Monday, November 16, 2026 7:00 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » नोएडा » Expressway Crash: कोहरे ने सड़कों को बनाया खतरनाक बढ़ाई मुश्किलें, एक ही जगह 12 गाड़ियाँ टकराईं,नई स्पीड लिमिट लागू

Expressway Crash: कोहरे ने सड़कों को बनाया खतरनाक बढ़ाई मुश्किलें, एक ही जगह 12 गाड़ियाँ टकराईं,नई स्पीड लिमिट लागू

घने कोहरे के कारण ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर 12 वाहनों की टक्कर हो गई। कई लोग घायल हुए। प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे पर convoy सिस्टम और नई स्पीड लिमिट लागू की है।

by SYED BUSHRA
15/12/2025

Greater Noida Expressway Crash: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दनकौर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में करीब 12 वाहन आपस में टकरा गए। विजिबिलिटी लगभग शून्य होने के कारण ड्राइवरों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया और देखते ही देखते कई गाड़ियाँ एक-दूसरे से भिड़ गईं।

पलवल से ग्रेटर नोएडा आते समय हुआ हादसा

यह दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन पलवल से ग्रेटर नोएडा की ओर आ रहे थे। अचानक घना कोहरा छा गया और सड़क पर चल रहे वाहन एक-दूसरे से टकराने लगे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कई लोग चोटिल हुए हैं।

लगातार हो रहे हादसों से बढ़ी चिंता

चिंताजनक बात यह है कि पिछले तीन दिनों से ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। शनिवार और रविवार को भी इसी इलाके में कई वाहन आपस में टकरा चुके हैं। इससे साफ है कि घना कोहरा अब हाईवे पर चलने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन भी इसे गंभीरता से ले रहा है।

RELATED NEWS

Yamuna Expressway tractor ban

Yamuna Expressway पर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्यों हुई बैन शाम 5 बजे के बाद इनपर लगी रोक, स्पीड लिमिट भी घटी

December 22, 2025

यमुना एक्सप्रेसवे पर लागू हुआ ‘कॉन्वॉय सिस्टम’

घने कोहरे को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर अब वाहनों को काफिले यानी कॉन्वॉय सिस्टम के तहत निकाला जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीमें तैनात हैं, जो हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

माइक से दी जा रही चेतावनी

ट्रैफिक पुलिस माइक के जरिए वाहन चालकों को सतर्क कर रही है। एक बार में सिर्फ 10 से 15 गाड़ियों को ही एक्सप्रेसवे की ओर रवाना किया जा रहा है, ताकि आगे चल रहे वाहनों को देखकर ड्राइवर सुरक्षित दूरी बनाए रख सकें और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

15 फरवरी तक नई स्पीड लिमिट

प्रशासन ने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड पर स्पीड लिमिट भी कम कर दी है। यह नई व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि कम रफ्तार और काफिले में सफर करने से हादसों का खतरा काफी हद तक कम होगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और बेहद सावधानी के साथ वाहन चलाएं।

Related Posts

Yamuna Expressway tractor ban

Yamuna Expressway पर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्यों हुई बैन शाम 5 बजे के बाद इनपर लगी रोक, स्पीड लिमिट भी घटी

December 22, 2025
Next Post
आवारापन 2 से सामने आया इमरान हाशमी-दिशा पाटनी का पहला लुक, वायरल फोटो ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया माहौल

आवारापन 2 से सामने आया इमरान हाशमी-दिशा पाटनी का पहला लुक, वायरल फोटो ने रिलीज़ से पहले ही बना दिया माहौल

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने उतरा जापान, 51 साल बाद एक टीम में तीन सगे भाई

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने उतरा जापान, 51 साल बाद एक टीम में तीन सगे भाई

जानिए आसान टिप्स जिससे गुलाबी सदाबहार पौधा हमेशा खिलता रहे और आपकी बालकनी में हर मौसम में खुशबू और रंग भर दे!

जानिए आसान टिप्स जिससे गुलाबी सदाबहार पौधा हमेशा खिलता रहे और आपकी बालकनी में हर मौसम में खुशबू और रंग भर दे!

POPULAR POST

Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार,  किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार, किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

November 13, 2026
Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

November 11, 2026
ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

Credit Card : ICICI बैंक के ग्राहकों को लगा झटका , नहीं मिलेंगे मुफ्त फायदे, किन सेवाओं पर लगेगा कितना चार्ज?

November 12, 2026
US Flight Crisis : 9/11 की तरह, अचानक क्यों ग्राउंडिंग हुए विमान, मची अफरातफरी कितनी उड़ानें पर पड़ा असर

US Flight Crisis : 9/11 की तरह, अचानक क्यों ग्राउंडिंग हुए विमान, मची अफरातफरी कितनी उड़ानें पर पड़ा असर

November 14, 2026
Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

November 10, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India