Monday, November 16, 2026 7:08 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने उतरा जापान, 51 साल बाद एक टीम में तीन सगे भाई

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने उतरा जापान, 51 साल बाद एक टीम में तीन सगे भाई

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में जापान टीम ने इतिहास रच दिया है। 51 साल बाद पहली बार एक ही टीम में तीन सगे भाई चुने गए हैं, जो एक साथ विश्व कप खेलते नजर आएंगे।

by SYED BUSHRA
15/12/2025

Under 19 World Cup 2026: क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे भाई रहे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए खेलते हुए खूब नाम कमाया। भारत के इरफान और यूसुफ पठान हों या ऑस्ट्रेलिया के स्टीव और मार्क वॉ, इन जोड़ियों ने लंबे समय तक क्रिकेट पर राज किया। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक ही टीम में तीन सगे भाई एक साथ खेले हों? यह सवाल चौंकाने वाला है, क्योंकि ऐसा अब तक सिर्फ एक बार ही हुआ था।

51 साल बाद दोहराया गया ऐतिहासिक पल

अब पूरे 51 साल बाद क्रिकेट की दुनिया में फिर से इतिहास बनने जा रहा है। साल 2026 में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए जापान की टीम का ऐलान किया गया है, जिसमें तीन सगे भाइयों को एक साथ चुना गया है। इससे पहले यह अनोखा कारनामा साल 1975 के वनडे वर्ल्ड कप में देखने को मिला था, जब न्यूजीलैंड की ओर से रिचर्ड हेडली, बैरी हेडली और डेल हेडली ने एक साथ विश्व कप खेला था।

कौन हैं जापान के ये तीनों भाई

जापान की अंडर-19 टीम में जिन तीन भाइयों को जगह मिली है, उनके नाम हैं चार्ल्स हारा-हिन्ज, गैब्रियल हारा-हिन्ज और मॉन्टगोमेरी हारा-हिन्ज। इन तीनों में चार्ल्स सबसे बड़े भाई हैं। खास बात यह है कि तीनों एक साथ मैदान पर उतरेंगे और फैंस को एक नया और यादगार अनुभव देखने को मिलेगा।

RELATED NEWS

No Content Available

ग्रुप ए में जापान के सामने कड़ी चुनौती

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन नामीबिया और जिम्बाब्वे में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में जापान को ग्रुप ए में जगह मिली है, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड जैसी मजबूत टीमों से होगा। यह ग्रुप काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन जापान की टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।

वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच

विश्व कप से पहले जापान की अंडर-19 टीम 5 जनवरी को अफ्रीका दौरे पर जाएगी। वहां 10 जनवरी को तंजानिया के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा। इसके बाद 12 जनवरी को दूसरा अभ्यास मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। इन मैचों से टीम को अपनी रणनीति और संयोजन परखने का मौका मिलेगा।

भारत की टीम का इंतजार

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया और जापान अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर चुके हैं। अब क्रिकेट फैंस को भारत की अंडर-19 टीम का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि यूएई में चल रहे अंडर-19 एशिया कप 2025 के बाद भारतीय टीम की घोषणा कर दी जाएगी।

जापान की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम

काजुमा काटो-स्टैफर्ड (कप्तान), चार्ल्स हारा-हिन्ज, गैब्रियल हारा-हिन्ज, मॉन्टगोमेरी हारा-हिन्ज, काइसेई कोबायाशी-डॉगेट, टिमोथी मूर, स्काइलर नाकायामा-कुक, र्युकी ओजेकी, निहार परमार, निखिल पोल, चिहाया सेकिने, ह्यूगो तानी-केली, संदेव आर्यन वडुगे, काई वॉल और टेलर वॉ।

सपोर्ट स्टाफ

टीम मैनेजर: एलन कर
हेड कोच: रेओ सकुरानो-थॉमस
असिस्टेंट कोच: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग
कंसल्टेंट कोच: डंकन हैरिसन

Related Posts

No Content Available
Next Post
जानिए आसान टिप्स जिससे गुलाबी सदाबहार पौधा हमेशा खिलता रहे और आपकी बालकनी में हर मौसम में खुशबू और रंग भर दे!

जानिए आसान टिप्स जिससे गुलाबी सदाबहार पौधा हमेशा खिलता रहे और आपकी बालकनी में हर मौसम में खुशबू और रंग भर दे!

Acting president: कौन है नितिन नवीन जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Acting president: कौन है नितिन नवीन जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Schools Closed: नोएडा–ग्रेटर नोएडा में स्कूलों के लिए नया आदेश खतरनाक हवा के कारण ऑनलाइन  होंगी सभी कक्षाएं

Schools Closed: नोएडा–ग्रेटर नोएडा में स्कूलों के लिए नया आदेश खतरनाक हवा के कारण ऑनलाइन होंगी सभी कक्षाएं

POPULAR POST

Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट  उड़ानों पर असर

Microsoft Outage : किसका सर्वर ठप, दुनिया भर में मचा कोहराम, आउटलुक से कोपायलट तक, स्पाइसजेट उड़ानों पर असर

November 13, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
Kaziranga Road Accident

Road Accident : काजीरंगा में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? ट्रैवलर और कंटेनर की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026
ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India