रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bareilly Cyber Fraud: साइबर अपराधी अपना रहे ठगी के कौन से नए तरीके, बुजुर्गों को लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फंसाया

बरेली में साइबर ठग लाइफ सर्टिफिकेट, यूपीआई, वॉट्सऐप दोस्ती और क्रेडिट कार्ड के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये की ठगी हुई है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly cyber fraud news update
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly Cyber Fraud: बरेली में साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब ठगों ने खास तौर पर सरकारी विभागों से रिटायर हो चुके बुजुर्गों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ये ठग खुद को सरकारी अधिकारी बताकर फोन करते हैं और कहते हैं कि अगर लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट नहीं किया गया तो पेंशन बंद हो जाएगी। इसी डर का फायदा उठाकर वे लोगों से ओटीपी हासिल कर लेते हैं और फिर खाते से मोटी रकम उड़ा लेते हैं।

इज्जतनगर की डिफेंस कॉलोनी निवासी अनंत कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ। एक दिसंबर को उनके पास अनिल शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को संबंधित विभाग से बताया और कहा कि उनका लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट नहीं है। अनंत कुमार ने जब पूछा कि क्या करना होगा, तो ठग ने कहा कि वह ऑनलाइन ही सब अपडेट कर देगा, बस फोन पर आने वाले ओटीपी बता दें। जैसे ही उन्होंने ओटीपी साझा किए, उनके बैंक खाते से 25 लाख रुपये निकल गए। मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

RELATED NEWS

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

अगस्त 21, 2026
Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

अगस्त 10, 2026

यूपीआई के जरिए खाते से उड़ाए 5.98 लाख रुपये

इज्जतनगर के मठ कमलनयनपुर की रहने वाली निर्मला गंगवार भी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को उनके बैंक खाते से अचानक कई बार में कुल 5.98 लाख रुपये कट गए। ये सभी ट्रांजैक्शन यूपीआई के जरिए किए गए थे। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर ली है।

वॉट्सऐप दोस्ती बनी ठगी की वजह

बहेड़ी के जाजू नगर निवासी दिलीप कुमार के साथ वॉट्सऐप के जरिए ठगी हुई। सितंबर महीने में उनके पास एक अनजान नंबर से मैसेज आया। सामने वाली महिला ने अपना नाम राधिका राय बताया और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ा ली। इसके बाद उसने व्यापार और ट्रेडिंग की बातें शुरू कीं। भरोसे में लेकर दिलीप कुमार से अलग-अलग बैंक खातों में करीब पांच लाख रुपये जमा करवा लिए। जब उन्होंने पैसा वापस निकालने की कोशिश की, तो न तो रकम मिली और न ही महिला से कोई संपर्क हो पाया। अब इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

क्रेडिट कार्ड से 64 हजार रुपये गायब

हीमोफीलिया सोसाइटी की अध्यक्ष रेखा रानी के साथ भी साइबर ठगी हुई है। उनके क्रेडिट कार्ड से अचानक 64 हजार रुपये कट गए। जांच करने पर पता चला कि किसी ने उनके कार्ड की जानकारी का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने इज्जतनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

सावधानी ही बचाव है

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। ओटीपी, बैंक डिटेल, यूपीआई पिन या कार्ड की जानकारी किसी से भी साझा न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।

Tags: Bareilly NewsCyber CrimeOnline Fraud
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Mystery Unfolds:बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तुरंत कारवाही कर फ्रीज कराए लाखों में

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तुरंत कारवाही कर फ्रीज कराए लाखों में

by Sadaf Farooqui
जून 20, 2026

Cyber Fraud: राजधानी के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक...

Next Post
Dhurandhar movie banned middle east

Dhurandhar Banned: कौन से देशों में ‘धुरंधर’ पर लगा बैन रिलीज रूकी , फिल्म भारत और विदेशों में कर रही जबरदस्त कमाई

OnePlus 15R की पहली झलक और खास बातें जानिए पूरी डिटेल

OnePlus 15R की पहली झलक और खास बातें जानिए पूरी डिटेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In