शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Road Accident: तेज रोशनी बनी जानलेवा बाइक पेड़ से टकराई,दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

झारखंड के साहिबगंज में देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रोशनी से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

by SYED BUSHRA
मार्च 10, 2026
in राज्य
Sambhal Road Accident

Sahibganj Road Accident: झारखंड के साहिबगंज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बन गया। यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर डेरा के पास हुई। मरने वालों में शोभनपुर भट्टा निवासी देवानंद यादव के 19 वर्षीय बेटे रूपक कुमार उर्फ बादल और तालबन्ना काली स्थान के पास रहने वाले राजकुमार के 20 वर्षीय बेटे सनोज यादव शामिल हैं। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

भोज खाने जा रहे थे युवक

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार देर रात दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर महादेवगंज की तरफ जा रहे थे। वहां उन्हें एक भोज में शामिल होना था।
रास्ते में शोभनपुर डेरा के पास सामने से आ रहे एक वाहन की तेज हेडलाइट सीधे बाइक चला रहे युवक की आंखों पर पड़ी। अचानक तेज रोशनी पड़ने से उसकी आंखें कुछ पल के लिए चौंधिया गईं और बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

RELATED NEWS

Ration Card New Rule:अगर आप ने भी अपने राशन कार्ड पर इतने समय से राशन नहीं लिया,तो बढ़ सकती है आपकी मुश्किल

Ration Card New Rule:अगर आप ने भी अपने राशन कार्ड पर इतने समय से राशन नहीं लिया,तो बढ़ सकती है आपकी मुश्किल

सितम्बर 16, 2026
Sabouna Train Derailment

Train Disruption: मालगाड़ी बेपटरी होने से 7 घंटे रेल परिचालन ठप, 56 मालगाड़ियों पर असर

अगस्त 12, 2026

पेड़ से टकराने से गंभीर चोट

संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सड़क किनारे लगे एक पीपल के पेड़ से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए साहिबगंज के सदर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। मंगलवार सुबह इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। लोगों का कहना था कि सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होने चाहिए।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक रूपक कुमार उर्फ बादल अपने परिवार में दो भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। घर में उसकी अहम जिम्मेदारियां भी थीं। अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव और आसपास के लोग भी इस घटना से काफी दुखी हैं।

Tags: india accident newsJharkhand NewsSahibganj Road Accident

SYED BUSHRA

Related Posts

Ration Card New Rule:अगर आप ने भी अपने राशन कार्ड पर इतने समय से राशन नहीं लिया,तो बढ़ सकती है आपकी मुश्किल

Ration Card New Rule:अगर आप ने भी अपने राशन कार्ड पर इतने समय से राशन नहीं लिया,तो बढ़ सकती है आपकी मुश्किल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

Ration Card New Rule: धनबाद में जनवितरण प्रणाली के राशन कार्ड को लेकर नई व्यवस्था लागू होने जा रही है।...

Sabouna Train Derailment

Train Disruption: मालगाड़ी बेपटरी होने से 7 घंटे रेल परिचालन ठप, 56 मालगाड़ियों पर असर

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Train Operations Hit: सबौना गांव के समीप मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित...

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 24, 2026

Ranchi Delhi Plane Crash Tragedy: रांची से दिल्ली जा रहा एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान...

Lamborghini Case Update: शिवम मिश्रा को मिली जमानत, कोर्ट ने पुलिस की रिमांड मांग ठुकराई

Lamborghini Case Update: शिवम मिश्रा को मिली जमानत, कोर्ट ने पुलिस की रिमांड मांग ठुकराई

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 12, 2026

कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी कार हादसे में गिरफ्तार तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को जिला अदालत से...

Jharkhand News

35 लोगों के साथ 12 वीं पास अवसर ने कर दिया खेला, इनकम टैक्स अवसर बनकर करता था नौकरी दिलाने का फ्रॉड

by Gulshan
अक्टूबर 28, 2025

Jharkhand News : अहमदाबाद: सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े...

Next Post
Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In