Friday, November 6, 2026 5:26 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » देश » Silver Price: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जबरदस्त मांग चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास ,सोने में भी दिखी मजबूती

Silver Price: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जबरदस्त मांग चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास ,सोने में भी दिखी मजबूती

चांदी की कीमतों ने घरेलू और वैश्विक बाजार में नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार गया। मजबूत मांग, सीमित सप्लाई और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने तेजी बढ़ाई।

by SYED BUSHRA
18/12/2025

Silver Price Hits New Record in India: घरेलू और वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग के चलते चांदी की कीमतों ने नया इतिहास बना दिया है। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में एक ही दिन में 7,300 रुपये प्रति किलोग्राम का जोरदार उछाल देखने को मिला। इसके साथ ही चांदी का भाव बढ़कर 2,05,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। यह पहली बार है, जब भारत के घरेलू बाजार में चांदी ने 2 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 1,98,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

सोने की कीमतों में भी तेजी

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी मजबूती दर्ज की गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपये महंगा होकर 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। एक दिन पहले सोना 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार जानकारों का कहना है कि निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग ने सोने और चांदी दोनों को सहारा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी चमकी

वैश्विक बाजार में भी चांदी ने नया शिखर छू लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। इसमें 2.77 डॉलर यानी करीब 4.35 प्रतिशत की तेजी आई और भाव 66.52 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, हाजिर सोना भी 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,321.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

RELATED NEWS

No Content Available

वायदा बाजार में रिकॉर्ड तेजी

वायदा कारोबार में भी चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी 8,356 रुपये यानी 4.2 प्रतिशत चढ़कर 2,06,111 रुपये प्रति किलो के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। वहीं, मई 2026 डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध में 8,266 रुपये यानी 4.12 प्रतिशत की तेजी आई और भाव 2,08,914 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

इस साल अब तक 135 प्रतिशत से ज्यादा उछाल

अगर पूरे साल की बात करें, तो चांदी ने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। 1 जनवरी 2025 को चांदी की कीमत 87,578 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 2 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी है। यानी इस साल अब तक चांदी की कीमत में करीब 1,18,533 रुपये या लगभग 135.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोने में सीमित गिरावट

हालांकि शुरुआती तेजी के बाद वायदा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी भी देखने को मिली। MCX में फरवरी 2026 डिलीवरी वाला सोना 359 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, अप्रैल 2026 के सोने के अनुबंध 293 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,37,117 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।

तेजी के पीछे क्या हैं वजहें

विशेषज्ञों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। वैश्विक स्तर पर सप्लाई की कमी, अगले साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और उद्योगों में बढ़ती मांग ने चांदी को मजबूती दी है। इसके अलावा, रुपये में कमजोरी की वजह से डॉलर में कारोबार होने वाली धातुओं की कीमतें भी ऊपर गई हैं।

विशेषज्ञों की राय

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिगर त्रिवेदी का कहना है कि मौद्रिक नीति में नरमी की उम्मीद से कीमती धातुओं को लगातार समर्थन मिल रहा है। वहीं, चॉइस ब्रोकिंग के आमिर एम के अनुसार, 65 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार करना चांदी के लिए एक नए दौर की शुरुआत है, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Prashant Kumar IPS UPESSC Chairman Appointment

रिटायरमेंट के बाद भी बरकरार है जलवा: शिक्षक भर्ती में 'जीरो टॉलरेंस' लाएंगे जांबाज प्रशांत कुमार।

नीतीश कुमार हिजाब विवाद पर आया पाकिस्तान का आधिकारिक बयान

नीतीश कुमार हिजाब विवाद पर आया पाकिस्तान का आधिकारिक बयान

EPFO

PF का 'गेम ओवर'? आसान निकासी से बचत पर संकट, क्या अब सुरक्षित नहीं रहेगा आपका भविष्य?

POPULAR POST

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: BS-VI से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती, ₹10 हजार का चालान

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: BS-VI से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती, ₹10 हजार का चालान

November 4, 2026
US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

November 5, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे फ्री में कहां देखें? जानें टीवी चैनल और मोबाइल पर देखने का तरीका

November 3, 2026
US Midterm : ट्रंप को लगा सियासी झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों पर जमाया कब्जा; अब क्या करेंगे राष्ट्रपति?

US Midterm : ट्रंप को लगा सियासी झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों पर जमाया कब्जा; अब क्या करेंगे राष्ट्रपति?

November 3, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India