Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Red Fort Blast: लाल किला धमाका केस पर गृह मंत्री की बड़ी बैठक ,एनआईए को सौंपी गई जांच, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

लाल किला धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद जांच एनआईए को सौंप दी गई और दिल्ली समेत देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

by SYED BUSHRA
November 11, 2025
in दिल्ली
Red Fort blast case Amit Shah NIA meeting
Share on FacebookShare on Twitter

High-Level Meeting on Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इस पूरे मामले की समीक्षा के लिए अपने आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई और करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान गृह मंत्री ने धमाके से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना रहने और देशभर के प्रमुख स्थलों की सुरक्षा जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

बैठक में शामिल हुए शीर्ष अधिकारी

इस बैठक में कई अहम अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के डीजी शामिल थे। इसके अलावा, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक का हिस्सा बने। गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं बैठक की अध्यक्षता की और हर अधिकारी से धमाके के संबंध में अब तक मिली जानकारी पर ब्रीफिंग ली। उन्होंने कहा कि “किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।” बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया और राज्य में सुरक्षा की स्थिति पर रिपोर्ट दी।

RELATED NEWS

डॉक्टरों का 26 लाख का फंड, दो साल से बन रही थी ब्लास्ट प्लानिंग

Red Fort Blast : डॉक्टरों का 26 लाख का फंड, दो साल से बन रही थी ब्लास्ट प्लानिंग

November 23, 2025

एनआईए को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंपने का फैसला किया। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी पूरे धमाके की जांच अपने स्तर पर करेगी। एनआईए की टीम ने शुरुआती जांच शुरू भी कर दी है और धमाके की जगह से सैंपल और फोरेंसिक सबूत जुटाए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश में है कि धमाके के पीछे किसी आतंकी साजिश या संगठित नेटवर्क का हाथ तो नहीं है। वहीं, दिल्ली पुलिस भी स्थानीय स्तर पर अपनी जांच जारी रखे हुए है।

सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश

गृह मंत्री ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि त्योहारों के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है।nसरकार की ओर से कहा गया है कि इस घटना के हर एंगल की जांच होगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

देश की राजधानी में अलर्ट जारी

धमाके की घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा बलों को सख्त निगरानी रखने को कहा गया है। लाल किला, इंडिया गेट, संसद भवन और एयरपोर्ट जैसे अहम इलाकों में जांच बढ़ा दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Tags: Amit Shah MeetingNIA InvestigationRed Fort blast case
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

डॉक्टरों का 26 लाख का फंड, दो साल से बन रही थी ब्लास्ट प्लानिंग

Red Fort Blast : डॉक्टरों का 26 लाख का फंड, दो साल से बन रही थी ब्लास्ट प्लानिंग

by Kanan Verma
November 23, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली ब्लास्ट की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है , पाँच डॉक्टरों ने...

Next Post
कुछ ऐसे रची गई दिल्ली ब्लास्ट की साजिश, उमर ने अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर से किया कार में विस्फोट

कुछ ऐसे रची गई दिल्ली ब्लास्ट की साजिश, उमर ने अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर से किया कार में विस्फोट

खुशी कपूर ने पिता बोनी कपूर को किया जन्मदिन विश, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा – “आप सबसे बेस्ट डैड हो”

खुशी कपूर ने पिता बोनी कपूर को किया जन्मदिन विश, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा – “आप सबसे बेस्ट डैड हो”

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist