Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home हरियाणा

Kala Amb में सनसनी, दिनदहाड़े मासूम का अपहरण ,बहन की गोद से छीन कर पल्सर सवार फरार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पानीपत के काला आंब क्षेत्र में दिनदहाड़े सात माह के मासूम हिमांशु का अपहरण कर लिया गया। पल्सर बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाश उसे सात साल की बहन की गोद से छीनकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 10, 2026
in हरियाणा
Kala Amb baby kidnapping
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kala Amb crime:पानीपत के ऐतिहासिक काला आंब क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार के सात माह के मासूम बच्चे हिमांशु का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि दो नकाबपोश बदमाश पल्सर बाइक पर आए और बच्चे को उसकी सात वर्षीय बहन की गोद से जबरन छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बहन की गोद से छीनकर ले गए मासूम

जानकारी के अनुसार, यह परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है और फिलहाल काला आंब क्षेत्र के पास झुग्गियों में रहकर मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा है। घटना के समय बच्चे के माता-पिता पास ही एक शादी समारोह में ढोलकी बजाने गए हुए थे।
घर पर सात माह का हिमांशु अपनी सात वर्षीय बड़ी बहन आशियाना के साथ था। आशियाना ने बताया कि दो युवक पल्सर बाइक पर वहां पहुंचे थे और उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

RELATED NEWS

No Content Available

कुरकुरे का लालच देकर किया अपहरण

बच्ची के मुताबिक आरोपियों ने पहले उसे कुरकुरे देने का लालच दिया और कहा कि वह बच्चे को उनके हवाले कर दे। लेकिन जब बच्ची ने मना कर दिया तो बदमाशों ने जबरन उसकी गोद से मासूम को छीन लिया।
इसके बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गए। बच्ची के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के माता-पिता मौके पर पहुंचे। मासूम के अपहरण की खबर सुनते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोग बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वे मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।

पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सख्त चेकिंग शुरू कर दी है।
इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पल्सर बाइक और आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा।

Tags: baby kidnappingKala Amb crime
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist