Thursday, February 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Customer Service Points: भारत बंद के कारण बैंक बंद हड़ताल के बीच ग्राहक सेवा केंद्र बने लोगों के लिए राहत

भारत बंद के दौरान बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन ग्राहक सेवा केंद्र लोगों के लिए राहत बनेंगे। यहां नकद निकासी, जमा, बैलेंस चेक और कई जरूरी बैंकिंग काम आसानी से किए जा सकते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 12, 2026
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Customer Service Points Become Support: ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है, जिसमें बैंक कर्मचारी यूनियन भी शामिल हो रही हैं। ऐसे में कई जगह बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। कुछ बैंक शाखाओं पर ताला लग सकता है, तो कहीं काम धीमा पड़ सकता है।
डिजिटल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का विकल्प जरूर है, लेकिन हर व्यक्ति इन्हें आसानी से इस्तेमाल नहीं कर पाता। ऐसे में लोगों के लिए ग्राहक सेवा केंद्र यानी CSP एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आए हैं।

क्या है ग्राहक सेवा केंद्र

ग्राहक सेवा केंद्र बैंक की छोटी शाखा की तरह काम करते हैं। इन्हें बैंक कर्मचारी नहीं, बल्कि बैंक मित्र या प्रशिक्षित व्यक्ति चलाते हैं। यही वजह है कि बैंक हड़ताल के दौरान भी ये खुले रहते हैं और लोगों को बैंकिंग सेवाएं देते हैं। अगर आपको पैसे निकालने हैं, जमा करने हैं या कोई छोटा बैंकिंग काम करना है, तो CSP पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक और HDFC जैसे कई बड़े बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र देशभर में मौजूद हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

यहां कौन-कौन से काम होंगे

ग्राहक सेवा केंद्र पर बैंक से जुड़े कई जरूरी काम मिनटों में हो जाते हैं। यहां आप बैलेंस चेक कर सकते हैं, मिनी स्टेटमेंट निकलवा सकते हैं और नकद जमा या निकासी भी कर सकते हैं।
इसके अलावा आधार आधारित बैंकिंग (AEPS) से लेन-देन, सरकारी सब्सिडी या DBT की जानकारी, बेसिक सेविंग अकाउंट खोलने में मदद और KYC अपडेट जैसे काम भी हो जाते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना, लॉकर या बड़े लोन से जुड़े काम CSP पर नहीं होते।

सेवाओं के लिए मामूली शुल्क

ग्राहक सेवा केंद्र पर मिलने वाली सेवाएं पूरी तरह मुफ्त नहीं होतीं। यहां हर काम के लिए थोड़ा शुल्क लिया जाता है। जैसे मिनी स्टेटमेंट या बैलेंस चेक के 5 से 10 रुपये लग सकते हैं। कैश जमा और निकासी के लिए 10 से 30 रुपये तक लग सकते हैं। AEPS ट्रांजैक्शन का शुल्क बैंक के नियमों पर निर्भर करता है। अलग-अलग जगहों पर शुल्क में थोड़ा फर्क हो सकता है, इसलिए सेवा लेने से पहले पूछ लेना बेहतर रहेगा।

नजदीकी CSP कैसे ढूंढें

अपने पास का ग्राहक सेवा केंद्र ढूंढना आसान है। अगर आप SBI के ग्राहक हैं तो YONO ऐप में CSP लोकेटर देख सकते हैं। दूसरे बैंकों के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर भी यह सुविधा मिलती है।
इसके अलावा बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल करके पता कर सकते हैं। गूगल मैप पर भी कई CSP की लोकेशन मिल जाती है। अपने इलाके के बैंक मित्र या CSC केंद्र से भी जानकारी ली जा सकती है।

Continue Reading
Tags: Bank CSP ServicesBanking UpdateIndia Bandh News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Kanpur Lamborghini Accident Case News

Accident case: लैंबॉर्गिनी हादसा केस में आया नया मोड़, पुलिस जांच में कौन बना मुख्य आरोपी, ड्राइवर की सरेंडर अर्जी खारिज

Agniveer Scheme New Recruitment Rules

Agniveer Scheme: अग्निवीर योजना के 4 साल, नई चुनौतियां आई सामने, परमानेंट नौकरी, शादी नियम और भर्ती प्रक्रिया में हुए कौन से बड़े बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist