Thursday, April 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

One Time Tax: योगी सरकार का बड़ा कदम, छोटे कमर्शियल वाहनों पर अब एक बार टैक्स, बार-बार की झंझट खत्म

उत्तर प्रदेश में 7.5 टन तक के कमर्शियल वाहनों पर वन टाइम टैक्स लागू कर दिया गया है। अब वाहन मालिकों को बार-बार टैक्स जमा करने की जरूरत नहीं होगी और कन्वर्जन प्रक्रिया भी आसान बनेगी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh One Time Tax Rule
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

One Time Tax Relief: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने छोटे व्यापारियों और टैक्सी मालिकों को बड़ी राहत दी है। एक फरवरी 2026 से नया नियम लागू किया गया है। इसके तहत अब 7.5 टन तक के कमर्शियल वाहनों पर वन टाइम टैक्स यानी ओटीटी (OTT) देना होगा। इसका मतलब है कि अब बार-बार टैक्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ओटीटी का क्या मतलब

एआरटीओ संभल अमिताभ चतुर्वेदी के मुताबिक, अब वाहन मालिकों को हर तीन महीने टैक्स जमा करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। न चालान का डर रहेगा, न बकाया नोटिस की टेंशन। एक बार तय रकम जमा कीजिए और लंबे समय के लिए निश्चिंत हो जाइए। यह व्यवस्था खास तौर पर छोटे व्यवसायियों के लिए राहत लेकर आई है।

RELATED NEWS

No Content Available

पहले क्या दिक्कत थी

पहले टैक्सी और छोटे कमर्शियल वाहन मालिकों को सीटों की संख्या और समय के हिसाब से तिमाही या सालाना टैक्स देना पड़ता था। अगर समय पर टैक्स जमा नहीं हुआ तो चालान कट जाता था। कई बार नोटिस जारी होते थे और कुछ मामलों में गाड़ी सीज भी कर दी जाती थी। इससे वाहन मालिकों को आर्थिक और मानसिक परेशानी दोनों झेलनी पड़ती थी।

किन गाड़ियों को मिला फायदा

नए नियम के तहत 7.5 टन जीवीडब्ल्यू (GVW) तक की सभी कमर्शियल गाड़ियां वन टाइम टैक्स के दायरे में आ गई हैं। इसमें छोटी टैक्सी, हैचबैक, मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल और मिनी बस जैसी गाड़ियां शामिल हैं। यानी छोटे स्तर पर काम करने वाले ड्राइवर और वाहन मालिक सीधे तौर पर लाभ उठाएंगे।

कन्वर्जन भी हुआ आसान

सरकार ने कमर्शियल से प्राइवेट और प्राइवेट से कमर्शियल में गाड़ी बदलने की प्रक्रिया भी आसान कर दी है। पहले इस बदलाव पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ ज्यादा होता था। अब नियम सरल कर दिए गए हैं और मामूली अतिरिक्त शुल्क देकर यह काम पूरा किया जा सकेगा। इससे व्यापार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

प्रशासन को भी फायदा

इस फैसले से सिर्फ वाहन मालिकों को ही नहीं, बल्कि प्रशासन को भी राहत मिलेगी। बार-बार टैक्स वसूली, नोटिस और बकाया फाइलों का झंझट कम होगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी।

अर्थव्यवस्था की दिशा में कदम

राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना है। ऐसे में छोटे कारोबारियों को राहत देना एक अहम कदम माना जा रहा है। साफ नियम और आसान व्यवस्था से विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।

Tags: Commercial Vehicle UpdateOne Time Tax OTTUttar Pradesh Transport Rule
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
UPI New Rules From March 2026

UPI Rules: डिजिटल पेमेंट वालों के लिए अलर्ट, कब से यूपीआई पर लगेंगी नई सीमाएं और सख्त सुरक्षा नियम

Bulandshahr Airforce Jawan Assault

Viral video: एयरफोर्स जवान और शिक्षक पिता को भीड़ ने घेरा, हॉर्न बजाने पर बीच बाजार पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist