Tuesday, February 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Delhi Murder case: दिनदहाड़े 35 वर्षीय कारोबारी की हत्या, सोशल मीडिया पोस्ट से मची सनसनी, किस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली के बवाना में प्लास्टिक कारोबारी वैभव गांधी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने जिम्मेदारी ली है। पुलिस CCTV और गैंग कनेक्शन की जांच कर रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 10, 2026
in दिल्ली
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Bawana Businessman Murder: राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में एक युवा कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। सोमवार दोपहर बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री के बाहर 35 वर्षीय प्लास्टिक कारोबारी वैभव गांधी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
घटना के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस हत्याकांड ने उस समय और सनसनी फैला दी जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक और अनिल पंडित नाम के लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में दावा किया गया कि यह हत्या उन्होंने करवाई है और जो भी उनके काम में दखल देगा, उसका भी यही अंजाम होगा।
हालांकि पुलिस इस सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पोस्ट करने वाले लोग वास्तव में इस घटना से जुड़े हैं या नहीं।

RELATED POSTS

जानिए लॉरेंस बिश्नोई के कौन है वो 3 ‘सेनापति’, जिन्होंने तैयार की 1000 नए शूटर्स की जुनियर विंग

जानिए लॉरेंस बिश्नोई के कौन है वो 3 ‘सेनापति’, जिन्होंने तैयार की 1000 नए शूटर्स की जुनियर विंग

January 14, 2025
मिलिए गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की ’मैडम माया’ से, लेडी डॉन की ‘दया’ से जिंदा है ‘B Company’ का वजूद

मिलिए गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की ’मैडम माया’ से, लेडी डॉन की ‘दया’ से जिंदा है ‘B Company’ का वजूद

December 7, 2024

बाइक से आए थे हमलावर

पुलिस के अनुसार, तीन से चार हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने फैक्ट्री के बाहर खड़े वैभव गांधी पर कई राउंड फायरिंग की। वैभव ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते रहे और लगातार गोलियां चलाते रहे।

दोपहर करीब 12:51 बजे महाराजा अग्रसेन अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को लाया गया है, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बवाना निवासी वैभव गांधी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचीं। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच तेजी से की जा रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को समझने के लिए आसपास की फैक्ट्रियों और सड़कों के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमों को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के लिए भेजा गया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कारोबारी रंजिश, गैंगवार या कोई अन्य वजह तो नहीं है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Tags: Businessman MurderLawrence Bishnoi Gang
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

जानिए लॉरेंस बिश्नोई के कौन है वो 3 ‘सेनापति’, जिन्होंने तैयार की 1000 नए शूटर्स की जुनियर विंग

जानिए लॉरेंस बिश्नोई के कौन है वो 3 ‘सेनापति’, जिन्होंने तैयार की 1000 नए शूटर्स की जुनियर विंग

by Vinod
January 14, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। उम्र महज 31 साल। चेहरा मासूम और जेल के अंदर रखता था निर्जला व्रत। बैरक में...

मिलिए गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की ’मैडम माया’ से, लेडी डॉन की ‘दया’ से जिंदा है ‘B Company’ का वजूद

मिलिए गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की ’मैडम माया’ से, लेडी डॉन की ‘दया’ से जिंदा है ‘B Company’ का वजूद

by Digital Desk
December 7, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जरायम की दुनिया का वह नाम हैं, जो आज के वक्त हर व्यक्ति...

Lawrence Bishnoi Gang

कैलिफोर्निया से आई बड़ी खबर, सलमान खान के दुश्मन और लॉरेंस का भाई अनमोल हुआ गिरफ्तार

by Gulshan
November 18, 2024

Lawrence Bishnoi Gang : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को हिरासत में लेने की बड़ी खबर सामने आ...

Salman Khan

‘एक हाथ से पैसे लाओ, दुसरे हाथ से जिंदगी ले जाओ’… लॉरेंस गैंग का सलमान को नया फरमान

by Mayank Yadav
October 30, 2024

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मंगलवार को मुंबई ट्रैफिक...

Lawrence Bishnoi

लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटरों की गिरफ्तारी, योगेश और सुक्खा पर गहराई से नज़र, बढ़ी पुलिस कार्रवाई

by Mayank Yadav
October 17, 2024

Lawrence Bishnoi Gang: मथुरा की रिफाइनरी पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस विश्नोई गैंग का कुख्यात शार्प...

Next Post
Four Star of Destiny: नरवणे की किताब पर विवाद बढ़ा, किसने कहां अभी प्रकाशित नहीं हुई आत्मकथा, अवैध कॉपी फैलाने पर करेंगे कार्रवाई

Four Star of Destiny: नरवणे की किताब पर विवाद बढ़ा, किसने कहां अभी प्रकाशित नहीं हुई आत्मकथा, अवैध कॉपी फैलाने पर करेंगे कार्रवाई

Bank Employee viral video ‘जय श्री राम, मैं ठाकुर हूं मुझे गर्व है’ अब आई सफाई, बताया ग्राहक नहीं बल्कि किससे हुआ था विवाद

Bank Employee viral video 'जय श्री राम, मैं ठाकुर हूं मुझे गर्व है' अब आई सफाई, बताया ग्राहक नहीं बल्कि किससे हुआ था विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist