सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

KGMU Violence Case: केजीएमयू बवाल पर सख्त हुए योगी, क्यों महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को किया तलब

केजीएमयू में हुए बवाल पर मुख्यमंत्री योगी सख्त हो गए हैं। हंगामा, तोड़फोड़ और बंधक बनाने के मामले में अपर्णा यादव तलब हुईं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ तहरीर दी है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 10, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
KGMU violence case Yogi Adityanath
Share on FacebookShare on Twitter

KGMU Violence Incident:लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में हुई गंभीर घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। केजीएमयू परिसर में हंगामा, तोड़फोड़ और अराजकता फैलने के मामले में मुख्यमंत्री ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को तलब किया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उनसे मेडिकल कॉलेज में हुई पूरी घटना की जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार, इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान को भी बुलाया और उनसे भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। बताया जा रहा है कि इन बैठकों के बाद केजीएमयू प्रशासन ने अपर्णा यादव के खिलाफ औपचारिक तहरीर दर्ज कराई है।

RELATED NEWS

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

अगस्त 22, 2026
Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

अगस्त 22, 2026

तीन घंटे तक चला हंगामा

यह पूरा मामला शुक्रवार का है, जब धर्मांतरण के प्रयास और ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग से जुड़े मामलों को लेकर कुछ हिंदूवादी संगठनों और उपद्रवियों ने केजीएमयू में करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और यूनिवर्सिटी का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

अपर्णा यादव के साथ पहुंचे लोगों ने सीधे कुलपति कार्यालय का रुख किया और वहां जबरन घुसने की कोशिश की। इस दौरान प्रति कुलपति डॉ. अपजीत कौर और विशाखा कमेटी की चेयरमैन डॉ. मोनिका कोहली कार्यालय में मौजूद थीं। हंगामे के बीच दोनों को वहीं रोक लिया गया, जिससे हालात और बिगड़ गए।

कुलपति को पीछे के गेट से निकलना पड़ा

हंगामा बढ़ता देख कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पीछे के गेट से बाहर निकलना पड़ा। उस समय वे फैकल्टी प्रमोशन से जुड़े इंटरव्यू पैनल में शामिल थीं, जिसमें देशभर से आए विशेषज्ञ भी मौजूद थे। उपद्रवियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर बैठे कर्मचारियों को धक्का देकर भगा दिया और अंदर जमकर तोड़फोड़ की।
दरवाजों और खिड़कियों पर जोर-जोर से लात मारी गई, जिससे कुंडियां टूट गईं। कार्यालय में रखे गमले, कुर्सियां और मेजें फेंक दी गईं। कंप्यूटर और लैपटॉप तक गिरा दिए गए। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए, जिससे माहौल और ज्यादा उग्र हो गया।

महिला अधिकारियों को बनाया गया बंधक

प्रतिकुलपति डॉ. अपजीत कौर और विशाखा कमेटी की चेयरमैन डॉ. मोनिका कोहली को प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक कार्यालय में रोके रखा। दोनों ने अपर्णा यादव से बातचीत की कोशिश की, लेकिन हंगामे के कारण कोई समाधान नहीं निकल सका। बाद में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार, ट्रॉमा सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों महिला अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

छात्रों को गुप्त दरवाजे से निकाला गया

कुलपति कार्यालय भवन में रिसर्च सेल और मेडिकल छात्रों की कक्षाएं भी चल रही थीं। हंगामे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों को पीछे के गुप्त दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला। डरे-सहमे छात्र किसी तरह परिसर से बाहर पहुंचे। बाद में केजीएमयू प्रशासन ने चौक कोतवाली में हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Tags: KGMU NewsUttar Pradesh PoliticsYogi Adityanath Action
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Election 2027:उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज...

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Leaders Security:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

BSP MLA Umashankar Singh Death

BSP MLA उमाशंकर सिंह का निधन: कैंसर से लंबी जंग हारे अंतिम विदाई में पहुंचे योगी और मायावती, दी श्रद्धांजलि

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

 BSP MLA Umashankar Singh Death: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक और बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार...

Next Post
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj के आवास में लगी भीषण आग, सेवादारों के व्यवहार पर भड़का स्थानीय आक्रोश

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist