शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Ranchi ODI: किसने शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ा, कोहली का शतक और कुलदीप का कमाल, दोनों बने भारत की जीत के नायक

रांची वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया। कोहली ने 52वां शतक लगाया और कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने 349 रन बनाकर मैच जीता।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 1, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
kuldeep yadav breaks world record odi
Share on FacebookShare on Twitter

Kuldeep Yadav Breaks Shane Warne Record : रांची में खेले गए रोमांचक वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में दो भारतीय खिलाड़ियों ने खास प्रदर्शन किया एक ओर विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया, वहीं दूसरी ओर कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से इतिहास रच दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 332 रन पर ऑल आउट हो गई।

4 विकेट हॉल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

मुकाबले में कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई। यह उपलब्धि उनके करियर में खास इसलिए रही क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथी बार चार विकेट झटके हैं। इससे पहले वह 2018 में केप टाउन और ग्वालियर में, और 2022 में दिल्ली में ऐसा कर चुके हैं। इसी के साथ कुलदीप ने शेन वॉर्न और युजवेंद्र चहल से साझा किया गया 4 विकेट हॉल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

RELATED NEWS

ICC T20 World Cup: सुपर-8 के पहले मुकाबले में मिली करारी शिकस्त, क्यों भारतीय बल्लेबाजी बिखरी, जानिए क्या रहे हार के कारण

फ़रवरी 23, 2026
India South Africa T20 match cancelled

T20 Match Cancelled: लखनऊ इकाना स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच रद्द, फैंस का फूटा गुस्सा

दिसम्बर 18, 2025

पेस बॉलर्स की सूची में कुलदीप अब लसिथ मलिंगा के बराबर खड़े हैं, जबकि उनसे आगे सिर्फ वकार यूनिस और ब्रेट ली हैं। कुलदीप ने अपने ODI करियर में कुल 10 बार चार विकेट हॉल किए हैं, जो अनिल कुंबले के साथ किसी भारतीय स्पिनर का संयुक्त सर्वोच्च रिकॉर्ड है। उनसे आगे सिर्फ अजीत अगरकर (12) और मोहम्मद शमी (16) हैं।

कोहली ने खोली शानदार पारी

बल्लेबाजी की बात करें तो विराट कोहली ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए 120 गेंदों पर 135 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए। कोहली की यह पारी भारत की जीत की नींव बनी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विराट के अलावा रोहित शर्मा ने 57 रन, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की अहम पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने भी 32 रन जोड़कर टीम का स्कोर मज़बूत किया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी अच्छी लड़ाई दिखाई। मैथ्यू ब्रिट्ज्के ने 72 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन ने 39 गेंदों पर 70 रन की तेजतर्रार पारी खेली। कॉर्बिन बॉश ने 67 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 17 रन दूर रह गई और 49.2 ओवर में 332 पर सिमट गई। भारत की इस जीत ने न सिर्फ टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि कुलदीप यादव के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन और कोहली की शतकीय पारी ने मैच को यादगार बना दिया।

Tags: India vs South AfricaKuldeep Yadav Recordvirat kohli century
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

ICC T20 World Cup: सुपर-8 के पहले मुकाबले में मिली करारी शिकस्त, क्यों भारतीय बल्लेबाजी बिखरी, जानिए क्या रहे हार के कारण

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 23, 2026

ICC T20 World Cup:ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। अहमदाबाद के...

India South Africa T20 match cancelled

T20 Match Cancelled: लखनऊ इकाना स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच रद्द, फैंस का फूटा गुस्सा

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 18, 2025

T20 Match Cancelled at Lucknow Ekana Stadium: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धोनी लैंड यानि रांची...

IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी...

Next Post
बॉर्डर-2 में दिलजीत दोसांझ का पायलट लुक जारी, सनी देओल संग 23 जनवरी 2026 को होगी धमाकेदार रिलीज

बॉर्डर-2 में दिलजीत दोसांझ का पायलट लुक जारी, सनी देओल संग 23 जनवरी 2026 को होगी धमाकेदार रिलीज

UP housing scheme

घर खरीदारों के लिए बम्पर छूट: मेरठ में आवास विकास परिषद की 'जागृति विहार एक्सटेंशन योजना'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist