शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Noida News: मिलिए मेरठ के इस ‘नटवरलाल’ से, जिसने 4 BHK फ्लैट में उगाया गांजे का बगीचा

ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में युवक कर रहा था गांजे की खेती, पुलिस ने खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

by Digital Desk
नवम्बर 14, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। जल्द पैसे की लालच में युवा जरायम की दुनिया में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। युवाओं के अंदर अपराध पनपाने में कुछ हद तक मोबाइल के साथ वेबसीरीज का भी अहम रोल है। कुछ ऐसा ही एक मामला यूपी के ग्रेटर नोएडा में सामने आया है। यहां एक शख्स दिनरात वेबसीरीज देखता रहता था। तभी शातिर के दिमाग में खुराफाती आइडिया आया और उसने किराए के फ्लैट को गांजे के बगीचे में तब्दील कर दिया। कारोबार बढ़ा तो दौलत आई और युवक महज कुछ माह के अंदर लखपति बन गया। पर पुलिस ने जब फ्लैट पर छापा मारा तो शातिर की खुराफात सामने आ गई और उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

फ्लैट में गांजे के बीस पौधे लगाए

ग्रेटर नोएडा के पार्श्वनाथ पैनोरमा सोसाइटी में मेरठ का रहने वाले राहुल ने 4 बीएचके के एक फ्लैट में किराए पर रहता था। राहुल बेरोजगार था, पर वह रईसी की जिंदगी जीता था। शातिर ने ऑनलाइन गांजे की खेती करना सीखा। इसके बाद उसने अपने फ्लैट में ही गांजे के बीस पौधे लगाए। सौ दिन में ये पौधे तैयार हो गए, जिसे बेचकर शख्स ने बारह लाख की कमाई कर डाली। राहुल बेखौफ होकर गैर कानूनी कार्य कर रहा था, पर पड़ोसियों की इसकी भनक तक नहीं हुई। जब पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा तो हैरान रह गई। फ्लैट के अंदर ही गांजे की खेती चल रही थी। पुलिस ने कमरे से पचास से अधिक गमलों में गांजे के पौधे बरामद किये। साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया।

RELATED NEWS

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026
UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

जुलाई 15, 2026

फ्लैट को ही नर्सरी बना लिया

आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने गांजे की खेती ऑनलाइन सीखी थी। वेबसीरीज देखकर उसने अपने फ्लैट को ही नर्सरी बना लिया। इसके बाद डार्क वेब के जरिये इसकी सप्लाई करने लगा। उसने पुलिस को बताया कि एक पौधे की खेती में छह से सात हजार का खर्चा आता है। लेकिन बाजार में बेचने पर अस्सी हजार की कमाई होती है। बीस पौधे बेचकर उसने अभी तक बारह लाख कमाए थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजे की पौधों को तैयार करता और तस्करों को बेच कर मोटी कमाई करता। अब पुलिस राहुल के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

पिता यूपी पुलिस में थे दारोगा

आरोपी राहुल चौधरी के पिता समर सिंह यूपी पुलिस में दारोगा थे। उनके सेवानिवृत होने के बाद करीब 15 साल पहले राहुल परिवार के साथ गुजरात में जाकर बस गया था। पिता की मौत के बाद राहुल ने गांव की कृषि भूमि, घर और मेरठ वाला मकान बेच दिया था। इसके बाद वह नोएडा में रहने लगा था। नोएडा में ही आरोपी और उसकी बहन की शादी हुई। राहुल की शादी हरियाणा के जिला फरीदाबाद के गांव दयालपुर में हुई है। गांव का घर और और कृषि भूमि बेचने पर परिवार के लोगों ने उससे नाता कम कर दिया था। राहुल नोएडा में रहता और सोसाइटी के लोगों से दूरी बनाकर रखे हुए था। वह फ्लैट से बहुत कम निकलता और किसी भी शख्स से बात नहीं करता।

पड़ोसियों से बात नहीं करता था राहुल

पार्श्वनाथ पैनोरमा सोसाइटी में कुल 240 फ्लैट हैं। फ्लैट की कीमत लगभग 1.5 करोड़ से दो करोड़ रुपये है। इन्हें मासिक किराये पर 25 से 27 हजार रुपये में दिया जाता है। कई बार पड़ोसियों ने आरोपी के फ्लैट की बालकनी और बेड का दरवाजा खुला रहने पर अजीब और खूबसूरत दिखने वाले पौधों के बारे में पूछा तो वह बेरुखी से बात करता था। बीते दिवाली को आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ फ्लैट में पहुंचकर सजावट की थी। आरोपी हमेशा गुस्से में रहता था और अपनी पत्नी को गालियां देता था। पत्नी और बच्चों को कभी-कभार ही फ्लैट पर लाता था। फ्लैट की मालिक गुरुग्राम निवासी महिला कई बार सोसाइटी स्टाफ या पड़ोसियों को कॉल करके उसके बारे में पूछती थी।

अंदर से तेज संगीत बजता

बिजली बिल के चलते मेंटेनेंस टीम ने बीते सोमवार को ही आरोपी के फ्लैट की बिजली काट दी। इसके बाद उसने तुरंत बकाया बिल चुकाया था। आरोपी के फ्लैट को किराये पर लेने से पहले फ्लैट लंबे समय से खाली था। फ्लैट के मालिक का 2021 में कोरोना महामारी के दौरान इसी फ्लैट में निधन हो गया था। फ्लैट पर आने के दौरान पड़ोसियों का ध्यान गांजे की गंध पर नहीं जाए, इसलिए आरोपी अंदर से तेज संगीत बजता था। आरोपी ने बेड रूम में गमलों में पौधों के सामने लाइट लगा रखी थी। गांजे की गंध से बचने के लिए शातिर महंगे-महंगे स्पे यूज किया करता था।

Tags: Greater Noida NewsUP News
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

Greater Noida Society Accident

Accident in GreNo: क्या सपनों का आशियाना बना मौत का जाल, घटिया निर्माण की खुल रही परतें? प्लास्टर गिरने से गई एक निवासी की जान

by SYED BUSHRA
जून 8, 2026

Major Accident in Greater Noida Society: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो...

Noida Traffic Rules: नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हर महीने लाखों  का काट रहा चालान

Noida Traffic Rules: नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हर महीने लाखों का काट रहा चालान

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Noida Traffic Rules: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि इस...

Next Post
एक खबर ने अटका दी अभिभावकों के हलक में जान, पुलिया बन जाती यमराज, कुछ ऐसा हुआ कि दहशत में आ गए लोग

एक खबर ने अटका दी अभिभावकों के हलक में जान, पुलिया बन जाती यमराज, कुछ ऐसा हुआ कि दहशत में आ गए लोग

मामूली विवाद में जल्लाद बने पड़ोसी, जमकर चटकी लाठियां, आधा दर्जन घायल

मामूली विवाद में जल्लाद बने पड़ोसी, जमकर चटकी लाठियां, आधा दर्जन घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist