शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Holika Dahan: योगी ने किसकी ली चुटकी, विरासत गलियारे का ऐलान, दंगा मुक्त यूपी और माफियाओं पर सख्त एक्शन का दावा

गोरखपुर के होलिका दहन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास योजनाओं की घोषणा की। साथ ही सांसद रवि किशन पर मजाकिया तंज कसा। उन्होंने माफियाओं पर सख्त रुख और दंगा मुक्त यूपी का दावा भी दोहराया।

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2026
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Holika Dahan Event in Gorakhpur:मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने गृह जनपद गोरखपुर के पाण्डेयहाता इलाके में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। एक तरफ उन्होंने इलाके के विकास को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं, तो दूसरी तरफ अपने हल्के-फुल्के अंदाज से माहौल को खुशनुमा बना दिया। सभा में मौजूद लोग उनके भाषण को गंभीरता से भी सुनते रहे और बीच-बीच में हंसते भी रहे।

पाण्डेयहाता में विकास की योजना

सीएम योगी ने कहा कि पाण्डेयहाता की तंग गलियों को चौड़ा किया जाएगा। यहां एक सुंदर विरासत गलियारा बनाया जाएगा, जो शहर की पहचान बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के लिए एक आधुनिक व्यापारिक कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की। उनका कहना था कि इससे छोटे दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED NEWS

Yogi attacks opposition in UP Assembly

UP विधानसभा में सियासी संग्राम, कोडीन सिरप, वंदे मातरम किसने किए सपा पर तीखे हमले

दिसम्बर 23, 2025
UP Youth Festival 2025: योगी बोले U P  प्रतिभाशाली युवाओं का प्रदेश ‘विकसित भारत’ का रास्ता यहीं से होकर गुजरता है

UP Youth Festival 2025: योगी बोले U P प्रतिभाशाली युवाओं का प्रदेश ‘विकसित भारत’ का रास्ता यहीं से होकर गुजरता है

अक्टूबर 15, 2025

रवि किशन पर मजाकिया तंज

भाषण के दौरान उन्होंने अचानक गोरखपुर के सांसद और अभिनेता Ravi Kishan की ओर इशारा करते हुए मजाक किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “सांसद जी तो नाच-गाकर भी कमा लेंगे, लेकिन कालीबाड़ी के बाबा और छोटे व्यापारी क्या करेंगे?” यह सुनते ही मंच पर मौजूद लोग हंस पड़े। खुद रवि किशन भी मुस्कुरा दिए। पंडाल में बैठे लोगों ने ठहाकों से माहौल गूंजा दिया। सीएम ने आगे कहा कि जब शहर और प्रदेश में विकास होगा, तभी हर वर्ग की आय बढ़ेगी।

माफियाओं पर सख्त टिप्पणी

त्योहार के धार्मिक महत्व पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने वर्तमान हालात पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज के माफिया और गुंडे आधुनिक हिरण्यकश्यप जैसे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे भगवान नरसिंह ने अधर्म का अंत किया था, वैसे ही बुराई का अंत जरूरी है। उनके शब्दों में, “ये लोग बातों से नहीं मानेंगे, इनसे सख्ती से निपटना होगा।”

दंगा मुक्त यूपी का दावा

सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले त्योहारों के समय प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में शांति और सुरक्षा का माहौल है।उन्होंने कहा कि जब हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे, वही असली रामराज्य है।

राजनीतिक और सांस्कृतिक संदेश

गोरखपुर का यह कार्यक्रम सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि इसके जरिए राजनीतिक संदेश भी दिया गया।
विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

Tags: Gorakhpur Holika Dahanyogi adityanath speech
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Yogi attacks opposition in UP Assembly

UP विधानसभा में सियासी संग्राम, कोडीन सिरप, वंदे मातरम किसने किए सपा पर तीखे हमले

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 23, 2025

Political Clash in UP Assembly:उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन सिरप के अवैध कारोबार और...

UP Youth Festival 2025: योगी बोले U P  प्रतिभाशाली युवाओं का प्रदेश ‘विकसित भारत’ का रास्ता यहीं से होकर गुजरता है

UP Youth Festival 2025: योगी बोले U P प्रतिभाशाली युवाओं का प्रदेश ‘विकसित भारत’ का रास्ता यहीं से होकर गुजरता है

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 15, 2025

UP Youth Festival 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 का उद्घाटन किया।...

पांच साल के हिसाब-किताब के साथ सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

by abhishek tyagi
फ़रवरी 3, 2022

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस बीच उन्होंने कहा कि शुरुआत...

Next Post
Middle East में भगदड़ जैसे हालात  खाड़ी देशों से पलायन शुरू, प्राइवेट जेट का किराया 3 करोड़ पार

Middle East में भगदड़ जैसे हालात खाड़ी देशों से पलायन शुरू, प्राइवेट जेट का किराया 3 करोड़ पार

Political Shift: आजम खान की बिना सहमति लिया अहम फैसला,अखिलेश यादव का बड़ा दांव, सुरेंद्र सागर की नियुक्ति से क्या बदलेंगे समीकरण

Political Shift: आजम खान की बिना सहमति लिया अहम फैसला,अखिलेश यादव का बड़ा दांव, सुरेंद्र सागर की नियुक्ति से क्या बदलेंगे समीकरण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist