Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Prateek Yadav Cremation:लखनऊ में आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार,पत्नी अपर्णा यादव ने दी जानकारी ,जानिए स्थान और समय

समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म बताई गई है। लखनऊ में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
Prateek Yadav Cremation
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Prateek Yadav Cremation News:समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। इस खबर से यादव परिवार समेत राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव महज 38 वर्ष के थे।

पत्नी अपर्णा यादव ने दी जानकारी

प्रतीक यादव की पत्नी Aparna Yadav ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के करीबी और समर्थक उनके आवास पहुंचने लगे। कई राजनीतिक नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी दुख जताया।

RELATED NEWS

Prateek Yadav Death Reason

Death Mystery:पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, मौत की वजह बनी पहेली, क्यों निधन के एक घंटे बाद पहुंचाया हॉस्पिटल

May 13, 2026
Prateek Yadav Death Mystery

Prateek Yadav Death Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जहर की आशंका से बढ़ी हलचल, देश में शोक और चर्चा का माहौल

May 13, 2026

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत की वजह “पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म” बताई गई है। डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़ों की नस में खून का थक्का जमने से हृदय और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने विसरा और हृदय के कुछ सैंपल सुरक्षित रखे हैं, जिनकी आगे रासायनिक जांच की जाएगी। रिपोर्ट में शरीर पर कुछ पुराने चोट के निशान और पैर के अंगूठे पर नीले निशान का भी जिक्र किया गया है।

आज होगा अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के Baikunth Dham में किया जाएगा। परिवार और समर्थकों की भारी भीड़ वहां पहुंचने की संभावना है।

मुखाग्नि को लेकर चर्चा तेज

प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी Aparna Yadav और दो बेटियां छोड़ गए हैं। हिंदू परंपरा के अनुसार अब इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि बड़े भाई Akhilesh Yadav उन्हें मुखाग्नि दे सकते हैं। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जब Mulayam Singh Yadav का निधन हुआ था, तब अखिलेश यादव ने ही उन्हें मुखाग्नि दी थी।

Tags: Akhilesh Yadavaparna yadavMulayam Singh YadavPrateek Yadav
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Prateek Yadav Death Reason

Death Mystery:पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, मौत की वजह बनी पहेली, क्यों निधन के एक घंटे बाद पहुंचाया हॉस्पिटल

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Prateek Yadav Death Reason:समाजवादी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रतीक यादव की...

Prateek Yadav Death Mystery

Prateek Yadav Death Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जहर की आशंका से बढ़ी हलचल, देश में शोक और चर्चा का माहौल

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Prateek Yadav Death News:समाजवादी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रतीक यादव की...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Aparna Yadav

पति के तलाक वाले पोस्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए बोलीं अपर्णा यादव- “संविधान से ऊपर कोई नहीं!”

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Aparna Yadav Divorce Post: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव हाल ही में हरदोई...

Aparna Yadav

तलाक का ऐलान और भाजपा में घमासान: अपर्णा यादव की बढ़ीं मुश्किलें, पार्टी भी परेशान!

by Mayank Yadav
January 20, 2026

Aparna Yadav Resignation Rumors: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव इन दिनों अपनी निजी और...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist