Prateek Yadav Cremation News:समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। इस खबर से यादव परिवार समेत राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव महज 38 वर्ष के थे।
पत्नी अपर्णा यादव ने दी जानकारी
प्रतीक यादव की पत्नी Aparna Yadav ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के करीबी और समर्थक उनके आवास पहुंचने लगे। कई राजनीतिक नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी दुख जताया।
क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत की वजह “पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म” बताई गई है। डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़ों की नस में खून का थक्का जमने से हृदय और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने विसरा और हृदय के कुछ सैंपल सुरक्षित रखे हैं, जिनकी आगे रासायनिक जांच की जाएगी। रिपोर्ट में शरीर पर कुछ पुराने चोट के निशान और पैर के अंगूठे पर नीले निशान का भी जिक्र किया गया है।
आज होगा अंतिम संस्कार
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के Baikunth Dham में किया जाएगा। परिवार और समर्थकों की भारी भीड़ वहां पहुंचने की संभावना है।
मुखाग्नि को लेकर चर्चा तेज
प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी Aparna Yadav और दो बेटियां छोड़ गए हैं। हिंदू परंपरा के अनुसार अब इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि बड़े भाई Akhilesh Yadav उन्हें मुखाग्नि दे सकते हैं। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जब Mulayam Singh Yadav का निधन हुआ था, तब अखिलेश यादव ने ही उन्हें मुखाग्नि दी थी।








