Sunday, June 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

शालीमार गार्डन में चौंकाने वाली घटना महिला से कुंडल झपटने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही ,भीड़ ने दबोचा

शालीमार गार्डन में महिला से कुंडल झपटने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही भीड़ ने पकड़ लिया। आरोपी नशे में था। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी की, विभागीय कार्रवाई की तैयारी है।

by SYED BUSHRA
December 17, 2025
in दिल्ली
Delhi police constable snatching case
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi police constable snatching case:दिल्ली के शालीमार गार्डन इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला से कान का कुंडल खींचने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा, पिटाई की और बाद में थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लो:गों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बाजार में खरीदारी के दौरान वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 दिसंबर की है। शालीमार एक्सटेंशन-2 की रहने वाली रंजना भट्ट बाजार में खरीदारी करने गई थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने अचानक उनके कान से कुंडल खींच लिया और मौके से भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए और आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

RELATED NEWS

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

June 20, 2026
Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

May 21, 2026

भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे नजदीकी थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली पुलिस का सिपाही है। इस खुलासे के बाद मामला और भी गंभीर हो गया।

नशे में होने की बात कबूली

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी वारदात के समय नशे में था और उसने कुंडल झपटने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे और कुछ साल पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद उसे मृत आश्रित कोटे के तहत पुलिस में नौकरी मिली थी।

निजी जीवन में तनाव

आरोपी ने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो गया था, जिसके बाद वह शराब का आदी हो गया। वारदात वाले दिन भी वह शराब पीकर शालीमार गार्डन की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने महिला का कान पकड़कर कुंडल छीना, लेकिन भागने में सफल नहीं हो सका।

पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी सिपाही की पूरी रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने न केवल इलाके में दहशत फैलाई है, बल्कि पुलिस व्यवस्था और आंतरिक निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Tags: delhi crime news
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

Delhi Doctor Murder Case: दक्षिण दिल्ली हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, क्या आरोपी डॉक्टर ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का था शिकार

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Delhi Doctor Murder Case update: दक्षिण दिल्ली के माउंट कैलाश इलाके में गुरुवार को हुई एक हत्या ने लोगों को...

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Crime news:दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक...

Triple Murder Case:  दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Triple Murder Case: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

by SYED BUSHRA
January 7, 2026

Laxmi Nagar Triple Murder Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे इलाके को झकझोर...

Delhi Laxmi Nagar assault case

Delhi Laxmi Nagar Case: दबंगों का तांडव, बाप-बेटे की सरेआम बर्बर पिटाई, CCTV वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Delhi Laxmi Nagar Case: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में गुंडागर्दी की एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आई...

Delhi triple murder case background

Delhi Triple Murder Case: लक्ष्मी नगर में रिश्तों का खौफनाक अंत, मां, बहन और भाई की हत्या कर खुद पहुंचा थाने

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Delhi Triple Murder Case: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज...

Next Post
OnePlus 15 से सस्ता, पर परफॉर्मेंस में टॉप, जानिए OnePlus Nord CE5 की डील

OnePlus 15 से सस्ता, पर परफॉर्मेंस में टॉप, जानिए OnePlus Nord CE5 की डील

Delhi Pollution

दिल्ली में प्रदूषण का तांडव: 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, मजदूरों को मिलेगा 10,000 रुपये मुआवजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist