Tuesday, June 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home नोएडा

Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा की अजनारा होम्स सोसायटी में एसटीपी बंद रहने से गंदा पानी बेसमेंट में भर गया। अथॉरिटी ने भारी जुर्माना लगाया और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

by SYED BUSHRA
February 3, 2026
in नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

Sewer Negligence in ajnara homes: ग्रेटर नोएडा की अजनारा होम्स सोसायटी में सीवर और कचरा निस्तारण को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बिना शोधित किए सीवर का पानी सीधे नाले में बहाया जा रहा था। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण की सही व्यवस्था न होने पर सोसायटी पर चार लाख रुपये की पेनाल्टी भी लगाई गई है। सोसायटी की देखरेख कर रही एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र भी भेजा गया है।

बेसमेंट में भरा एसटीपी का गंदा पानी

रविवार को सोसायटी के बेसमेंट में एसटीपी का गंदा पानी भर गया था। बेसमेंट में ही वाहनों की पार्किंग है। बताया गया कि एसटीपी लंबे समय से बंद पड़ा था। अचानक एक पाइप फटने से एम, एल और जे टावरों के बेसमेंट में पानी तेजी से भरने लगा। हालात ऐसे हो गए कि करीब चार फुट तक पानी जमा हो गया। इन तीनों टावरों में 400 से ज्यादा फ्लैट हैं और लगभग दो हजार लोग रहते हैं। पानी भरने के साथ ही पूरे इलाके में तेज बदबू फैल गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई।

RELATED NEWS

Greater Noida Society Accident

Accident in GreNo: क्या सपनों का आशियाना बना मौत का जाल, घटिया निर्माण की खुल रही परतें? प्लास्टर गिरने से गई एक निवासी की जान

June 8, 2026
Noida Traffic Rules: नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हर महीने लाखों  का काट रहा चालान

Noida Traffic Rules: नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हर महीने लाखों का काट रहा चालान

June 7, 2026

शिकायत के बाद पहुंची अथॉरिटी की टीम

लोगों की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जांच के बाद अथॉरिटी ने सोसायटी के बिल्डर पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया। साथ ही कूड़ा निस्तारण न करने पर अलग से चार लाख रुपये की पेनाल्टी भी लगाई गई। अधिकारियों ने बताया कि पहले भी सोसायटी को नोटिस जारी किया गया था और पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद एसटीपी चालू नहीं किया गया।

रोजाना नाले में बह रहा सीवर

अधिकारियों के अनुसार सोसायटी से रोजाना करीब 1.15 एमएलडी सीवर निकलता है, जिसे बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे नाले में छोड़ दिया जा रहा है। यह पर्यावरण और आसपास के इलाकों के लिए गंभीर खतरा है। जांच में यह भी पाया गया कि परिसर में भूजल का दोहन किया जा रहा है और पीने के पानी का इस्तेमाल सफाई व उद्यान कार्यों में किया जा रहा है।

चेतावनी और आगे की कार्रवाई

सीवर विभाग के सीनियर मैनेजर सन्नी यादव ने बताया कि सोसायटी प्रबंधन को साफ चेतावनी दी गई है। अगर जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अथॉरिटी का कहना है कि नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

25 सोसायटियों पर पहले ही हो चुकी है कार्रवाई

अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों को शिकायतें मिली थीं कि शहर की कई सोसायटियों में एसटीपी बंद हैं और गंदा पानी बिना शोधित किए नालों में छोड़ा जा रहा है। इसके बाद सीवर विभाग ने 220 बिल्डर सोसायटियों को नोटिस भेजकर एसटीपी की स्थिति की जानकारी मांगी। इनमें से सिर्फ 35 सोसायटियों ने जवाब दिया। जांच में इन 35 में से कई की रिपोर्ट गलत पाई गई और एसटीपी बंद मिले। अब तक 25 सोसायटियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

Tags: Greater Noida NewsSewer Management
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Greater Noida Society Accident

Accident in GreNo: क्या सपनों का आशियाना बना मौत का जाल, घटिया निर्माण की खुल रही परतें? प्लास्टर गिरने से गई एक निवासी की जान

by SYED BUSHRA
June 8, 2026

Major Accident in Greater Noida Society: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो...

Noida Traffic Rules: नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हर महीने लाखों  का काट रहा चालान

Noida Traffic Rules: नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हर महीने लाखों का काट रहा चालान

by Sadaf Farooqui
June 7, 2026

Noida Traffic Rules: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि इस...

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्ट टेनिस इंडिया इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन, महामहिम राष्ट्रपति को दिया गया आमंत्रण

by Gulshan
March 5, 2025

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में 17 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली सॉफ्ट टेनिस इंडिया इंटरनेशनल...

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा में 4 करोड़ का गोमांस हुआ बरामद, 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस पर लगा ये बड़ा आरोप 

by Akhand Pratap Singh
November 17, 2024

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में गौ रक्षा हिंदू दल की बदौलत पुलिस ने कई टन गौमांस...

Noida News: मिलिए मेरठ के इस ‘नटवरलाल’ से, जिसने 4 BHK फ्लैट में उगाया गांजे का बगीचा

Noida News: मिलिए मेरठ के इस ‘नटवरलाल’ से, जिसने 4 BHK फ्लैट में उगाया गांजे का बगीचा

by Digital Desk
November 14, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। जल्द पैसे की लालच में युवा जरायम की दुनिया में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। युवाओं...

Next Post
Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

विलय की अटकलों के बीच सुनेत्रा पवार के हाथ में पार्टी की कमान, क्या अब नेतृत्व और फैसले वही करेंगी

विलय की अटकलों के बीच सुनेत्रा पवार के हाथ में पार्टी की कमान, क्या अब नेतृत्व और फैसले वही करेंगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist