शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IND vs SA : कुलदीप यादव ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत की कराई वापसी, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर बनाए 247 रन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में छह विकेट पर 247 रन बनाए हैं।

by Vinod
नवम्बर 22, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में छह विकेट पर 247 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय क्रीज पर सेनुरन मुथुसामी 25 रन और काइल वेरेने एक रन बनाकर मौजूद हैं। भारत के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली है।

दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में शानदार शुरूआत की। एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। पहले सत्र की समाप्ति से पहले बुमराह ने मार्करम को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कुलदीप की फिरकी का जादू चला और टीम ने वापसी करने की कोशिश की। कुलदीप ने तीन बल्लेबाजों को आउट कर भारत की मैच में वापसी करवाई। दो सत्रों के खेल में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मजबूत दिखे हैं। रन उन्होंने भले कम बनाए, लेकिन बल्लेबाजों ने अच्छे शॉट्स लगाए हैं।

RELATED NEWS

Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

जुलाई 20, 2026
Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

जुलाई 15, 2026

पहले सत्र में भारत ने मार्करम के रूप में एक विकेट चटकाया था। इसके बाद दूसरे सत्र की शुरुआत में ही भारत ने रेयान रिकेल्टन का विकेट चटकाया। कुलदीप ने उन्हें पवेलियन भेजा। उसके बाद से कप्तान तेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी की है और भारत को विकेट से दूर रखा। दक्षिण अफ्रीका को 166 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। जडेजा ने तेम्बा बावुमा को जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 92 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन बना सके। बावुमा ने स्टब्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 180 गेंद में 84 रन की साझेदारी निभाई।

दक्षिण अफ्रीका को 187 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया। वह अर्धशतक से चूक गए और चार चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका को 201 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने वियान मुल्डर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। मोहम्मद सिराज ने टोनी डी जॉर्जी को पवेलियन भेजकर भारत को छठी सफलता दिलाई है। जॉर्जी 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके बाद रोशनी कम होने के चलते अंपायरों ने पहले दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी।

बता दें, गुवाहाटी टेस्ट में ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब किसी दिन के टेस्ट में लंच से पहले चायकाल लिया गया है। इससे पहले शायद ही यह नजारा देखने को मिला होगा कि किसी डे टेस्ट में चायकाल पहले और लंच बाद में लिया गया हो। दरअसल, यह फैसला गुवाहाटी में टेस्ट के समय को मैनेज करने और खेल को पूरा करने के लिए लिया गया है। गुवाहाटी में शाम साढ़े चार बजे तक अंधेरा हो जाता है और ऐसे में अंपायरों को तीसरे सत्र का खेल कराने में दिक्कत होती। इस वजह से यह नियम बनाया गया। अंपयरों ने दोनों टीमों के कप्तानों से चर्चा के बाद नियम बदले।

अब नए नियम के अनुमसा, सुबह 11 बजे 20 मिनट का चायकाल होगा और फिर दोपहर एक बजकर 20 मिनट तक दूसरे सत्र का खेल चलेगा। फिर दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर 40 मिनट का लंच ब्रेक होगा। फिर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक तीसरे सत्र का खेल होगा। इनसब के बीच पहले दिन जहां कुलदीप का जलवा देखने को मिला तो वहीं पंत भी कुछ अगल रंग में दिखे। विकेट के पीछे से उन्होंने जहां शानदार कीपिंग की तो वहीं उनकी कमेंट्री भी सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाए हुए है।

Tags: Guwahati TestIndia vs South AfricaKuldeep Yadavrishabh pantshubman gillSouth Africa India Test Series 2025
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

Gill-Gambhir की जोड़ी पर उठने लगे सवाल, क्या रोहित से कप्तानी लेना पड़ रहा भारी, क्यों वनडे में लगातार मिल रही हार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Gill-Gambhir Under Pressure: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। रोहित शर्मा की...

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

by Kirtika Tyagi
जुलाई 15, 2026

Rishabh Pant Relationship Rumours: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में...

Gill Wimbledon 2026: रॉयल बॉक्स में दिखे भारतीय कप्तान, लग्जरी लुक ने खींचा सबका ध्यान, रोजर फेडरर संग तस्वीरें वायरल

Gill Wimbledon 2026: रॉयल बॉक्स में दिखे भारतीय कप्तान, लग्जरी लुक ने खींचा सबका ध्यान, रोजर फेडरर संग तस्वीरें वायरल

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Shubman Gill Wimbledon 2026: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों मैदान के साथ-साथ अपने शानदार...

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Shubman Gill at Wimbledon 2026: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।...

Ind vs Afg ODI: गिल और किशन की तूफानी पारी, इकाना स्टेडियम में बना अनोखा रिकॉर्ड, टीम इंडिया पहली बार 400 पार

Ind vs Afg ODI: गिल और किशन की तूफानी पारी, इकाना स्टेडियम में बना अनोखा रिकॉर्ड, टीम इंडिया पहली बार 400 पार

by Kirtika Tyagi
जून 17, 2026

India vs Afghanistan ODI : भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे...

Next Post
वीकेंड में पहाड़ बुला रहे हैं! बजट में ऐसे करें उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों की सैर

वीकेंड में पहाड़ बुला रहे हैं! बजट में ऐसे करें उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों की सैर

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist