मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गाजियाबाद

Namo Bharat: Train Viral Video वाली लड़की ने किया सुसाइड, अफवाह या सच जानिए क्या है हकीकत

नमो भारत ट्रेन के वायरल वीडियो के बाद लड़की की आत्महत्या की खबर फैली, लेकिन जांच में यह अफवाह निकली। पुलिस ने सुसाइड की पुष्टि नहीं की। युवक-युवती मोदीनगर के हैं।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 25, 2025
in गाजियाबाद
Namo Bharat train viral video truth
Share on FacebookShare on Twitter

Namo Bharat Train Viral Video:कुछ दिन पहले नमो भारत ट्रेन में युवक और युवती की आपत्तिजनक हरकतों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इसी बीच अब सोशल मीडिया और इलाके में यह अफवाह फैलने लगी कि वीडियो में दिख रही लड़की ने शर्म के कारण आत्महत्या करने की कोशिश की है। जब इस पूरे मामले की पड़ताल की गई, तो यह बात पूरी तरह गलत और भ्रामक निकली।
जांच में सामने आया है कि न तो लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की है और न ही ऐसी कोई घटना हुई है। पुलिस अधिकारियों से बात करने पर भी साफ हो गया कि सुसाइड अटेम्प्ट की खबर पूरी तरह अफवाह है।

मोदीनगर के रहने वाले हैं दोनों

जानकारी के अनुसार, वीडियो में नजर आ रहे युवक और युवती दोनों गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों का घर भी एक-दूसरे के आसपास ही बताया जा रहा है। वे रोजाना नमो भारत ट्रेन से गाजियाबाद की ओर स्थित दो नामी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए आते-जाते थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई।

RELATED NEWS

Namo Bharat train video case

Namo Bharat Train: ट्रेन का आपत्तिजनक वॉयरल क्लिप मामला किसने बनाया था वीडियो , लोको पायलट क्यों हुआ सस्पेंड

दिसम्बर 22, 2025
Namo Bharat Train

हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब दिल्ली से बावल तक फर्राटा भरेगी ‘नमो भारत’ ट्रेन, जानें पूरा रूट मैप

अक्टूबर 12, 2025

बुधवार सुबह से ही इलाके में यह चर्चा तेज हो गई थी कि लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की है। जब इस बात की तह तक जाकर जानकारी जुटाई गई, तो ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया। पुलिस ने भी इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है।

शर्म और डर के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रहा परिवार

स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद लड़की और उसका परिवार काफी सदमे में है। शर्म और सामाजिक दबाव के चलते वे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसी वजह से लोगों ने अंदाजे से यह मान लिया कि लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की होगी, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

शादी को लेकर चर्चाएं तेज

मोदीनगर में एक और चर्चा जोर पकड़ रही है कि युवक और युवती एक ही जाति और समाज से हैं। इसी कारण दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू होने की बातें कही जा रही हैं। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इलाके में यह चर्चा आम है। लोगों का मानना है कि अगर दोनों की शादी हो जाती है, तो दोनों परिवारों की सामाजिक प्रतिष्ठा कुछ हद तक बनी रह सकती है।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी पूरी घटना

यह मामला 24 नवंबर का है, जब नमो भारत ट्रेन में आपत्तिजनक हरकत करने को लेकर बीडीआरटीएस के सुरक्षा प्रमुख ने मुरादनगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि युवक और युवती दोहे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए और प्रीमियम कोच में बैठ गए। वहां उन्होंने सार्वजनिक जगह पर अशोभनीय व्यवहार किया, जिसे ट्रेन ऑपरेटर ने सीसीटीवी मॉनिटर पर देखा।
ट्रेन में सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऑपरेटर ने वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी वीडियो के आधार पर युवक और युवती के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया गया। वहीं वीडियो वायरल करने के आरोप में ट्रेन ऑपरेटर को नौकरी से हटा दिया गया है और उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ है।

स्कूल ड्रेस में थे दोनों

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों छात्र स्कूल ड्रेस में थे। उनके यूनिफॉर्म पर कॉलेज का लोगो लगा था और गले में आई-कार्ड भी लटका हुआ था। इसी के आधार पर पुलिस ने दोनों की पहचान की। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी गलती को लेकर शर्मिंदा हैं।

Tags: Namo Bharat trainviral video news
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Namo Bharat train video case

Namo Bharat Train: ट्रेन का आपत्तिजनक वॉयरल क्लिप मामला किसने बनाया था वीडियो , लोको पायलट क्यों हुआ सस्पेंड

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 22, 2025

Train Obscene Video Case: एक बार फिर सार्वजनिक जगह पर निजता और मर्यादा से जुड़ा मामला सामने आया है। इससे...

Namo Bharat Train

हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब दिल्ली से बावल तक फर्राटा भरेगी ‘नमो भारत’ ट्रेन, जानें पूरा रूट मैप

by Gulshan
अक्टूबर 12, 2025

Namo Bharat Train : दिल्ली–अलवर नमो भारत ट्रेन परियोजना में हरियाणा सरकार ने अहम बदलाव को मंजूरी दी है। पहले...

Namo Bharat train

Namo Bharat train: दिल्ली-मेरठ अब हुआ पड़ोसी.. नमो भारत एक्सप्रेस कल से करेगी कमाल

by Mayank Yadav
जनवरी 4, 2025

Namo Bharat train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के अतिरिक्त 13 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन...

viral

ट्रेन को झंडी दिखाते हुए ट्रैक पर गिरीं MLA, शॉकिंग वीडियो हुआ वायरल..

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2024

viral video : हाल ही में एक शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक...

Sambhal: मुस्लिम युवक स्कूल में हिन्दू लड़कियों से कर रहे थे छेड़ख़ानी, रोकने पर घर पर किया पत्थरबाजी और फायरिंग, 2 महिलाओं समेत 7 घायल

by Juhi Tomer
नवम्बर 14, 2022

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में छात्राओं के साथ छींटाकशी और छेड़छाड़ का विरोध करने पर विशेष समुदाय के लोगों...

Next Post
PM Modi

यूपी में मोदी की 'प्रेरणा': 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और सुशासन का नया संकल्प

Delhi air pollution crisis winter

Air Pollution Crisis: प्रदूषण से जूझती राजधानी, लिए गए कौन से बड़े फैसले, सवाल अब भी बरकरार, हवा कब साफ होगी सरकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist