बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Weather Update:उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर का कहर, उड़ानें प्रभावित, जनजीवन अस्त-व्यस्त ,lMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। यूपी और दिल्ली में दृश्यता शून्य रही, उड़ानें रद्द हुईं। IMD ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 17, 2025
in मौसम
Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

North India fog and cold wave:उत्तर भारत में इस समय कोहरा और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में 16 दिसंबर 2025 को मौसम मुख्य रूप से शुष्क और बेहद ठंडा रहा। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी गई। कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर सीधा असर देखने को मिला।

RELATED NEWS

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

सितम्बर 21, 2026
Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026

यूपी में शीतलहर, दृश्यता शून्य

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड और बढ़ गई है। गाजीपुर में ओस की बूंदें बर्फ की तरह जम गईं। लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर समेत करीब 35 शहर घने कोहरे की चपेट में रहे।
आगरा, प्रयागराज, बरेली और मुरादाबाद में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर 10 मीटर तक देख पाना मुश्किल हो गया।

कोहरे से उड़ान सेवाएं ठप

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण लगातार दूसरे दिन भी हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक 131 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि करीब 400 उड़ानें विलंबित रहीं।
कम दृश्यता के कारण 15 से अधिक उड़ानों को जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद जैसे नजदीकी हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया गया। इस दौरान रनवे पर दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई।

दिल्ली का तापमान और आगे का पूर्वानुमान

दिल्ली में मौसम में उतार-चढ़ाव साफ देखा जा रहा है। दिसंबर में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा, हालांकि हल्का कोहरा बना रह सकता है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है।
17 दिसंबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। गुरुवार से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी

वहीं दूसरी ओर, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Tags: cold wave alertweather update
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Weather Update:देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP weather

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Next Post
Delhi police constable snatching case

शालीमार गार्डन में चौंकाने वाली घटना महिला से कुंडल झपटने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही ,भीड़ ने दबोचा

OnePlus 15 से सस्ता, पर परफॉर्मेंस में टॉप, जानिए OnePlus Nord CE5 की डील

OnePlus 15 से सस्ता, पर परफॉर्मेंस में टॉप, जानिए OnePlus Nord CE5 की डील

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In