Saturday, November 21, 2026 9:59 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » देश » Jamui Rail Accident: मालगाड़ी बेपटरी,कोहरे की मार, बिहार में रेल यातायात अस्त-व्यस्त, यात्रियों के सर्दी में छूटे पसीने

Jamui Rail Accident: मालगाड़ी बेपटरी,कोहरे की मार, बिहार में रेल यातायात अस्त-व्यस्त, यात्रियों के सर्दी में छूटे पसीने

जमुई में मालगाड़ी बेपटरी और घने कोहरे के कारण बिहार में रेल परिचालन प्रभावित हुआ। 14 ट्रेनें रद, 53 डायवर्ट और 6 ट्रेनों का आंशिक संचालन किया गया।

by SYED BUSHRA
29/12/2025
Jamui train derailment Bihar update

Jamui Rail Accident:बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक मालगाड़ी के बेपटरी होने और रविवार को घने कोहरे की वजह से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। इस दोहरी परेशानी का असर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ सवारी और मेमू ट्रेनों पर भी पड़ा। रेलवे प्रशासन को सुरक्षा के लिहाज से कई कड़े फैसले लेने पड़े।

जानकारी के अनुसार, आसनसोल मंडल (पूर्व रेलवे) के लाहाबन और सिमुलतला स्टेशनों के बीच किमी 344/05 के पास शनिवार रात करीब 11.25 बजे मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद इस रेलखंड की अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही आसनसोल, मधुपुर और झाझा से तकनीकी टीमें और एआरटी मौके पर पहुंचीं और बहाली का काम शुरू किया गया।

पटना-हावड़ा रूट पर सबसे ज्यादा असर

हादसे और कोहरे का सबसे ज्यादा असर पटना-हावड़ा रूट पर देखा गया। पटना से हावड़ा जाने वाली कई ट्रेनों को गया के रास्ते चलाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया। इस कारण कई ट्रेनें पटना जंक्शन होकर नहीं जा सकीं।

RELATED NEWS

Delhi Fog Alert Train Delay

Delhi Fog Alert: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का असर,रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

January 9, 2026
Confirmed Train Ticket Date Change Option

New Rules Confirmed Ticket: रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत,कंफर्म टिकट की तारीख अब ऑनलाइन बदलेगी,नहीं कटेगा पैसा

October 8, 2025

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को पटना से गया मार्ग होते हुए आसनसोल तक डायवर्ट किया गया। पंजाब मेल को जसीडीह होकर बांका-किऊल मार्ग से चलाया गया। वहीं, हावड़ा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस को मधुपुर मार्ग से चलाते हुए जसीडीह से पटना साहिब तक रद कर दिया गया।

कई ट्रेनों के बदले रास्ते, कुछ रहीं रद

रेलवे प्रशासन ने रविवार को कुल 14 ट्रेनों को रद किया, जिनमें छह मेमू ट्रेनें शामिल थीं। इसके अलावा 53 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। छह ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से शुरू और समाप्त किया गया, यानी वे अपने निर्धारित स्टेशन तक नहीं गईं।
साउथ बिहार एक्सप्रेस को आसनसोल से डायवर्ट कर बख्तियारपुर पहुंचने के बाद पुराने मार्ग से आरा के लिए रवाना किया गया। पटना-धनबाद एक्सप्रेस गया मार्ग से चली, जबकि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को गोमो-कोडरमा-तिलैया होते हुए बख्तियारपुर से पटना तक चलाया गया।

अकालतख्त एक्सप्रेस को भी बदले हुए मार्ग से गया होते हुए सीधे डीडीयू जंक्शन के लिए रवाना किया गया और आसनसोल से पटना के बीच रद रखा गया।

ये 14 ट्रेनें रहीं रद

रविवार को 13105 सियालदह – बलिया एक्सप्रेस, 12369 हावड़ा – देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, 13030 मोकामा – हावड़ा एक्सप्रेस, 13029 हावड़ा – मोकामा एक्सप्रेस, 13155 कोलकाता- सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा – अमृतसर मेल, 63571 जसीडीह – मोकामा मेमू, 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू, 63565 जसीडीह-झाझा मेमू, 63573 जसीडीह-किऊल मेमू, 63574 किऊल-जसीडीह मेमू, 63566 झाझा-जसीडीह मेमू, 63298 झाझा – देवघर मेमू तथा 63297 देवघर- जसीडीह मेमू ट्रेन रद कर दी गई।

आज ये ट्रेनें रहेंगीं रद: सोमवार को 13106 बलिया – सियालदह एक्सप्रेस, तथा 12369 देहरादून – हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस रद रहेगी।

ये छह ट्रेनें रहीं शार्ट ओरिजिनेट-टर्मिनेट

रविवार को 63209 देवघर – पटना मेमू झाझा से, 63510 झाझा – बर्धमान मेमू जसीडीह से तथा 13207 जसीडीह – पटना एक्सप्रेस झाझा से खुली।

इसी प्रकार 13208 पटना – जसीडीह एक्सप्रेस झाझा तक, 63210 पटना – देवघर मेमू झाझा तक तथा 63509 बर्धमान – झाझा मेमू का परिचालन जसीडीह तक ही हुआ।

ये 53 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलीं

15048 गोरखपुर-कोलकाता, 13128 आरा-कोलकाता

13186 जयनगर-सियालदह

18182 टाटा-थावे

15028 गोरखपुर-संबलपुर

18604 गोड्डा-रांची

13021 हावड़ा-रक्सौल

13185 सियालदह-जयनगर

22499 देवघर-वाराणसी

22500 वाराणसी-देवघर

12274 नई दिल्ली-हावड़ा

12304 नई दिल्ली-हावड़ा

12326 नई दिल्ली-कोलकाता

13005 हावड़ा-अमृतसर

13185 सियालदह-जयनगर

15027 संबलपुर-गोरखपुर

12333 हावड़ा-प्रयागराज

13127 कोलकाता-आरा

12351 हावड़ा-राजेंद्रनगर

12369 हावड़ा-देहरादून

12331 हावड़ा-जम्मूतवी

28181 टाटा-कटिहार

13135 कोलकाता-जयनगर

13165 कोलकाता-सीतामढ़ी

13019 हावड़ा-काठगोदाम

13029 हावड़ा-मोकामा

12306 नई दिल्ली-हावड़ा

22214 पटना जं.-शिवमोग्गा

13006 अमृतसर-हावड़ा

12334 प्रयागराज-हावड़ा

12352 राजेंद्रनगर-हावड़ा

12370 देहरादून-हावड़ा

13186 जयनगर-सियालदह

13288 आरा-दुर्ग

18182 थावे-टाटा

18630 गोरखपुर-रांची

22844 बक्सर-बिलासपुर

18120 जयनगर-टाटा

18622 हटिया-पटना जं.

18105 राउरकेला-जयनगर

13287 दुर्ग-आरा

13331 धनबाद-पटना जं.

12317 कोलकाता-अमृतसर

13127 कोलकाता-आरा

13020 काठगोदाम-हावड़ा

13508 गोरखपुर-आसनसोल

13044 रक्सौल-हावड़ा

22348 पटना जं.-हावड़ा

18184 बक्सर-टाटा

13332 पटना जं.-धनबाद

22500 वाराणसी-देवघर

17006 रक्सौल-हैदराबाद

22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस

रेलवे की अपील

पूर्व मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही सामान्य परिचालन बहाल किया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Related Posts

Delhi Fog Alert Train Delay

Delhi Fog Alert: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का असर,रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

January 9, 2026
Confirmed Train Ticket Date Change Option

New Rules Confirmed Ticket: रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत,कंफर्म टिकट की तारीख अब ऑनलाइन बदलेगी,नहीं कटेगा पैसा

October 8, 2025
Indian Railway Food Facility

Railway Food Facility: किसने तय की स्टेशन और ट्रेन में मिलने वाले वेज मील की कीमत, शिकायत करना भी अब आसान

July 9, 2025
Indian Railways train charting time change

Indian Railways : ट्रेन चार्टिंग टाइम में बड़े बदलाव कौन सी नई तैयारियों से यात्रियों को मिलेगी राहत

June 30, 2025
Railway Ticket New Rules: तत्काल के बाद अब कौन से टिकट बुकिंग के नियमों में क्या हुआ बदलाव कब होंगे लागू

Railway Ticket New Rules: तत्काल के बाद अब कौन से टिकट बुकिंग के नियमों में क्या हुआ बदलाव कब होंगे लागू

June 18, 2025
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Signalling System

Mumbai Ahmedabad bullet train update:कौन सी नई तकनीक लगाने की हो गई तैयारी जानकर हो जाएंगे खुश

June 18, 2025
Lucknow to Mumbai Vande Bharat Sleeper Train

Lucknow से Mumbai की दूरी होगी कम,आसान होगा सफ़र,जल्द ही दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सर्वे पूरा

June 4, 2025
Indian Railway: जनरल टिकट से यात्रा करने वालों के लिये रेलवे ने किए कई बदलाव, जानिए यात्रियों पर होगा कितना प्रभाव

Indian Railway: जनरल टिकट से यात्रा करने वालों के लिये रेलवे ने किए कई बदलाव, जानिए यात्रियों पर होगा कितना प्रभाव

February 20, 2025
Next Post
UP Top News Winter School Holiday

Top News of U P: प्रदेश में मौसम, शिक्षा, राजनीति और अपराध से जुड़ी अहम खबरों पर एक नजर

Powerloom Weavers Financial Aid UP

Weavers Aid : किसान सम्मान निधि की तर्ज पर अब UP में किसको आर्थिक सहायता देने की तैयारी, तिमाही खाते में आएगी मदद

Voter List Revision Big Cities UP

SIR की सख्ती और डबल एंट्री जांच से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, महानगरों के मतदाताओं में भारी गिरावट

POPULAR POST

Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

November 16, 2026
Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Cyclone Akvan Car Insurance

Cyclone Alert : तूफान ‘अकवन’ से कारों पर मंडराया खतरा, क्या गाड़ी डूबने पर मिलेगा इंश्योरेंस और EMI में राहत?

November 19, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
UP PCS Transfer

PCS Transfer : यूपी में 14 SDM समेत कई अफसरों के तबादले, पांच विकास प्राधिकरणों में किसको मिली नई जिम्मेदारी?

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India