शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Imran Khan की बहनों को जेल के बाहर पुलिस ने घसीटा: अलीमा, उजमा और नौरीन ने सुनाई अत्याचार की कहानी

इमरान खान की बहनों अलीमा, उजमा और नौरीन खान को अदियाला जेल के बाहर पुलिस की बर्बरता का सामना करना पड़ा। भाई से न मिलने देने पर शांतिपूर्ण विरोध कर रही नौरीन को कथित तौर पर बाल पकड़कर घसीटा गया, जिससे पीटीआई ने पुलिसिया अत्याचार पर सवाल उठाए हैं।

by Mayank Yadav
नवम्बर 19, 2025
in Latest News, विदेश
Imran Khan

Imran Khan Sisters dragged on road: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों, अलीमा, उजमा और नौरीन खान के साथ रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर पुलिस ने कथित तौर पर बदसलूकी की है। यह घटना तब हुई जब वे एकांत कारावास काट रहे अपने भाई इमरान खान से मिलने जेल पहुंची थीं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें इजाजत नहीं दी। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अनुसार, पुलिस ने शांतिपूर्वक बैठी बहनों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें “हिंसक तरीके से हिरासत में” लिया।

नौरीन खान ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों ने उनके बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और सड़क पर घसीटा। उन्होंने इस कार्रवाई को “बहुत अफसोसनाक” और पंजाब पुलिस को “दरिंदा पुलिस” करार दिया। इस दौरान इमरान की बहनें काफी डरी हुई और कांपती नजर आईं। पीटीआई ने इमरान खान को अपने परिवार से मिलने के अधिकार का हनन बताते हुए, इस घटना की कड़ी निंदा की है।

RELATED NEWS

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

सितम्बर 24, 2026
Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

अगस्त 29, 2026

https://x.com/IAMsheheryaar/status/1990984911302664540

पूरी जगह अंधेरे में डुबोई गई, फिर हुई कार्रवाई

Imran Khan PTI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधी रात के बाद एक पोस्ट में घटना की विस्तृत जानकारी दी। पार्टी के मुताबिक, इमरान खान की बहनें अलीमा खान, नोरीन नियाज़ी और डॉ. उज़मा खान जेल के बाहर “शांति से बैठी” थीं। विरोध के दौरान, कथित तौर पर जिस जगह वे बैठी थीं, वहां जानबूझकर पानी भर दिया गया और कार्रवाई शुरू करने से पहले लाइटें बंद कर दी गईं, ताकि पूरी जगह अंधेरे में डूब जाए।

PTI का आरोप है कि रात 10 बजे पंजाब सरकार के आदेश पर हुई इस अफरा-तफरी में पुलिस ने Imran Khan की बहनों के साथ मारपीट की। खैबर पख्तूनख्वा की स्थानीय सरकार मंत्री मीना खान अफरीदी और अन्य महिला कार्यकर्ताओं को भी पुलिस हिंसा का शिकार होना पड़ा और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

अल्लाह इंसाफ करेगा: नौरीन खान

नौरीन खान ने घटना के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं तो बस वहां खड़ी थी, पुलिसवाली आई और मुझे पकड़कर ज़मीन पर फेंका। मुझे तो समझ में नहीं आया, एक बहुत मोटी सी पुलिसवाली थी, मुझे लगा कि वो इसी काम के लिए आई थी। बाजू पकड़कर टांगों से घसीटा। ये बहुत अफसोसनाक है कि वे इस हद तक गिर सकते हैं। पंजाब पुलिस दरिंदा पुलिस है।” उन्होंने आगे कहा कि “इनका इंसाफ अल्लाह करेगा”।

एक अन्य बहन ने भी पुलिस की कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया और कहा कि “इन्हें सड़क पर घसीट रही थी वो औरतें। उन्हें गैरत भी नहीं।” घटना के वक्त उनकी बहनें बेहद परेशान और कांपती हुई दिखाई दे रही थीं।

पूर्व राष्ट्रपति और पीटीआई नेता आरिफ अल्वी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह “आज का पाकिस्तान है, जहां ख्वातिनों की मर्यादा को भंग किया जाता है।” उन्होंने कहा कि इन बहनों की एकमात्र गलती यह थी कि वे अपने भाई से मिलने आई थीं।

X Down: भारत, अमेरिका और कई देशों में X की सर्विस अचानक ठप, क्या हुआ था पूरे सिस्टम में? आखिर वजह क्या निकली

क्यों जेल में हैं इमरान खान?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार का आरोप है।

  • मामला: आरोप है कि Imran Khan सरकार ने रियल एस्टेट टाइकून मलिक रियाज हुसैन से 60 एकड़ ज़मीन दान में लेने के बदले में विदेशी फंड्स के गलत इस्तेमाल में सहायता की, जिससे राज्य को नुकसान हुआ।

  • सज़ा: जनवरी 2025 में अदालत ने इमरान खान को 14 साल की सज़ा सुनाई, जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीवी को 7 साल की सज़ा दी गई।

  • अन्य केस: उन पर तोशाखाना और सिफर केस जैसे अन्य मामले भी चल रहे हैं। पीटीआई इन सभी मामलों को राजनीतिक साजिश बताती है, जिसका उद्देश्य सेना और सरकार द्वारा उन्हें सत्ता से दूर रखना है।

Tags: IMRAN KHAN

Mayank Yadav

Related Posts

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के प्रस्तावित मार्च से पहले सुरक्षा...

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

Javed Miandad Emotional: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद अपने पुराने साथी और पूर्व कप्तान इमरान खान को याद...

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Army Denial: पाकिस्तानी सेना ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की खबरों को पूरी तरह खारिज...

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था  हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Death Claim, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की जेल में मौत की खबर...

Imran Khan

विरोध प्रदर्शनों के बाद Imran Khan से मिली बहन डॉ. उजमा; पूर्व PM की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, ‘शूट एट साइट’ के आदेश

by Mayank Yadav
दिसम्बर 2, 2025

Imran Khan PTI protest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा और सेहत को लेकर देश में सियासी पारा...

Next Post
हार्दिक पांड्या ने माहिका संग बिताए खास पल शेयर किए, फैंस बोले—बेस्ट कपल

हार्दिक पांड्या ने माहिका संग बिताए खास पल शेयर किए, फैंस बोले—बेस्ट कपल

Greater Noida

टेरर फंडिंग मामले में ग्रेटर नोएडा की कंपनी पर UP ATS का दोबारा छापा; आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर बांटी जा रही थीं भड़काऊ किताबें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In