मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

मऊ का डॉन बना ‘घर का दुश्मन’: काका ने सरेआम किया फायर, पैसों के लिए सगे बेटे पर चलाई गोलियां, थर्राया इलाका।

मऊ के कुख्यात अपराधी रमेश सिंह काका ने पैसों के विवाद में अपने इकलौते बेटे सुधीर पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। 72 मुकदमों में नामजद काका, परिजनों के हस्तक्षेप के कारण बेटे की जान लेने में असफल रहा और पुलिस के आने से पहले फरार हो गया।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 28, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Mau
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Mau

BJP नेताओं की दबंगई पड़ी भारी: यौन शोषण पीड़िता को धमकाया, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

जनवरी 27, 2026
Mau Dalit assault case

‘DM बनोगे तो हमारा काम कौन करेगा?’, Mau में दलित छात्र की पिटाई पर 3 महीने बाद मचा बवाल

जनवरी 16, 2026

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपराध जगत का पुराना नाम रमेश सिंह काका एक बार फिर सुर्खियों में है। वाराणसी के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी और आजमगढ़ के जेलर दीपसागर सिंह हत्याकांड जैसे संगीन मामलों में नामजद रह चुके काका ने इस बार अपनों पर ही हथियार उठा लिया। शुक्रवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कैथवली गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर काका का अपने इकलौते बेटे सुधीर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि काका ने अपना आपा खो दिया और बेटे की जमकर पिटाई करने के बाद उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते दखल दिया और पिस्टल छीन ली, जिससे सुधीर की जान बच गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार अपराधी की तलाश में जुटी है।

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश सिंह काका Mau और उनके बेटे सुधीर के बीच लंबे समय से आर्थिक लेनदेन को लेकर तनाव चल रहा था। शुक्रवार को यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काका ने पहले सुधीर को लात-घूंसों से पीटा और फिर गुस्से में आकर अपनी पिस्टल निकाल ली। अचानक हुई इस फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। Mau पुलिस के अनुसार, आरोपी इस समय भारतीय बीज अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों को धमकाने के मामले में जमानत पर बाहर चल रहा था।

छह दर्जन मुकदमों का लंबा इतिहास

रमेश सिंह काका पूर्वांचल के उन अपराधियों में शुमार है, जिसका खौफ दशकों से बना हुआ है। उस पर हत्या, अपहरण, रंगदारी और फिरौती जैसे कुल 72 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजनीति में दखल रखने वाला काका 2005 से मऊ के परदहा ब्लॉक पर अपना वर्चस्व बनाए हुए है और अपने समर्थकों को ब्लॉक प्रमुख बनाने में सफल रहा है। हालांकि, विधानसभा चुनाव लड़ने की उसकी कोशिशें कभी सफल नहीं हुईं क्योंकि किसी बड़े दल ने उसे टिकट नहीं दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही Mau सीओ सदर कृष्ण राजपुत के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने सुधीर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कुख्यात अपराधी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

सपा का ‘जिन्ना प्रेम’ फिर बेनकाब, विधायक मनोज पारस ने विधानसभा में जपा नाम!

Tags: Mau
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Mau

BJP नेताओं की दबंगई पड़ी भारी: यौन शोषण पीड़िता को धमकाया, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

by Mayank Yadav
जनवरी 27, 2026

Mau news: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में यौन उत्पीड़न की एक पीड़िता को डराने-धमकाने और समझौते का दबाव बनाने...

Mau Dalit assault case

‘DM बनोगे तो हमारा काम कौन करेगा?’, Mau में दलित छात्र की पिटाई पर 3 महीने बाद मचा बवाल

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Mau Dalit assault case: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट...

Mau MLA Abbas Ansari

Mau MLA Abbas Ansari को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2 साल की सजा पर रोक, विधायकी बरकरार

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

Mau MLA Abbas Ansari: मऊ सदर सीट से सुभासपा विधायक और दिवंगत बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को...

Mau

Mau सदर सीट पर क्यों अड़े ओमप्रकाश राजभर? मुख्तार के बेटे के बाद अब बृजेश सिंह के सामने खड़ा कर सकते हैं अपना उम्मीदवार

by Mayank Yadav
जुलाई 3, 2025

Mau by-election: उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट पर राजनीतिक गर्मी तेज हो गई है। अंसारी परिवार की पारंपरिक...

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

by Vinod
जून 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अब मऊ में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर नहीं होंगे। अगर वह चाहेंगे भी तो हम ऐसा नहीं...

Next Post
UP Voter list

UP Voter List से कटे नाम? घबराएं नहीं, निर्वाचन आयोग दे रहा है सुधार का एक और मौका

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore का बड़ा धमाका: रामभद्राचार्य और कुलदीप सेंगर पर बरसीं यूपी की शेरनी!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist