मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गाजियाबाद

Namo Bharat Train: ट्रेन का आपत्तिजनक वॉयरल क्लिप मामला किसने बनाया था वीडियो , लोको पायलट क्यों हुआ सस्पेंड

नमो भारत ट्रेन में छात्र-छात्रा की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो लोको पायलट ने रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता देखते हुए रेल मंत्रालय ने लोको पायलट को सस्पेंड कर जांच शुरू की।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 22, 2025
in गाजियाबाद
Namo Bharat train video case
Share on FacebookShare on Twitter

Train Obscene Video Case: एक बार फिर सार्वजनिक जगह पर निजता और मर्यादा से जुड़ा मामला सामने आया है। इससे पहले टोल प्लाजा के पास कपल का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की घटना चर्चा में थी। अब ऐसा ही मामला गाजियाबाद से मेरठ साउथ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन से सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच में सामने आया है कि नमो भारत ट्रेन में एक प्रेमी छात्र और छात्रा आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे। यह पूरा घटनाक्रम ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। हैरानी की बात यह रही कि इस वीडियो को सुरक्षा या कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाने के बजाय लोको पायलट ने इसे रिकॉर्ड कर लिया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

RELATED NEWS

Railway Fine Controversy: ग़लती किसकी, ट्रेन हुई लेट,प्लेटफार्म टिकट की समय सीमा हुई खत्म, यात्री को भरना पड़ा भारी जुर्माना

Railway Fine Controversy: ग़लती किसकी, ट्रेन हुई लेट,प्लेटफार्म टिकट की समय सीमा हुई खत्म, यात्री को भरना पड़ा भारी जुर्माना

जून 13, 2026
Tatkal टिकट की कालाबाजारी पर IRCTC का बड़ा एक्शन, इतनी संख्या में फेक यूजर IDs की गईं ब्लॉक

Tatkal टिकट की कालाबाजारी पर IRCTC का बड़ा एक्शन, इतनी संख्या में फेक यूजर IDs की गईं ब्लॉक

जून 4, 2026

ट्रेन में बैठते ही शुरू हुई हरकतें

रेल अधिकारियों के अनुसार, दोनों छात्र-छात्राएं गाजियाबाद के एक स्कूल में पढ़ते हैं। वे दुहाई स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में सवार हुए थे। बताया गया कि ट्रेन में बैठते ही दोनों ने आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दीं, जो मेरठ साउथ स्टेशन तक चलती रहीं।

उस समय कोच में यात्रियों की संख्या कम थी, लेकिन कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में छात्रा स्कूल की ड्रेस में नजर आ रही है, जिससे मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

लोको पायलट पर गिरी गाज

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रेल प्रशासन हरकत में आया। जांच में यह साफ हो गया कि वीडियो लोको पायलट ने ही रिकॉर्ड किया था और उसी के जरिए यह क्लिप बाहर आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल मंत्रालय ने बिना देर किए लोको पायलट को तत्काल सस्पेंड कर दिया।

रेल अधिकारियों ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को यात्रियों की निजता से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। ट्रेन में लगे कैमरे सुरक्षा के लिए होते हैं, न कि वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने के लिए।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

रेल प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी हरकतें न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान के खिलाफ हैं, बल्कि कानून और रेलवे के नियमों का भी उल्लंघन हैं।

वीडियो सामने आते ही मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनता से अपील

रेल अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें। ऐसी सामग्री फैलाने से पीड़ितों को मानसिक परेशानी होती है और अपराध को बढ़ावा मिलता है।

इस घटना के बाद गाजियाबाद और मेरठ के स्कूलों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन में अनुचित व्यवहार से बचें और अगर कोई आपत्तिजनक घटना दिखे, तो तुरंत रेलवे स्टाफ या पुलिस को इसकी जानकारी दें।

Tags: Namo Bharat trainobscene video caseRailway NEWS
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Railway Fine Controversy: ग़लती किसकी, ट्रेन हुई लेट,प्लेटफार्म टिकट की समय सीमा हुई खत्म, यात्री को भरना पड़ा भारी जुर्माना

Railway Fine Controversy: ग़लती किसकी, ट्रेन हुई लेट,प्लेटफार्म टिकट की समय सीमा हुई खत्म, यात्री को भरना पड़ा भारी जुर्माना

by SYED BUSHRA
जून 13, 2026

Platform Ticket Fine Controversy: महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रेलवे के नियमों...

Tatkal टिकट की कालाबाजारी पर IRCTC का बड़ा एक्शन, इतनी संख्या में फेक यूजर IDs की गईं ब्लॉक

Tatkal टिकट की कालाबाजारी पर IRCTC का बड़ा एक्शन, इतनी संख्या में फेक यूजर IDs की गईं ब्लॉक

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Indian Railways देश की सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था है, जिससे रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के...

Namo Bharat train viral video truth

Namo Bharat: Train Viral Video वाली लड़की ने किया सुसाइड, अफवाह या सच जानिए क्या है हकीकत

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 25, 2025

Namo Bharat Train Viral Video:कुछ दिन पहले नमो भारत ट्रेन में युवक और युवती की आपत्तिजनक हरकतों का एक वीडियो...

Namo Bharat Train

हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब दिल्ली से बावल तक फर्राटा भरेगी ‘नमो भारत’ ट्रेन, जानें पूरा रूट मैप

by Gulshan
अक्टूबर 12, 2025

Namo Bharat Train : दिल्ली–अलवर नमो भारत ट्रेन परियोजना में हरियाणा सरकार ने अहम बदलाव को मंजूरी दी है। पहले...

Special Trains for Mudiya Mela in Mathura

Mudiya Mela में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ रेलवे ने बढ़ाई कितनी ट्रेनें, मथुरा जंक्शन पर सुरक्षा कड़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2025

Special Trains for Mudiya Mela in Mathura: मथुरा। मुड़िया पूनो मेले के चलते हर दिन हजारों श्रद्धालु ट्रेन से मथुरा...

Next Post
UP Assembly CM Yogi

कफ सिरप पर 'फातिहा' वाला प्रहार और वंदे मातरम की हुंकार, योगी सरकार का बड़ा बजट दांव

Shreyas Iyer Captaincy

फैंस को लगा झटका: कप्तानी की रेस में पिछड़े गिल, अय्यर की चमकी किस्मत!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist