शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

‘OBC वोटर काटो वरना…’ धमकी से BLO ने दी जान! काम के बोझ से एक और मौत! SIR ड्यूटी बनी मौत की ड्यूटी!

उत्तर प्रदेश में SIR ड्यूटी के दौरान BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की मौत और आत्महत्या पर प्रशासनिक दबाव और वोटर सूची में ओबीसी नाम काटने के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

by Mayank Yadav
नवम्बर 26, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
BLO ECI

RELATED NEWS

Bijnor BLO Shobha Rani

SIR का बोझ और बेटे की शादी का तनाव: मधुमेह से पीड़ित BLO शोभा रानी ने हार्ट अटैक से तोड़ा दम!

नवम्बर 30, 2025

BLO Death Work Pressure: उत्तर प्रदेश में चल रही SIR (Special Summary Revision) ड्यूटी के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौत और आत्महत्या के मामलों ने एक गंभीर राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। बरेली में शिक्षक सर्वेश कुमार गंगवार की ड्यूटी के दौरान कथित रूप से अत्यधिक कार्यभार के दबाव के कारण हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके भाई ने सीधे तौर पर अधिकारियों पर रात 12 बजे तक काम कराने और फटकार लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि काम के बोझ ने उनकी जान ले ली।

मेरे जीजा से मेरी बात हुई थी. उन्होंने बताया कि अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं कि SIR में OBC वर्ग के वोट काटे जाएं.

OBC वर्ग के वोट ना काटने पर सस्पेंड करने और पुलिस से उठवाने की धमकी दी जा रही थी.

– BLO विपिन यादव के साले प्रतीक यादव

(BLO विपिन यादव ने कल आत्महत्या कर ली) pic.twitter.com/j1JcAfVug8

— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) November 26, 2025

वहीं, गोंडा में सहायक अध्यापक विपिन यादव BLO द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में उनके परिजनों ने प्रशासनिक अमले पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि विपिन पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, तो उन्हें सस्पेंड करने और पुलिस से उठवा लेने तक की धमकी दी गई, जिससे वह तनाव में थे। विपिन के साले प्रतीक यादव ने बताया कि विपिन पर ओबीसी नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा था।

Fraud का नया तरीका बना जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द, कौन सा एआई मॉडल नकली आधार और पैन तैयार करने के कारण विवादों में

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर में BLO विपिन यादव के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और सीधे तौर पर आरोप लगाया कि SIR के नाम पर बीएलओ को प्रताड़ित किया जा रहा है। ये घटनाएं सत्तारूढ़ दल पर गंभीर राजनीतिक सवाल उठाती हैं कि क्या निर्वाचन प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों पर अनुचित दबाव डाला जा रहा है और क्या वोटर सूची को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, खासकर ओबीसी वर्ग के वोटरों के नाम काटने के दबाव के आरोप बेहद चिंताजनक हैं। प्रशासन ने बरेली में अतिरिक्त कार्यभार के बोझ से इनकार किया है, लेकिन इन मौतों और आरोपों ने बीएलओ की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: BLO

Mayank Yadav

Related Posts

Bijnor BLO Shobha Rani

SIR का बोझ और बेटे की शादी का तनाव: मधुमेह से पीड़ित BLO शोभा रानी ने हार्ट अटैक से तोड़ा दम!

by Mayank Yadav
नवम्बर 30, 2025

Bijnor BLO Shobha Rani: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर कस्बे में उस समय मातम पसर गया, जब बूथ...

Next Post
अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In