी के नाम पर टेंडर लिया था। इसके लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज और नकली मुहरें बनाईं। वैष्णवी डेयरी ने दावा किया कि उसने रुड़की में भोले बाबा डेयरी से घी खरीदा था, लेकिन जांच में पता चला कि उसके पास इतनी मात्रा में घी की आपूर्ति करने की क्षमता ही नहीं थी।

घी की सप्लाई में अनियमितताएं

CBI की टीम को जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। तिरुपति लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए घी की गुणवत्ता पर सवाल उठे। SIT को कई स्तर पर गड़बड़ियां मिलीं, जिससे यह साफ हो गया कि भक्तों को जो प्रसाद दिया जा रहा था, वह शुद्ध नहीं था।

तिरुपति कोर्ट में पेश होंगे आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, इन चारों आरोपियों को आज 10 febuary सोमवार को तिरुपति कोर्ट में पेश किया जाएगा। SIT की टीम और CBI के संयुक्त निदेशक वीरेश प्रभु भी कोर्ट में मौजूद रह सकते हैं, क्योंकि वह इस जांच की निगरानी कर रहे हैं।

SIT का गठन क्यों हुआ

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी और वाईएसआरसीपी सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इस घोटाले की जांच की मांग की। 4 अक्टूबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि CBI के नेतृत्व में पांच सदस्यीय SIT बनाई जाए। इस टीम में CBI के दो अधिकारी, आंध्र प्रदेश पुलिस के दो अधिकारी और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का एक अधिकारी शामिल किया गया।

कैसे शुरू हुई जांच

CBI ने इस मामले की जांच पिछले साल शुरू की थी। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को रोजाना 15,000 किलो गाय के घी की जरूरत होती है। इस सप्लाई के लिए तमिलनाडु की एआर फूड्स को 320 रुपये प्रति किलो की दर से टेंडर मिला।

8 जुलाई को घी के आठ टैंकर तिरुपति पहुंचे। इनमें से चार टैंकरों को लैब टेस्ट के लिए भेजा गया। 17 जुलाई को आई रिपोर्ट में घी में मिलावट की पुष्टि हुई।

इस मामले में राजनीति भी गर्माई

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पिछले साल सितंबर में दावा किया था कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी की सरकार के दौरान तिरुपति लड्डू में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया। इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई और CBI ने मामले की जांच शुरू की।

अब जब चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, तो देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है। भक्तों की आस्था से जुड़ा यह मामला अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है।

Tags: CBI investigationfood adulterationTirupati Laddu
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Adulterated Ghee: घी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने पर मिलेगी ये सज़ा, पनीर-मक्खन पर भी सरकार सख़्त

Adulterated Ghee: घी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने पर मिलेगी ये सज़ा, पनीर-मक्खन पर भी सरकार सख़्त

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Haryana Ghee Ban: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार...

Analog Paneer

Analog Paneer: कौन से पनीर को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों को किया सतर्क, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

 Analog Paneer:त्योहारों का मौसम आते ही बाजार में पनीर की मांग बढ़ जाती है। इसी के साथ मिलावटी या विकल्प...

NEET UG 2026 Paper Leak

NEET UG 2026: पेपर लीक पर CBI की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के विशेषज्ञों पर उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

NEET UG 2026 :पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट ने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर...

Twisha Death Case: व्हाट्सएप चैट, गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना…दावों और डिजिटल सबूतों में फर्क,  हर दिन उठ रहे नए सवाल

Twisha Death Case: व्हाट्सएप चैट, गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना…दावों और डिजिटल सबूतों में फर्क, हर दिन उठ रहे नए सवाल

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026

भोपाल की चर्चित Twisha Sharma मौत मामले में हर दिन नए सवाल खड़े हो रहे हैं। Central Bureau of Investigation...

NEET Paper Leak Investigation Case

Paper Leak Case: गेस पेपर” के नाम पर कैसे खेला गया खेल, पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सीबीआई जांच तेज

by Kirtika Tyagi
मई 20, 2026

NEET Paper Leak Case:नीट पेपर लीक मामले में अब जांच और भी तेज हो गई है। हर दिन नए खुलासे...

Next Post
Health Tips: आप भी अपनाइए कुछ ऐसी आदतें जो आपको सेहत के साथ देंगी दीर्घ आयु, तो आज से ही करें शुरुआत

Health Tips: आप भी अपनाइए कुछ ऐसी आदतें जो आपको सेहत के साथ देंगी दीर्घ आयु, तो आज से ही करें शुरुआत

Ranveer Allahbadia

रणवीर अलाहाबादिया ने वीडियो पोस्ट कर मांगी सबसे माफी, पैरेंट्स को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist