Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Storm in UP: उत्तर प्रदेश में तूफान का कहर, आंधी और बारिश ने ली 96 लोगों की जान, कई जिलों में भारी तबाही

उत्तर प्रदेश में आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में बिजली, सड़क और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 14, 2026
in मौसम
Uttar Pradesh storm destruction
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Storm Havoc in Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह हिला दिया। मौसम के अचानक बदले इस खतरनाक रूप ने पूरे प्रदेश में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं, बिजली गिरने और लगातार बारिश की वजह से अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।, तूफान इतना तेज था कि कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए। बिजली के खंभे टूटकर सड़कों पर गिर पड़े। कई इलाकों में घरों की छतें उड़ गईं और लोगों को रातभर दहशत में गुजारनी पड़ी।

भदोही और प्रयागराज में सबसे ज्यादा मौतें

इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर भदोही जिले में देखने को मिला, जहां 18 लोगों की जान चली गई। प्रयागराज में 17 और मिर्जापुर में 15 लोगों की मौत हुई है। फतेहपुर में 10 लोगों ने जान गंवाई। इसके अलावा उन्नाव और बदायूं में 6-6 लोगों की मौत हुई। प्रतापगढ़ और बदायूं में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा। सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में 2-2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुर में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

RELATED NEWS

Banda Kidnap Case

Shocking Kidnap Case: बहन का रिश्ता कराने आया युवक, विवाहित महिला और किशोरी को लेकर हुआ फरार

May 13, 2026
Varanasi Heatwave Alert

Weather Alert: पूर्वांचल में मौसम तेजी से ली करवट , कब से बढ़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव और लू को लेकर चेतावनी जारी

May 13, 2026

मुख्यमंत्री ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिया जाए। साथ ही घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं। अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के लिए कहा गया है।

बिजली और यातायात व्यवस्था प्रभावित

तेज हवाओं और भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह बिजली के तार टूट गए हैं और कई इलाकों में घंटों से अंधेरा छाया हुआ है।
सड़कों पर पेड़ गिरने की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई मार्ग बंद हो गए, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की टीमें लगातार मलबा हटाने और बिजली व्यवस्था को दोबारा शुरू करने में जुटी हुई हैं।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है। लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है।

Tags: News1IndiaUP Weather NewsUttar Pradesh Storm
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Banda Kidnap Case

Shocking Kidnap Case: बहन का रिश्ता कराने आया युवक, विवाहित महिला और किशोरी को लेकर हुआ फरार

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Banda Shocking Kidnap Case:बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक...

Varanasi Heatwave Alert

Weather Alert: पूर्वांचल में मौसम तेजी से ली करवट , कब से बढ़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव और लू को लेकर चेतावनी जारी

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

IMD Weather Alert: वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। एक तरफ प्रदेश के कई...

Muzaffarpur Double Murder Case

Double Murder Case: पूजा देखने गईं थी बच्चियां, 36 घंटे बाद चिमनी में मिले मासूम बहनों के शव, गांव में दहशत का माहौल

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Muzaffarpur Double Murder Case: मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामपुरहरी...

Prateek Yadav Death Reason

Death Mystery:पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, मौत की वजह बनी पहेली, क्यों निधन के एक घंटे बाद पहुंचाया हॉस्पिटल

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Prateek Yadav Death Reason:समाजवादी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रतीक यादव की...

Prateek Passed Away: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन ,सामान्य मौत या कोई साजिश क्या पोस्टमार्टम से हो पाएगा खुलासा

Prateek Passed Away: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन ,सामान्य मौत या कोई साजिश क्या पोस्टमार्टम से हो पाएगा खुलासा

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Prateek Yadav Passed Away: समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। इस...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist