Friday, February 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Unnao Rape Case:सुप्रीम कोर्ट से किसको लगा बड़ा झटका,जमानत आदेश पर रोक, फ़िलहाल जेल में ही रहेगा दोषी पूर्व विधायक

उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत से राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई। अगली सुनवाई तक आरोपी जेल में रहेगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 29, 2025
in उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court Halts Bail Relief: उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसमें सेंगर को जमानत दी गई थी और उसकी उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया गया था। शीर्ष अदालत ने सेंगर को नोटिस जारी करते हुए उससे जवाब भी मांगा है।

सीबीआई चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट पहुंची

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जे.के. महेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने की। कोर्ट ने साफ कहा है कि अगली सुनवाई तक कुलदीप सिंह सेंगर को जेल से बाहर नहीं निकाला जाएगा। अब इस मामले में चार हफ्ते बाद दोबारा सुनवाई होगी। गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस में ट्रायल कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उसकी अपील लंबित रहने तक सजा पर रोक लगाते हुए जमानत दे दी थी। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद सीबीआई इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंची।

RELATED POSTS

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

January 21, 2026
Unnao Rape Case: पीड़िता ने बृजभूषण का नाम लेकर किस बात का जताया डर किसके लिए मांगी सुरक्षा

Unnao Rape Case: पीड़िता ने बृजभूषण का नाम लेकर किस बात का जताया डर किसके लिए मांगी सुरक्षा

December 30, 2025

सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कड़ी दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि यह नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला है। पीड़िता की उम्र घटना के समय कम थी और सबूतों के आधार पर दोष पूरी तरह साबित हो चुका है। ऐसे अपराध में आरोपी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। सीबीआई ने यह भी बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में भी दोषी है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या आदेश दिया

पीड़िता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि आरोपी को किसी भी हालत में जेल से बाहर नहीं छोड़ा जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी गई है और दूसरे पक्ष को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के लिए समय दिया गया है।

पीड़ित पक्ष के वकील हेमंत कुमार मौर्य ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता और उसके परिवार को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि परिवार को अब भी धमकियां मिल रही हैं और उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़िता के परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है ताकि वे टूट जाएं।

वकील ने यह भी बताया कि परिवार के एक नाबालिग बच्चे को स्कूल से निकाल दिया गया है और अब उसे कहीं दाखिला नहीं मिल रहा। परिवार को डर था कि अगर आरोपी को रिहा किया गया, तो उसका गैंग बाकी सदस्यों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश पीड़िता के लिए सुरक्षा और न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Tags: Supreme Court VerdictUnnao Rape Case
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्टाचार से जंग में राज्य पुलिस की ताकत बढ़ी, सीबीआई का एकाधिकार खत्म

by SYED BUSHRA
January 21, 2026

State Police Can Probe Central Employees: सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में बड़ा और साफ संदेश...

Unnao Rape Case: पीड़िता ने बृजभूषण का नाम लेकर किस बात का जताया डर किसके लिए मांगी सुरक्षा

Unnao Rape Case: पीड़िता ने बृजभूषण का नाम लेकर किस बात का जताया डर किसके लिए मांगी सुरक्षा

by SYED BUSHRA
December 30, 2025

Unnao Rape Case Victim Appeal:कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर रोक लगने के बाद उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने...

Unnao Rape Case Update: सज़ा निलंबन के बाद सेंगर की रिहाई पर सवाल, सर्वाइवर का विरोध, ज़मानत रद्द करने की मांग तेज

Unnao Rape Case Update: सज़ा निलंबन के बाद सेंगर की रिहाई पर सवाल, सर्वाइवर का विरोध, ज़मानत रद्द करने की मांग तेज

by SYED BUSHRA
December 24, 2025

New Turn in Unnao Rape Case:उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई...

Unnao Rape Case में बलात्कारी को राहत, सजा निलंबित,नदिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त शर्तों के साथ दी जमानत

Unnao Rape Case में बलात्कारी को राहत, सजा निलंबित,नदिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त शर्तों के साथ दी जमानत

by SYED BUSHRA
December 23, 2025

Unnao Rape Case: नई दिल्ली से जुड़े उन्नाव दुष्कर्म मामले में एक अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। वर्ष 2017...

Unnao Rape Case Kuldeep Singh Sengar

सिस्टम का क्रूर मजाक: कुलदीप सेंगर को मिली आजादी, क्या अब न्याय की उम्मीद भी छोड़ दें?

by Mayank Yadav
December 23, 2025

Unnao Rape Case Kuldeep Singh Sengar: दिल्ली उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 2017 के उन्नाव बलात्कार कांड के मुख्य दोषी...

Next Post
Garena Free Fire Max Redeem Codes image

Garena Free Fire MAX रिडीम कोड 29 दिसंबर: पाएं फ्री रिवॉर्ड्स और एक्सक्लूसिव आइटम

OnePlus 15

OnePlus 15 Price Cut: Amazon पर ₹50,000 से कम में खरीदने का आसान तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist