रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Fog Alert: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का असर,रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 9, 2026
in मौसम
Delhi Fog Alert Train Delay
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Fog Alert :दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है। इसका सीधा असर रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम हो जा रही है, जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

दिल्ली में इस समय करीब 55 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। इसके अलावा 4 ट्रेनों के रास्तों में बदलाव किया गया है। राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी कोहरे की वजह से 8 से 10 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी कोहरे का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है, जहां रेल सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं।

RELATED NEWS

UP Weather Update

Delhi Rain tragedy : नाले में गिरकर 20 साल के युवक की मौत, दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

अगस्त 8, 2026
Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

जनवरी 24, 2026

घंटों इंतजार से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

ट्रेनों की भारी देरी के कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस स्थिति से सबसे ज्यादा परेशान हैं। इंडियन रेलवे के दिल्ली डिवीजन के अनुसार, रविवार को दिल्ली आने और जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। करीब 17 ट्रेनें तीन घंटे से ज्यादा की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं।
कई यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर ठंड और कोहरे के बीच इंतजार करना बेहद मुश्किल हो गया है। कुछ जगहों पर ट्रेनें अचानक रुक-रुक कर चल रही हैं, जिससे सफर और लंबा हो जा रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पांच राज्यों के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 25 से 27 तारीख के बीच पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं 26 और 27 तारीख को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 22, 26 व 27 तारीख को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी रेल सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर देखें

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांचें। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी हासिल कर सकते हैं। इससे स्टेशन पर ठंड में घंटों इंतजार करने से बचा जा सकता है और यात्रा की बेहतर योजना बनाई जा सकती है।

Tags: delhi ncr weatherIndian Railways update
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather Update

Delhi Rain tragedy : नाले में गिरकर 20 साल के युवक की मौत, दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Delhi NCR Rain Alert:दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बारिश और जलभराव के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।...

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

by SYED BUSHRA
जनवरी 24, 2026

Weather update:दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ...

Delhi NCR का बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड , प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Delhi NCR का बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड , प्रदूषण से राहत की उम्मीद

by SYED BUSHRA
जनवरी 23, 2026

Delhi NCR Weather Update:वसंत पंचमी के दिन दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। शुक्रवार सुबह से ही तेज...

Jamui train derailment Bihar update

Jamui Rail Accident: मालगाड़ी बेपटरी,कोहरे की मार, बिहार में रेल यातायात अस्त-व्यस्त, यात्रियों के सर्दी में छूटे पसीने

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 29, 2025

Jamui Rail Accident:बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक मालगाड़ी के बेपटरी होने और रविवार को घने कोहरे...

Weather Update

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कोहरा लेकिन कड़ाके की ठंड क्यों नहीं? जानिए बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 13, 2025

Delhi NCR Weather:दिल्ली-NCR के मौसम में आज, 13 दिसंबर 2025 को, हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड के...

Next Post
newspaper reading mandatory in schools

Newspaper Reading: मोबाइल से दूरी और पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए स्कूलों में क्या पढ़ना हुआ अनिवार्य

Lucknow Link Expressway

जाम से मुक्ति! 50 किमी की लिंक रोड से सीधे जुड़ेंगे दो एक्सप्रेसवे, दिल्ली से बिहार का सफर होगा आसान।

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In