Thursday, March 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Jharkhand News: नमाज से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने युवक को घसीटा , हालत गंभीर

झारखंड के साहिबगंज में नमाज से लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। युवक गंभीर रूप से घायल है, पुलिस जांच में जुटी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 4, 2026
in राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sahibganj Car Dragging Case: झारखंड के Sahibganj जिले से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र में साहिबगंज स्टेशन के पास मंगलवार रात लगभग 9:35 बजे एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि युवक संभल भी नहीं पाया।
बताया जा रहा है कि कॉलेज रोड निवासी मो. साहिन अमन पास की मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ग्रीन होटल के पास पहुंचे, तभी अचानक तेज गति से आ रही कार ने उनके पैर पर चढ़ा दिया।

विरोध किया तो पकड़कर घसीटा

घटना यहीं खत्म नहीं हुई। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने खिड़की से उसका हाथ पकड़ लिया। इससे वह कार के साथ लटक गया। इसके बाद चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। युवक जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाता रहा, लेकिन कार नहीं रुकी। मौके पर मौजूद कई लोग तुरंत कार के पीछे दौड़े। कुछ लोगों ने बाइक से भी पीछा करने की कोशिश की। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कई अन्य लोग भी वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

RELATED NEWS

Jharkhand Crime

क्या है सुनील श्रीवास्तव की असली सच्चाई, जिनके ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

November 9, 2024

एक किलोमीटर बाद सड़क पर फेंका

कार सवार युवक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। बाद में स्टेशन के सामने रेलवे इंस्टीट्यूट वाली गली से होते हुए रेलवे पीर दरगाह के पास उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके हाथ, सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

परिजनों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और स्थानीय नागरिक नगर थाना पहुंचे। उन्होंने लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जांच में क्या पता चला

जांच के दौरान पता चला कि कार 5 अक्टूबर 2025 को लोन पर खरीदी गई थी। वाहन पंकज कुमार के नाम पर रजिस्टर है और रांची का बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन मालिक और संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

नशे में थे कार सवार?

घायल युवक के साथी मो. अमन ने आरोप लगाया कि कार में बैठे लोग नशे में थे और लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। उनका कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिलती, तो जान भी जा सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोग इस घटना से काफी गुस्से में हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Tags: Jharkhand CrimeSahibganj News
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Jharkhand Crime

क्या है सुनील श्रीवास्तव की असली सच्चाई, जिनके ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

by Gulshan
November 9, 2024

Jharkhand Crime : झारखंड में आयकर विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सहयोगी और निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के...

Next Post
Ghaziabad Encounter: सलीम वास्तिक हमला मामला, दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर, 48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए

Ghaziabad Encounter: सलीम वास्तिक हमला मामला, दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर, 48 घंटे में दोनों सगे भाई मारे गए

Iran US War: खाड़ी में युद्ध का डर, बेचैन भरी रातें, सायरन, मिसाइल और अफवाहों के बीच प्रवासी भारतीयों में चिंता बढ़ी

Iran US War: खाड़ी में युद्ध का डर, बेचैन भरी रातें, सायरन, मिसाइल और अफवाहों के बीच प्रवासी भारतीयों में चिंता बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist