UP Voter List: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के शुरुआती आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि इस प्रक्रिया में करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने से भाजपा के भीतर गहरा असंतोष और घमासान मचा हुआ है। अखिलेश के अनुसार, कटे हुए नामों में 85 से 90 प्रतिशत बीजेपी के अपने पारंपरिक वोटर हैं, जिसका अर्थ है कि हर विधानसभा सीट पर भाजपा को औसतन 61 हजार वोटों का नुकसान होगा।
उन्होंने भाजपा विधायकों की हालिया ‘विद्रोही बैठकों’ को इसी डर का परिणाम बताया है। चुनाव आयोग के अनुसार, डिजिटल वेरिफिकेशन और ‘डबल एंट्री’ पर सख्ती के कारण बड़े शहरों (महानगरों) से भारी संख्या में नाम कटे हैं।
रैंक | जिला (कमिश्नरी/महानगर) | हटाए गए मतदाताओं की संख्या | मुख्य श्रेणी |
01 | लखनऊ | 12.00 लाख | प्रदेश राजधानी / महानगर |
02 | प्रयागराज | 11.56 लाख | मंडल मुख्यालय |
03 | कानपुर नगर | 9.02 लाख | औद्योगिक केंद्र / महानगर |
04 | आगरा | 8.36 लाख | महानगर |
05 | गाजियाबाद | 8.18 लाख | औद्योगिक केंद्र (NCR) |
06 | बरेली | 7.14 लाख | मंडल मुख्यालय |
07 | मेरठ | 6.65 लाख | मंडल मुख्यालय |
08 | गोरखपुर | 6.45 लाख | मंडल मुख्यालय |
09 | सीतापुर | 6.23 लाख | बड़ा जिला |
10 | जौनपुर | 5.89 लाख | बड़ा जिला |
मतदाता सूची से नाम हटने के प्रमुख कारण (जिलावार विवरण)
UP Voter List SIR अभियान के तहत नाम हटने के पीछे अलग-अलग श्रेणियां सामने आई हैं, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:
1. गायब (Missing) मतदाता
वे मतदाता जो सत्यापन के समय पते पर उपलब्ध नहीं मिले:
लखनऊ: 4.27 लाख
प्रयागराज: 3.67 लाख
गाजियाबाद: 3.19 लाख
कानपुर नगर: 3.10 लाख
आगरा: 2.96 लाख
2. स्थानांतरित (Shifted) मतदाता
वे लोग जो अपना स्थान छोड़कर कहीं और बस गए हैं:
लखनऊ: 5.35 लाख
प्रयागराज: 4.88 लाख
कानपुर नगर: 3.91 लाख
गाजियाबाद: 3.59 लाख
आगरा: 3.36 लाख
3. डुप्लीकेट (Duplicate) मतदाता
एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता:
प्रयागराज: 1.07 लाख
बहराइच: 88 हजार
गोरखपुर: 79 हजार
जौनपुर: 72 हजार
बरेली: 60 हजार
4. मृतक मतदाता
वे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है पर नाम सूची में दर्ज थे:
प्रयागराज: 1.73 लाख
गोरखपुर: 1.32 लाख
सीतापुर: 1.29 लाख
लखनऊ: 1.28 लाख
बरेली: 1.15 लाख
5. अन्य तकनीकी कारण
लखनऊ: 59 हजार
मेरठ: 43 हजार
आगरा: 43 हजार
गाजियाबाद: 42 हजार
आजमगढ़: 28 हजार
सबसे कम नाम कटने वाले जिले
छोटे जिलों, विशेषकर बुंदेलखंड के इलाकों में नाम कटने की संख्या सबसे कम रही:
महोबा: 85,354
हमीरपुर: 90,561
ललितपुर: 95,450
चित्रकूट: ~1 लाख
श्रावस्ती: 1.34 लाख
अखिलेश का भाजपा पर प्रहार
अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी ने जिस UP Voter List ‘डिजिटल गड्ढे’ को दूसरों के लिए खोदा था, UP Voter List SIR प्रक्रिया ने उन्हें उसी में गिरा दिया है। उनके अनुसार, भाजपा विधायक अब अपनी साख बचाने के लिए गुप्त बैठकें कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि आगामी चुनावों में वे दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे।







