Saturday, November 21, 2026 2:47 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Advani’s PM Dream: कौन से एक फैसले ने बदला सियासी गणित, क्यों आडवाणी PM नहीं बन पाए किसने खोला राज

Advani’s PM Dream: कौन से एक फैसले ने बदला सियासी गणित, क्यों आडवाणी PM नहीं बन पाए किसने खोला राज

अशोक टंडन की किताब में खुलासा हुआ है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रपति बनने से इनकार कर दिया था। इसी फैसले के कारण लालकृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री नहीं बन सके।

by SYED BUSHRA
18/12/2025

Atal–Advani Duo and the Unfulfilled PM Dream: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी को भारतीय जनता पार्टी की सबसे मजबूत और भरोसेमंद जोड़ी माना जाता रहा है। दोनों नेताओं ने साथ मिलकर न सिर्फ पार्टी को मजबूत किया, बल्कि देश की राजनीति को भी नई दिशा दी। लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब अटल बिहारी वाजपेयी के एक फैसले की वजह से लालकृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा अटल के पूर्व मीडिया सलाहकार अशोक टंडन ने अपनी किताब में किया है।

राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ा अहम खुलासा

अशोक टंडन ने प्रभात प्रकाशन से छपी अपनी किताब ‘अटल संस्मरण’ में 11वें राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि उस समय बीजेपी की पहली पसंद वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नहीं, बल्कि खुद अटल बिहारी वाजपेयी थे। पार्टी के भीतर यह चर्चा थी कि अटल को राष्ट्रपति बनाया जाए और प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी लालकृष्ण आडवाणी को सौंपी जाए।

आडवाणी को पीएम बनाना चाहती थी बीजेपी

बीजेपी की योजना साफ थी। अगर अटल राष्ट्रपति बनते, तो पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता आडवाणी प्रधानमंत्री बन सकते थे। लेकिन यह योजना पूरी नहीं हो सकी। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उनका मानना था कि बहुमत के सहारे किसी लोकप्रिय प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति बनना सही परंपरा नहीं होगी।

RELATED NEWS

No Content Available

वाजपेयी ने क्यों कहा “नहीं”

अशोक टंडन के मुताबिक, अटल बिहारी वाजपेयी ने साफ शब्दों में कहा था कि ऐसा कदम भारतीय संसदीय लोकतंत्र के लिए गलत मिसाल बनेगा। उन्होंने माना कि प्रधानमंत्री रहते हुए राष्ट्रपति बनना लोकतांत्रिक संतुलन के खिलाफ होगा। वाजपेयी ने कहा कि वे खुद ऐसे किसी फैसले का समर्थन नहीं कर सकते।

विपक्ष से भी ली गई राय

टंडन ने लिखा है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रपति पद के लिए आम सहमति बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया। इस बैठक में सोनिया गांधी, प्रणब मुखर्जी और डॉ. मनमोहन सिंह शामिल थे। यहीं पहली बार वाजपेयी ने आधिकारिक तौर पर बताया कि एनडीए ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय किया है।

यह सुनकर बैठक में कुछ देर खामोशी छा गई। बाद में सोनिया गांधी ने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं, लेकिन उनके पास इसका समर्थन करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। इसके बाद कलाम सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुने गए और 2002 से 2007 तक इस पद पर रहे।

अटल–आडवाणी का रिश्ता कैसा था

अशोक टंडन ने किताब में यह भी लिखा है कि कुछ नीतिगत मतभेदों के बावजूद अटल और आडवाणी के रिश्ते कभी सार्वजनिक रूप से खराब नहीं हुए। आडवाणी हमेशा अटल को “मेरे नेता और प्रेरणा” कहते थे, जबकि अटल उन्हें अपना “पक्का साथी” मानते थे।

टंडन के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की साझेदारी भारतीय राजनीति में संतुलन और सहयोग की मिसाल रही है। दोनों नेताओं ने मिलकर न सिर्फ बीजेपी को खड़ा किया, बल्कि पार्टी और सरकार को स्थिरता और दिशा भी दी। उनकी जोड़ी लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता देने का उदाहरण माना जाता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
मनरेगा की जगह नया रोजगार बिल लोकसभा से पास, विपक्ष ने पेज फाड़कर हंगामा मचाया

मनरेगा की जगह नया रोजगार बिल लोकसभा से पास, विपक्ष ने पेज फाड़कर हंगामा मचाया

Silver Price: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जबरदस्त मांग चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास ,सोने में भी दिखी मजबूती

Silver Price: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जबरदस्त मांग चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास ,सोने में भी दिखी मजबूती

Prashant Kumar IPS UPESSC Chairman Appointment

रिटायरमेंट के बाद भी बरकरार है जलवा: शिक्षक भर्ती में 'जीरो टॉलरेंस' लाएंगे जांबाज प्रशांत कुमार।

POPULAR POST

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी ठिठुरन; मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

November 19, 2026
Balrampur Road Accident

Balrampur Accident: घने कोहरे ने ली पांच लोगों की जान,परिवारों में पसरा मातम; दो की हालत गंभीर

November 18, 2026
Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों,  क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों, क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

November 15, 2026
Akshaya Navami 2026: काशी में श्रद्धा से मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे बना पारंपरिक भोजन

Akshaya Navami 2026: काशी में श्रद्धा से मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे बना पारंपरिक भोजन

November 17, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India