Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Shocking Kidnap Case: बहन का रिश्ता कराने आया युवक, विवाहित महिला और किशोरी को लेकर हुआ फरार

बांदा के नरैनी क्षेत्र में रिश्ते का झांसा देकर घर में रुके युवक ने परिवार की विवाहित बेटी और एक किशोरी को कार में बैठाकर फरार कर दिया। आरोपी का नाम और पता फर्जी निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 13, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Banda Kidnap Case
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Banda Shocking Kidnap Case:बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने रिश्तेदारी का भरोसा जीतकर परिवार को धोखा दे दिया। आरोपी खुद को रिश्तेदार बताकर घर में रुका और बाद में परिवार की विवाहित बेटी तथा पड़ोस की एक किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। परिजन सदमे में हैं और पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है।

बहन का रिश्ता कराने के नाम पर पहुंचा था युवक

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को एक युवक उनके घर पहुंचा था। उसने अपना नाम शिवम बताया और कहा कि वह तिंदवारी क्षेत्र के माटा गांव का रहने वाला है। युवक ने परिवार से कहा कि वह अपनी बहन का रिश्ता उनके बेटे के साथ करना चाहता है।
धीरे-धीरे बातचीत आगे बढ़ी और युवक ने सगुन के तौर पर 100 रुपये और नारियल देकर रिश्ता भी पक्का कर दिया। परिवार ने उसे नया रिश्तेदार मानकर पूरा भरोसा किया और रातभर घर में उसकी अच्छी खातिरदारी की।

RELATED NEWS

Varanasi Heatwave Alert

Weather Alert: पूर्वांचल में मौसम तेजी से ली करवट , कब से बढ़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव और लू को लेकर चेतावनी जारी

May 13, 2026
Muzaffarpur Double Murder Case

Double Murder Case: पूजा देखने गईं थी बच्चियां, 36 घंटे बाद चिमनी में मिले मासूम बहनों के शव, गांव में दहशत का माहौल

May 13, 2026

सफेद कार में बैठाकर दोनों को ले गया

अगले दिन सुबह जब युवक वापस जाने लगा, तो लड़की का पिता उसे छोड़ने के लिए नरैनी तक गया। इसी दौरान घर की विवाहित बेटी और पड़ोस की 15 वर्षीय किशोरी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकल गईं।

परिवार का कहना है कि करतल चौराहे के पास उन्होंने आरोपी युवक को दोनों लड़कियों से बातचीत करते देखा। कुछ ही देर में वहां एक सफेद कार पहुंची और युवक दोनों को उसमें बैठाकर बांदा की तरफ लेकर फरार हो गया।

परिजनों का दावा है कि उस समय लड़कियां रो रही थीं और मदद की कोशिश कर रही थीं। लेकिन सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि कोई उन्हें बचा नहीं सका।

फर्जी निकला युवक का नाम और पता

जब काफी देर तक दोनों लड़कियां घर नहीं लौटीं, तो परिवार वालों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने युवक के बताए गए पते की जांच करवाई। परिजन जब माटा गांव पहुंचे, तो वहां पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति गांव में रहता ही नहीं है।
तब परिवार को समझ आया कि वे एक शातिर ठग के जाल में फंस गए हैं। घटना के बाद गांव में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को लेकर राम दिनेश तिवारी ने बताया कि युवती और किशोरी के परिवार की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से दोनों लड़कियों और आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल परिवार लगातार अपनी बेटियों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहा है और गांव के लोग भी इस घटना से हैरान हैं।

Tags: Banda Newskidnap caseNews1IndiaUP Crime News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Varanasi Heatwave Alert

Weather Alert: पूर्वांचल में मौसम तेजी से ली करवट , कब से बढ़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव और लू को लेकर चेतावनी जारी

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

IMD Weather Alert: वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। एक तरफ प्रदेश के कई...

Muzaffarpur Double Murder Case

Double Murder Case: पूजा देखने गईं थी बच्चियां, 36 घंटे बाद चिमनी में मिले मासूम बहनों के शव, गांव में दहशत का माहौल

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Muzaffarpur Double Murder Case: मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामपुरहरी...

Prateek Yadav Death Reason

Death Mystery:पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, मौत की वजह बनी पहेली, क्यों निधन के एक घंटे बाद पहुंचाया हॉस्पिटल

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Prateek Yadav Death Reason:समाजवादी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रतीक यादव की...

Prateek Passed Away: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन ,सामान्य मौत या कोई साजिश क्या पोस्टमार्टम से हो पाएगा खुलासा

Prateek Passed Away: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन ,सामान्य मौत या कोई साजिश क्या पोस्टमार्टम से हो पाएगा खुलासा

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Prateek Yadav Passed Away: समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। इस...

Bulandshahr Murder Mystery

Bulandshahr Murder Mystery: नाले से मिला युवक का शव, गले में गमछे का फंदा, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई

by SYED BUSHRA
May 12, 2026

Bulandshahr Murder Mystery:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist