Saturday, February 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मेरठ

PM Meerut Visit: सख्त सुरक्षा के बीच हाईवे बंद, एक्सप्रेसवे और हापुड़ रूट से डायवर्जन सुबह से शाम तक लागू

प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे के चलते 22 फरवरी को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद रहेगा। एक्सप्रेसवे खुला रहेगा। हापुड़ रूट से डायवर्जन लागू होगा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 20, 2026
in मेरठ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Visit to Meerut Traffic Alert: 22 फरवरी को प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे को देखते हुए ट्रैफिक को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गाजियाबाद और मेरठ के बीच वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान आम लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।
हालांकि, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे खुला रहेगा। प्रशासन ने पहले से ही डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।

रैपिड मेट्रो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को मेरठ में रैपिड मेट्रो के उद्घाटन के लिए आ रहे हैं। इसके बाद वह एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कई स्तर पर तैयारी की है।
मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ट्रैफिक अधिकारियों को खास दिशा-निर्देश दिए गए।

RELATED NEWS

No Content Available

ऐसे रहेगा रूट डायवर्जन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मेरठ से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा। मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को हापुड़ होकर भेजा जाएगा। इसी तरह गाजियाबाद से मेरठ आने वाले वाहन भी हापुड़ के रास्ते से आएंगे।

गंगनहर पटरी मार्ग और मुरादनगर की ओर जाने वाला रास्ता खुला रहेगा। इन सभी रूटों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी।

एक्सप्रेसवे रहेगा चालू

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पूरी तरह खुला रहेगा। दिल्ली से आने वाले वाहन काशी टोल के बाद परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58 पर उतरेंगे। इसी रास्ते से वे मेरठ शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहन दिल्ली रोड से नहीं जा सकेंगे। उन्हें मोदीपुरम, सरधना पुल, रोहटा पुल और बागपत पुल से होकर एनएच-58 और फिर एक्सप्रेसवे का उपयोग करना होगा।

पार्किंग की खास व्यवस्था

बाहर से आने वाले वाहनों के लिए तीन प्रमुख स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली और गाजियाबाद से आने वाले वाहन मोदीनगर के पास तय पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से आने वाले वाहन गंगनहर पटरी मार्ग से पार्किंग तक पहुंचेंगे।

हापुड़, बिजनौर, मवाना और परीक्षितगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं।
छज्जूपुर इलाके के पास करीब 1000 वाहनों की अतिरिक्त पार्किंग बनाई गई है। सभी पार्किंग स्थल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के पास है। इसके अलावा एटीएस, एसटीएफ और इंटेलिजेंस यूनिट को भी अलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी, सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। साथ ही आरएएफ की 4 कंपनियां और पीएसी की 10 कंपनियां भी तैनात की गई हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तय रूट का पालन करें और सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सके।

Tags: Meerut Traffic UpdatePM Visit News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist