Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

आजमगढ़ में 55 वर्षीय व्यक्ति के सातवीं शादी की तैयारी से परिवार संकट में है। नाबालिग बेटे ने पुलिस से शिकायत कर जमीन बेचने और नई शादी रोकने की गुहार लगाई है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आमतौर पर लोग एक शादी निभाने में पूरी जिंदगी लगा देते हैं, लेकिन यहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति सातवीं शादी करने की तैयारी में लगा हुआ है। यह मामला अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जब इस घटना की जानकारी सामने आई तो पूरे इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई। लोग इस अनोखे मामले को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

बेटे ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उस व्यक्ति का नाबालिग बेटा सीधे थाने पहुंच गया। उसने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि उसके पिता को सातवीं शादी करने से रोका जाए। बेटे का कहना है कि अगर उसके पिता ने जमीन बेचकर फिर से शादी कर ली, तो परिवार के पास रहने के लिए घर भी नहीं बचेगा। इस बात को लेकर वह काफी परेशान और डरा हुआ है।

RELATED NEWS

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

March 10, 2026
Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

February 21, 2026

पहले ही कर चुके हैं छह शादियां

पीड़ित बेटे शनि मौर्य ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अमरजीत मौर्य अब तक छह शादियां कर चुके हैं। शनि फिलहाल 12वीं कक्षा का छात्र है और अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
शनि के मुताबिक, उसकी मां अमरजीत की तीसरी पत्नी थीं। इसके बाद भी पिता ने कई शादियां कीं। साल 2024 में उन्होंने छठी शादी की थी, लेकिन वह पत्नी कुछ समय बाद घर छोड़कर चली गई। बताया जाता है कि वह गहनों और जमीन की मांग को लेकर नाराज होकर चली गई थी।

सातवीं शादी की तैयारी शुरू

बेटे का आरोप है कि अब उसके पिता सातवीं शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने घर की बची हुई जमीन बेचने का भी मन बना लिया है। शनि का कहना है कि पिता ने जमीन का सौदा करने के लिए किसी व्यक्ति से 50 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए हैं। पहले ही परिवार की काफी जमीन गिरवी रखी जा चुकी है।

पढ़ाई के साथ बढ़ी चिंता

शनि ने बताया कि उसने कई बार मेहनत-मजदूरी करके अपने पिता का कर्ज चुकाने की कोशिश की है। लेकिन इसके बावजूद पिता अपनी आदत बदलने को तैयार नहीं हैं। वह इस समय 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ उसे यह चिंता भी सताती रहती है कि अगर जमीन बिक गई तो उसके सिर से छत भी छिन जाएगी।

पिता ने दी अपनी सफाई

दूसरी ओर, जब इस मामले में अमरजीत मौर्य से बात की गई तो उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि उन्होंने अब तक छह शादियां की हैं।
उनका कहना है कि उनका बेटा उनकी बात नहीं मानता और उनकी सेवा भी नहीं करता। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया है। हालांकि गांव के लोग और परिवार के सदस्य इस बात से सहमत नहीं हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है।

आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान एक नाबालिग छात्र ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दी है।
छात्र ने आरोप लगाया है कि उसके पिता सातवीं शादी करने की योजना बना रहे हैं और पैतृक संपत्ति को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला जमीन और पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Tags: India Weird NewsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Women Empowerment Budget UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist